Aman Koli 97.50% Deeg Rajasthan: खबर राजस्थान के डीग जिले से है जहां छत्ता मोहल्ला, डीग निवासी अमन कोली ने माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की कक्षा 10वीं परीक्षा में 97.50 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपने माता-पिता, गुरुजनों और पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। अमन की इस शानदार उपलब्धि पर पूरे मोहल्ले में खुशी की लहर दौड़ गई।
गर्व के पल: अमन का हुआ भव्य स्वागत
अमन की सफलता पर स्थानीय लोगों ने उनका माला और साफा पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया। परिजनों, मित्रों और पड़ोसियों ने मिठाई बांटी और उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस दौरान लोगों ने अमन के उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की।
read more: लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर सीएम योगी ने दी श्रद्धांजलि
संघर्ष और मेहनत का फल
अमन ने बताया कि वह प्रतिदिन नियमित रूप से पढ़ाई करता था और सोशल मीडिया से दूरी बनाकर पढ़ाई पर पूरा ध्यान देता था। उसने कहा कि कठिन परिश्रम और समय प्रबंधन से यह सफलता संभव हो सकी।
सफलता का श्रेय माता-पिता और गुरुजनों को
अमन ने विनम्रता से कहा, “मेरी इस उपलब्धि का पूरा श्रेय मैं अपने माता-पिता और शिक्षकों को देता हूं। उन्होंने हमेशा मुझे प्रेरित किया और मेरा मार्गदर्शन किया। जब कभी मैं थकता था, तब वही मुझे हौसला देते थे।”
इंजीनियर बनने का है सपना
Aman Koli 97.50% Deeg Rajasthan: अमन कोली ने आगे बताया कि उसका सपना है एक सफल इंजीनियर बनकर देश की सेवा करना। उसने कहा कि वह आगे भी पूरी लगन और ईमानदारी से पढ़ाई करता रहेगा और अपने लक्ष्य को पाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेगा।
watch now: CM योगी ने किया PM मोदी के कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण
