Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • CG NEWS: अंबिकापुर में CRPF सब-इंस्पेक्टर से 22 लाख की ठगी
  • छत्तीसगढ़
  • जुर्म गाथा

CG NEWS: अंबिकापुर में CRPF सब-इंस्पेक्टर से 22 लाख की ठगी

Narendra Singh July 3, 2025

ambikapur crpf si digital arrest: 17 दिन तक डराता रहा फर्जी अधिकारी

ambikapur crpf si digital arrest: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर शहर से एक बार फिर डिजिटल अरेस्ट का मामला सामने आया है। इस बार ठगी का शिकार बने हैं CRPF के सब-इंस्पेक्टर आर. महेंद्र, जिनसे करीब 22 लाख रुपये की ठगी की गई है।

जाने कैसे हुई ठगी?

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अंबिकापुर के गांधीनगर स्थित CRPF कैंप में पदस्थ एसआई महेंद्र को एक अज्ञात कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को दिल्ली टेलीकॉम डिपार्टमेंट का अधिकारी “रविशंकर” बताया और कहा कि उनके आधार कार्ड से एक फर्जी सिम निकाली गई है, जिसका इस्तेमाल अवैध गतिविधियों में हो रहा है।

इसके बाद ठग ने धमकी दी कि मामला दिल्ली पुलिस को सौंपा जाएगा और उन्हें जल्द डिजिटल अरेस्ट किया जा सकता है। यह सब सुनकर एसआई महेंद्र घबरा गए। अगले 17 दिनों तक लगातार कॉल कर ठग ने उन्हें मानसिक रूप से डराया और किस्तों में 22 लाख रुपये ठग लिए।

पुलिस जांच में जुटी

ठगी का अहसास होने पर पीड़ित ने गांधीनगर थाना में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आईटी एक्ट और IPC की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

पुलिस की अपील

पुलिस का कहना है कि इस तरह के मामलों में लोग अक्सर ठगों की बातों में आकर डर जाते हैं। कोई भी सरकारी एजेंसी फोन पर डिजिटल अरेस्ट या पैसों की मांग नहीं करती। अगर ऐसा कोई कॉल आए तो तुरंत स्थानीय पुलिस या साइबर सेल से संपर्क करें।

Watch Now :- रायपुर सूटकेस मर्डर केस | दोस्त बना हैवान, प्रॉपर्टी के लालच में की प्लानिंग 🔍 | पूरी कहानी जानिए

Read More :- ट्रम्प का मास्टरस्ट्रोक: इजराइल 60‑दिन के गाजा सीजफायर के लिए तैयार

About the Author

Narendra Singh

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: कोलकाता गैंगरेप: बार काउंसिल ने सदस्यता रद्द की, पुलिस जांच तेज
Next: Ind vs Eng U-19 2025: सूर्यवंशी की तूफानी पारी ने पलट दी बाजी, इंग्लैंड को 4 विकेट से हराया…

Related Stories

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • छत्तीसगढ़

‘बिगेस्ट भजन क्लबिंग’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

divya mistry March 1, 2026
Dead body found in freezer Up
  • उत्तर प्रदेश
  • जुर्म गाथा

Dead body found in freezer Up: फ्रीजर में मिला 25 वर्षीय युवक का शव!

Hema Gupta March 1, 2026
Raipur Wife Plots Husband Murder
  • छत्तीसगढ़
  • जुर्म गाथा

Raipur Husband Murder: बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या!

Hema Gupta March 1, 2026
  • जनजातीय अंचल में पहली बार हो रही कृषि कैबिनेट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश में शांति, सुरक्षा और सौहार्द सर्वोपरि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • IND vs WI T20 Match: भारत के सेमीफाइनल में पहुंचने पर खुशी से झूमें पूर्व क्रिकेटर, खिलाड़ियों की जमकर तारीफ…
  • ईरान पर हमले से हाहाकार: प्री-ओपेन में 7000 टूटा सेंसेक्स, कच्चा तेल 10% उछला
  • शंकराचार्य का सीएम योगी पर हमला: 11 मार्च को लखनऊ में ‘धर्मयुद्ध’ का ऐलान
  • पाकिस्तान में ऐतिहासिक गुरुद्वारा बेचा: 1 करोड़ रिश्वत लेकर तोड़ने की अनुमति?
  • PM मोदी के घर हाईलेवल बैठक: UAE को दिया समर्थन, नेतन्याहू से बोले- संघर्ष जल्द खत्म करें
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.