Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश
  • US Deports Indian Immigrants: अमेरिका ने 119 प्रवासी भारतीयों को भेजने की तैयारी, जानिए कहां होगी लैंडिंग..
  • देश-विदेश

US Deports Indian Immigrants: अमेरिका ने 119 प्रवासी भारतीयों को भेजने की तैयारी, जानिए कहां होगी लैंडिंग..

Hema Gupta February 15, 2025

US Deports Indian Immigrants: अमेरिका ने 119 प्रवासी भारतीयों को भेजने की तैयारी, जानिए कहां होगी लैंडिंग..प्रधानमंत्री मोदी का दो दिवसीय यूएस दौरा खत्म हुए अभी पूरे 24 घंटे भी नहीं हुए हैं। ट्रंप प्रशासन ने अमेरिका से 119 अप्रवासी भारतीयों भेजने की तैयारी कर ली। आज रात ये सभी भारतीय भारत पहुंचेंगे।

Read More: Trump and PM Modi Meeting US: ट्रम्प से मुलाकात के बाद पीएम मोदी दिल्ली रवाना, ट्रम्प ने उन्हें कहा..मुझसे बेहर नेगोशिएटर

सूत्रों के अनुसार, यह विमान अमृतसर एयरपोर्ट पर रात 10 से 11 के बीच लैंड करेगा। , इस फ्लाइट में 119 लोग होंगे, जिसमें अधिकांश पंजाब के निवासी हैं। इस फ्लाइट में इसमें 67 लोग पंजाब, 33 हरियाणा, 8 गुजरात, 3 उत्तर प्रदेश, और 2-2 गोवा और महाराष्ट्र से हैं। इसके अलावा, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के एक-एक लोग शामिल हैं।

5 फरवरी को आया था पहला जत्था

अमेरिका का एक सैन्य विमान 5 फरवरी को भारत के विभिन्न राज्यों के 104 अप्रवासियों को लेकर अमृतसर पहुंचा था। तब इन लोगो को हथकड़ी और बेड़ियों से जकड़कर लाया गया था। उसमें सबसे ज्यादा पंजाब, हरियाणा और गुजरात के अवैध प्रवासी भारतीय थे।

संसद में हुआ था हंगामा

इस प संसद में खूब हंगामा हुआ था। भारतीयों के प्रति इस तरह के अमानवीय व्यवहार की निंदा हुई थी। विपक्षी दलों ने मोदी सरकार की कूटनीति तक पर सवाल उठाए हैं। विपक्षी दलों का कहना था कि अवैध प्रवासियों का डिपोर्टेशन पहले भी होता आया है लेकिन ऐसा पहली बार हुआ है कि इन्हें सैन्य विमान में अमानवीय परिस्थितियों में भेजा जाए। उनका यह भी कहना था कि मोदी सरकार को इस मामले पर अमेरिका से सीधे बात करनी चाहिए, ताकि इस तरह की स्थिति को रोका जा सके और भारतीय नागरिकों के अधिकारों की रक्षा की जा सके।

अवैध अप्रवासी मुद्दे पर पीएम

भारत सरकार ने अमेरिकी अधिकारियों से डिपोर्टेशन पर मामले में बात की है। पीएम मोदी के यूएस दौरे पर भी इस मुद्दे को उठाया गया है। अवैध अप्रवासी मुद्दे पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि “जो लोग अवैध रूप से दूसरे देशों में रहते हैं, उन्हें वहां रहने का कोई कानूनी अधिकार नहीं है। हमने हमेशा कहा है कि जो लोग भारत के नागरिक हैं और अवैध रूप से अमेरिका में रह रहे हैं, उन्हें वापस लाने के लिए तैयार हैं।”

119 more Indians deported from US modi visit

अवैध प्रवासियों पर ट्रंप की सख्ती

डोनाल्ड ट्रंप ने जब अपना दूसरा कार्यकाल शुरू किया, तो सबसे पहले जिन कार्यकारी आदेशों पर हस्ताक्षर किए। उनमें अवैध प्रवासियों की अमेरिका से बाहर करने के आदेश प्रमुख थे। अपने चुनावी अभियान के दौरान उन्होंने अवैध प्रवासियों के मुद्दे को प्रमुख रूप से उठाया था और इसे चुनावी प्रचार का हिस्सा बनाया था।ट्रंप प्रशासन ने इस नीति को लागू करते हुए बड़े पैमाने पर अमेरिका में अवैध रूप से रह रहे लोगों को सैन्य विमानों में भरकर देश से बाहर भेजने की प्रक्रिया शुरू की। इस कदम को लेकर उनकी सरकार ने यह दावा किया कि यह कदम देश की सुरक्षा और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए जरूरी है

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: 15 February Horoscope: “Good day for zodiac signs”!
Next: CM Yogi Varanasi Visit: सीएम योगी आज जाएंगे वाराणसी, सुरक्षा इंतजामों का करेंगे निरीक्षण..

Related Stories

Khamenei death revenge
  • Top Story
  • देश-विदेश

खामेनेई की मौत का ईरान लेगा बदला, बोला – माफी नहीं, एयरइंडिया की उड़ाने की रद्द

himani Shrotiya March 1, 2026
Sonal Chauhan Stuck In Dubai
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-विदेश

Sonal Chauhan Stuck In Dubai: जन्नत फिल्म की फेम एक्ट्रेस सोनल दुबई में फंसी, PM मोदी से मांगी मदद…

Hema Gupta March 1, 2026
मोजतबा खामेनाई.
  • Top Story
  • देश-विदेश

खामेनेई की मौत के बाद मोजतबा के हाथ ईरान की कमान

Narendra Singh March 1, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • 75 साल के हुए CM नीतीश, पूरे बिहार में जश्न, चर्चा में आए बेटे निशांत
  • खामेनेई की मौत का ईरान लेगा बदला, बोला – माफी नहीं, एयरइंडिया की उड़ाने की रद्द
  • Vijay Rashmika Marriage Celebration: शादी के जश्न को मनाते हुए इन राज्यों में रश्मिका और विजय ने भेजी मिठाईयां…
  • Holika Dahan 2026 Date: क्या आप भी हैं कंफ्यूज? कब है होलिका दहन तो ये खबर आपके लिए…
  • Raipur Husband Murder: बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या!
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.