Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • एंटरटेनमेंट
  • Allu Sirish Engagement: अल्लू सिरीश और नयनिका रेड्डी ने की सगाई, तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल…
  • एंटरटेनमेंट

Allu Sirish Engagement: अल्लू सिरीश और नयनिका रेड्डी ने की सगाई, तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल…

Hema Gupta November 1, 2025

Allu Sirish Engagement: तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री के जाने- माने एक्टर अल्लू सिरीश ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रैंड नयनिका रेड्डी से आखिरकार सगाई कर ही ली। पहले यह अटकलें थीं कि मौसम की वजह से समारोह टल सकता है। लेकिन फिर दोनों ने एक – दूसरे से पूरे रीति -रिवाज के साथ परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में अंगूठी पहनाई।

Read More: Aishwarya Rai Bachchan 52th Birthday: ऐश्वर्या राय बच्चन का जन्मदिन आज, जानिए उनसे जुड़ी कुछ खास बातें…

सगाई की तस्वीरें वायरल…

एक्टर सिरीश ने अपनी मंगेतर के साथ सगाई की खूबसूरत तस्वीरें शेयर की, जो की सोशल मीडिया में अब जमकर वायरल हो रही हैं। फैंस और दोस्त उन्हें बधाईयां दे रहें हैं। उन्होंने तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि-

“I’m finally & happily engaged to the love of my life, Nayanika! 💍🤍।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Allu Sirish (@allusirish)

खूबसूरती और सादगी से भरा लुक…

सामने आई तस्वीरों में अल्लू सिरीश ने सफेद पारंपरिक शेरवानी में नजर आए, जबकि नयनिका रेड्डी लाल लहंगे में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं, उनके इस सादगी भरे लुक ने सबका दिल जीत लिया। उनके ज्वेलरी और मुस्कान ने उनके लुक को चार चांद लगा दिया।

परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त इस मौके पर मौजूद थे, जो ताली बजाकर और खुशी मनाकर माहौल को और भी खुशनुमा बना रहे थे।

फिल्मी दुनिया से मिली ढेरों बधाइयां…

जैसे ही सिरीश ने तस्वीरें पोस्ट कीं, टॉलीवुड और बॉलीवुड से शुभकामनाओं की बौछार शुरू हो गई। अभिनेत्री प्रज्ञा जायसवाल ने लिखा, “बहुत-बहुत बधाई, सिरी।” शानवी श्रीवास्तव ने दिल वाला इमोजी भेजते हुए कहा, “बधाई!” वहीं पार्वती नायर और सोफी चौधरी ने भी प्यार भरे संदेश लिखे — “आप दोनों के लिए बहुत खुश हूं! ढेर सारा प्यार और शुभकामनाएं।” ❤️, एक यूजर ने लिखा कि -‘Congratulations both of you 😍❤️’, एक यूजर ने लिखा कि – “Congratulations Sirish & Nayanika ❤️ 🧿 such a beautiful couple।”

स्टार-स्टडेड सगाई समारोह…

यह सगाई समारोह शुक्रवार को एक पर्सनल आयोजन के रूप में संपन्न हुआ।
इस मौके पर टॉलीवुड के कई सितारे मौजूद रहे , अल्लू अर्जुन अपनी पत्नी स्नेहा रेड्डी और बच्चों के साथ पहुंचे। इसके अलावा मेगास्टार चिरंजीवी, राम चरण और उपासना कामिनेनी, तथा वरुण तेज अपनी पत्नी लावण्या त्रिपाठी के साथ समारोह में शामिल हुए। समारोह तेलुगु परंपराओं और रीति-रिवाजों के अनुसार संपन्न हुआ, जहां सादगी और पारिवारिक प्रेम का सुंदर संगम देखने को मिला।

मौसम की वजह से बदलना पड़ा वेन्यू…

पहले इस सगाई का आयोजन 31 अक्टूबर को आउटडोर लोकेशन पर होना था, लेकिन चक्रवात मोन्था के कारण वेन्यू बदलना पड़ा।
सिरीश ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था —

“एक सर्द भरी आउटडोर सगाई का प्लान किया था, पर लगता है भगवान का कुछ और प्लान है।”
इस पोस्ट से फैंस को लगा था कि सगाई टल गई है, लेकिन कपल ने उसी दिन परिवार के बीच सादगी से यह खूबसूरत रिश्ता पक्का कर लिया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Allu Sirish (@allusirish)

दादा की जयंती पर किया था बड़ा ऐलान…

सिरीश ने पहले ही अपने फैंस को इस खबर के लिए तैयार कर दिया था।
अपने दादा और प्रसिद्ध अभिनेता अल्लू रामलिंगैया की जयंती पर उन्होंने लिखा था —

“आज अपने दादा की जयंती पर मैं अपनी जिंदगी की सबसे खास खबर साझा करते हुए खुद को धन्य महसूस कर रहा हूं — मैं 31 अक्टूबर को नयनिका से सगाई करूंगा, उन्होंने यह भी बताया कि उनकी दादी का सपना था कि वह उनकी शादी देखें, और उन्हें यकीन है कि “वह ऊपर से हमें आशीर्वाद दे रही हैं।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Allu Sirish (@allusirish)

फिल्मों से पहचान बनाने वाले सिरीश…

अल्लू सिरीश, सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के छोटे भाई हैं। उन्होंने तेलुगु फिल्मों जैसे ‘गौरम’, ‘ओक्के कम्मानी’, ‘1971: बियॉन्ड बॉर्डर्स’, और ‘ABCD: अमेरिकन बॉर्न कन्फ्यूज्ड देसी’ में अभिनय किया है। उन्हें आखिरी बार 2024 में रिलीज हुई एक्शन-कॉमेडी-फैंटेसी फिल्म ‘बडी’ में देखा गया था।

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: प्रियंका गांधी ने NDA पर साधा निशाना- अब तक नौकरी क्यो नही दी?
Next: Andhra Pradesh: वेंकटेश्वर मंदिर में आस्था पर भारी पड़ी अफरा-तफरी, 9 की मौत

Related Stories

Paresh Rawal on Malamaal Film
  • एंटरटेनमेंट

Paresh Rawal On Malamaal Sequel: फिल्म ‘मालामाल वीकली’ का बनेगा सीक्वल, परेश रावल ने दी कंफर्मेंशन!

Hema Gupta March 1, 2026
Vijay Rashmika Marriage Celebration
  • एंटरटेनमेंट

Vijay Rashmika Marriage Celebration: शादी के जश्न को मनाते हुए इन राज्यों में रश्मिका और विजय ने भेजी मिठाईयां…

Hema Gupta March 1, 2026
Sonal Chauhan Stuck In Dubai
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-विदेश

Sonal Chauhan Stuck In Dubai: जन्नत फिल्म की फेम एक्ट्रेस सोनल दुबई में फंसी, PM मोदी से मांगी मदद…

Hema Gupta March 1, 2026
  • प्रदेश में शांति, सुरक्षा और सौहार्द सर्वोपरि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री हितानंद शर्मा की माताजी के निधन पर दी श्रद्धांजलि

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • क्या वित्तीय संतुलन को बरकरार रख पायेगा हरियाणा का बजट 2026-27?
  • वेस्टइंडीज ने भारत को दिया 196 रनों का टारगेट, अभिषेक ने छोड़े 2 कैच
  • जंतर मंतर रैली को CM भगवंत मान ने वर्चुअली किया संबोधित
  • 2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार
  • हल्द्वानी में हाथी से टकराई बाइक, 2 सगे भाईयों की मौत
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.