Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • राजस्थान
  • RAJASTHAN NEWS : जिला परिषद की बैठक में अनोखा विरोध,कटोरा लेकर पहुंचे पार्षद
  • राजस्थान

RAJASTHAN NEWS : जिला परिषद की बैठक में अनोखा विरोध,कटोरा लेकर पहुंचे पार्षद

Taruna Samariya October 27, 2025

Alwar district council meeting protest :राजस्थान के अलवर में जिला परिषद की बैठक चर्चा का केंद्र बन गई जब एक पार्षद हाथ में कटोरा लेकर बैठक में पहुंचा। पार्षद ने यह कदम सरकार की नीतियों और विकास कार्यों की धीमी रफ्तार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के रूप में उठाया। कटोरा लेकर पहुंचने वाले इस जनप्रतिनिधि ने कहा कि जब सरकार विकास कराने में विफल है, तो अब जनता से भीख मांगकर ही छोटे-मोटे काम करने की कोशिश करेंगे।

बैठक शुरू होने से पहले ही यह दृश्य वहां मौजूद अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और मीडिया का ध्यान खींचने लगा। पार्षद ने कटोरा मेज पर रखते हुए कहा,कि बजट और योजनाओं के नाम पर सिर्फ घोषणाएं की जाती हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर कुछ भी नहीं हो रहा है।

विकास कार्यों पर उठे सवाल

पार्षद का कहना था कि सरकार और प्रशासन ग्रामीण इलाकों में विकास कार्यों को लेकर गंभीर नहीं हैं। सड़कों की हालत खराब, पेयजल योजनाएं अटक गई, और कई पंचायतों में स्कूलों व आंगनवाड़ी केंद्रों की स्थिति चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे समय बीत रहा है, ग्रामीण जनता का भरोसा तंत्र से उठता जा रहा है।

अगर हमें विकास कार्यों के लिए पैसा नहीं मिलेगा, तो अब हमें मजबूर होकर जनता से भीख मांगनी पड़ेगी। सरकार से उम्मीदें खत्म हो रही हैं।

READ MORE :CM भजनलाल शर्मा एक्शन मोड में,5 शिक्षकों को किया निलंबित

प्रशासन की सफाई और प्रतिक्रिया

विरोध के बाद जिला परिषद के अधिकारियों ने कहा कि कई योजनाओं पर काम चल रहा है और कुछ परियोजनाएं प्रक्रिया में हैं, जिनके पूरा होने पर जनता को राहत मिलेगी। अधिकारी ने बताया कि बजट की स्वीकृति और तकनीकी कारणों के चलते कुछ कार्य रुकावट में हैं, लेकिन आने वाले महीनों में स्थिति में सुधार होगा।

हालांकि, पार्षदों ने प्रशासनिक दावों पर सवाल उठाए और कहा कि कागज़ पर योजनाएं चल रही हैं, जमीनी हकीकत कुछ और ही है।

विपक्षी पार्टियों ने भी उठाई आवाज़

इस घटना के बाद विपक्षी दलों के नेताओं ने भी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जब जनप्रतिनिधि ही कटोरा लेकर भीख मांगने की बात करने लगें, तो यह प्रशासनिक तंत्र की असफलता का सबसे बड़ा प्रमाण है। कांग्रेस नेताओं ने कहा,कि भाजपा सरकार केवल घोषणाओं में व्यस्त है, जबकि आमजन की समस्याएं जस की तस बनी हुई हैं।

वहीं, भाजपा के जिला पदाधिकारियों ने कहा,कि विपक्ष केवल राजनीति कर रहा है और सरकार चरणबद्ध तरीके से विकास कार्य पूरे कर रही है।

जनता की प्रतिक्रिया

सोशल मीडिया पर भी यह घटना तेजी से वायरल हुई। कई लोगों ने पार्षद के इस कदम को “सत्य का प्रतीक” बताया, तो कुछ ने इसे “राजनीतिक नाटक” कहा।
हालांकि, इस घटना ने यह संदेश जरूर दिया कि ग्रामीण विकास को लेकर स्थानीय स्तर पर गहरी असंतुष्टि है।

कटोरा लेकर विरोध करना अब चर्चा का विषय बन चुकी है आखिर जनता और जनप्रतिनिधियों को विकास के लिए “भीख मांगने” जैसी बात कहनी क्यों पड़ रही है।

 

About the Author

Taruna Samariya

Author

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: मुरादाबाद में तीन मंजिला रेस्टोरेंट में भीषण आग, 5 सिलेंडर फटे; मालिक की मां की मौत, 10 से ज्यादा लोग झुलसे
Next: Bigg Boss 19 Reality: क्या बिग बॉस ने तान्या और अमाल को ले लिया है गोद!

Related Stories

वर्चुअली शामिल हुए CM डॉ. यादव
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान

PM मोदी की अध्यक्षता में अजमेर में राष्ट्रीय कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल हुए CM डॉ. यादव

divya mistry February 28, 2026
PM Modi Ajmer
  • Top Story
  • देश-विदेश
  • राजस्थान

PM मोदी ने की HPV वैक्सीनेशन अभियान की शुरूआत, अजमेर में बोले – देश कांग्रेस को माफ नहीं करेगा

himani Shrotiya February 28, 2026
Rajasthan Seaside Startup Summit
  • राजस्थान

CM भजनलाल ने किया राजस्थान सी-साइड स्टार्टअप समिट का शुभारंभ

himani Shrotiya February 27, 2026
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जलालपुर पहुँचकर विधायक श्री लोधी की माताजी के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • उत्तराखंड में CM धामी ने मनाया भव्य रंगोत्सव, लोक कलाकारों संग लगाये ठुमके
  • IND Vs WI T20 WC 2026: भारत और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला, जीतने वाली टीम को मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट!
  • Paresh Rawal On Malamaal Sequel: फिल्म ‘मालामाल वीकली’ का बनेगा सीक्वल, परेश रावल ने दी कंफर्मेंशन!
  • नागपुर में बारूद कंपनी में धमाका, 17 की मौत, PM-CM ने जताया शोक
  • Dead body found in freezer Up: फ्रीजर में मिला 25 वर्षीय युवक का शव!
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.