Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • Amarnath Yatra 2025 में आस्था का सैलाब: सिर्फ 2 दिन में 26,000 श्रद्धालु पहुंचे गुफा
  • Top Story
  • देश-विदेश

Amarnath Yatra 2025 में आस्था का सैलाब: सिर्फ 2 दिन में 26,000 श्रद्धालु पहुंचे गुफा

Shital Sharma July 5, 2025

amarnath yatra 2025 darshan update: तीसरा जत्था पहुंचा बालटाल-पहलगाम

amarnath yatra 2025 darshan update: अमरनाथ यात्रा 2025 ने आस्था का नया कीर्तिमान बनाना शुरू कर दिया है। यात्रा के दूसरे दिन यानी शुक्रवार शाम 7 बजे तक 26,000 से अधिक श्रद्धालुओं ने पवित्र गुफा में हिम शिवलिंग के दर्शन किए। इसमें 11,440 पुरुष, 2,426 महिलाएं, 91 बच्चे, 221 साधु, 328 सुरक्षाकर्मी और 9 ट्रांसजेंडर श्रद्धालु शामिल रहे।

अब तक 3.5 लाख से ज्यादा तीर्थयात्री रजिस्ट्रेशन

Amarnath registration online व्यवस्था के अंतर्गत इस साल अब तक 3.5 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने अपना पंजीकरण कराया है। जम्मू में सरस्वती धाम, वैष्णवी धाम, पंचायत भवन और महाजन सभा में रजिस्ट्रेशन सेंटर सक्रिय हैं, जहां प्रतिदिन करीब 2000 यात्रियों का पंजीकरण हो रहा है।

तीसरा जत्था पहुंचा बेस कैंप

शुक्रवार सुबह जम्मू के भगवती नगर बेस कैंप से रवाना हुआ तीसरा जत्था गांदरबल के बालटाल और अनंतनाग के पहलगाम स्थित नुनवान बेस कैंप पहुंच गया है। यात्रा दो प्रमुख मार्गों – पहलगाम और बालटाल से संचालित हो रही है।

यात्रा की कुल अवधि 38 दिन है और इसका समापन 9 अगस्त 2025, रक्षाबंधन के दिन होगा।

गुफा तक विशेष व्यवस्था और कड़ी सुरक्षा

पवित्र Amarnath cave darshan के लिए दोनों मार्गों पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई है। सेना, CRPF, और पुलिस के जवान Amarnath yatra route पर 24×7 तैनात हैं। यात्रियों के लिए लंगर, मेडिकल सुविधा और ठहरने की व्यवस्था की गई है।

amarnath yatra 2025 registration darshan update

श्रद्धालु ‘हर हर महादेव’ और ‘बम बम भोले’ के जयकारों के साथ यात्रा कर रहे हैं। ट्रैक पर साफ-सफाई और स्वास्थ्य सेवाओं का भी विशेष ध्यान रखा गया है।

दुर्भाग्यपूर्ण घटनाएं भी सामने आईं

यात्रा के दौरान एक दुखद घटना में उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी निवासी दिलीप श्रीवास्तव की शेषनाग बेस कैंप पर अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई।

इसके अलावा, अनंतनाग जिले में ड्यूटी पर तैनात एक पुलिसकर्मी शब्बीर अहमद अपनी सर्विस राइफल से गलती से घायल हो गया। उसे तत्काल पहलगाम अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पिछले वर्ष के मुकाबले इस बार क्या अलग?

2024 में यात्रा 52 दिन तक चली थी और कुल 5 लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन किए थे। इस बार 38 दिन की यात्रा में प्रशासन ने अधिक डिजिटल मॉनिटरिंग, रियल टाइम ट्रैकिंग, और भीड़ नियंत्रण की रणनीति अपनाई है।

Watch Now :- भोपाल से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है..

Read More :- Pitra Dosh Nivaran in Sawan 2025: सावन में करें ये उपाय, पितृ दोष से मिलेगा छुटकारा!

About the Author

Shital Sharma

Administrator

i am contant writer last 10 Years, worked with Vision world news channel, Sadhna News, Bharat Samachar and many web portals.

View All Posts

Post navigation

Previous: पटनाः बिहार के बड़े उद्योगपति गोपाल खेमका की गोली मारकर हत्या 
Next: पीएम मोदी अर्जेंटीना पहुंचे: लिथियम सप्लाई पर बड़ा समझौता

Related Stories

L-Bhopal280226025640
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?

Gautam sharma February 28, 2026
Uttarakhand e-Zero FIR
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश

उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ

himani Shrotiya February 28, 2026
firecracker factory blast
  • Top Story
  • देश-विदेश

आंध्र प्रदेश की पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 18 लोगों की मौत

himani Shrotiya February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.