Ameesha Patel ON Zakir Khan: बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘Dhurandar 2’ बॉक्स ऑफिस पर तो धमाल मचा ही रही है, साथ ही फिल्म की आम जनता से लेकर सेलिब्रिटी तक फिल्म की काफी तारीफ कर रहे हैं, इसी बीच एक अवॉर्ड शो के दौरान मशहूर स्टैंड-अप कॉमेडियन जाकिर खान ने फिल्मी धुरंधर की तारीफ की और फिर कहा कि- ‘जुहू-बांद्रा तक..धुरंधर से सबकी जली तो है’। इस बयान पर गदर फिल्म की फेम अमीषा और डायरेक्टर आनंद ने जमकर निकाला गुस्सा।
अमीषा जाकीर खान पर भड़की!
एक्ट्रेस अमीषा पटेल ने जाकिर खान के इस बयान पर नराजगी जाहिर की है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम पर स्टोरी में एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि- ‘नेगेटिविटी फैलाना बंद करो। फिल्म इंडस्ट्री ने धुरंधर को हमेशा महत्व और सम्मान दिया है। शाहरुख खान, सलमान खान, सनी देओल, ऋतिक रोशन, अजय देवगन जैसे सुपरस्टार्स ने सिर्फ एक नहीं बल्कि 25 से ज्यादा मेगा हिट फिल्में दी हैं और आगे भी देते रहेंगे। चिल करो, गदर तो सबने कई सालों से सबने Already मचाई है और आगे भी मचाएंगे।’


डायरेक्टर सिद्धार्थ का बयान
फाइटर और पठान जैसी फेमस फिल्मों के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ने भी जाकिर खान के बयान की आलोचना करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा कि- ‘जुहू-बांद्रा के लोगों ने पिछले 50 सालों में सभी ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। उनके योगदान को कम आंकना सचमुच बेवकूफी होगी।’

आखिर जाकिर के ऊपर क्यों भड़की एक्ट्रेस
एक अवॉर्ड शो के दौरान जाकिर खान ने धुरंधर फिल्म की तारीफ की उसके साथ ही मजाकिया अंदाज में कहा कि- ‘कितने ही बधाई पोस्ट आप डाल दो, कितनी ही स्टोरीज डाल दो, कितने ही इंटरव्यू में आप बोल दें कि मेरी फेवरेट फिल्म, लेकिन सच तो ये है कि ‘धुरंधर’ से सबकी जली तो है। बम फिल्म में फूटे ल्यारी में, पर धुआं उड़ा है बांद्रा से जुहू में।’
Also Read- Zareen Khan Mother Death: जरीन खान की मां परवीन खान का हुआ निधन!
