Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
  • मध्य प्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
    • मुरैना
    • रतलाम
    • राजगढ़
    • रीवा
    • विदिशा
    • शहडोल
    • शाजापुर
    • श्योपुर
    • सतना
    • सागर
    • सिंगरौली
    • सिवनी
    • सिहोर
    • हरदा
    • होशंगाबाद-नर्मदापुरम
    • अनूपपुर
    • अलीराजपुर
    • अशोकनगर
    • आगर मालवा
    • धार
    • नरसिंहपुर
    • निवाड़ी
    • नीमच
    • पन्ना
    • बड़वानी
    • बैतूल
    • भिंड
    • मंडला
    • मंदसौर
    • उमरिया
    • कटनी
    • खंडवा
    • खरगोन
    • गुना
    • छतरपुर
    • छिंदवाड़ा
    • झाबुआ
    • डिंडोरी
    • दतिया
    • देवास
Video
  • Home
  • देश-विदेश
  • Allu Grandmother Passed Away: अल्लू अर्जुन की दादी अल्लू कनकरत्नम्मा का निधन, चिरंजीवी ने पूरी की आंखें दान करने की इच्छा!
  • देश-विदेश

Allu Grandmother Passed Away: अल्लू अर्जुन की दादी अल्लू कनकरत्नम्मा का निधन, चिरंजीवी ने पूरी की आंखें दान करने की इच्छा!

Hema Gupta August 31, 2025

Allu Grandmother Passed Away: साउथ सिनेमा के मशहूर परिवार से जुड़ीं अल्लू अर्जुन की दादी और अल्लू रामालिंगैया की पत्नी अल्लू कनकरत्नम्मा का निधन 30 अगस्त की रात 94 वर्ष की आयु में हुआ। वे उम्र से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रही थीं। निधन के समय उनका पार्थिव शरीर हैदराबाद स्थित घर पर था। सुबह 9 बजे शरीर को अंतिम दर्शन के लिए लाया गया और बाद में उनका अंतिम संस्कार हैदराबाद के कोकापेट में किया गया।

Read More: Priya Marathe Passed Away: महज 38 साल की उम्र में पवित्र रिश्ता फेम एक्ट्रेस का निधन!

चिरंजीवी ने पूरी की आंखें दान करने की इच्छा…

अल्लू कनकरत्नम्मा की अंतिम इच्छा थी कि उनकी आंखें दान की जाएं। साउथ सुपरस्टार और उनके दामाद चिरंजीवी ने इस इच्छा को पूरा किया। बताया जाता है कि चिरंजीवी ने कई साल पहले अपनी मां और सास से पूछा था कि क्या वे अपनी आंखें डोनेट करना चाहेंगी। इस पर दोनों ने हामी भरी थी।

निधन के बाद चिरंजीवी तुरंत अल्लू अरविंद (अल्लू अर्जुन के पिता) के घर पहुंचे और उनसे आंखें दान करने की अनुमति मांगी। परिवार की सहमति मिलने के बाद चिरंजीवी ने अपनी चैरिटी संस्था चिरंजीवी ब्लड बैंक से संपर्क कर आई डोनेशन की प्रक्रिया पूरी करवाई।

श्रद्धांजलि और भावनात्मक संदेश…

चिरंजीवी ने अपनी सास के निधन पर X (ट्विटर) पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। उन्होंने लिखा,

“हमारे ससुर अल्लू रामलिंगैया गारू की पत्नी कनकरत्नम्मा गारू का निधन अत्यंत दुखद है। उन्होंने परिवार के प्रति जो प्रेम, साहस और मूल्य दिखाए, वे हमेशा हमारी प्रेरणा बने रहेंगे। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि उनकी आत्मा को शांति मिले।”

अंतिम संस्कार में शामिल हुए परिवार और सितारे…

अल्लू कनकरत्नम्मा को अंतिम विदाई देने के लिए पूरा परिवार एकजुट हुआ। उस समय अल्लू अर्जुन मुंबई में शूटिंग कर रहे थे और तुरंत हैदराबाद पहुंचे। वहीं, रामचरण भी मैसूर में चल रही अपनी फिल्म की शूटिंग छोड़कर हैदराबाद लौटे।
अल्लू कनकरत्नम्मा के पार्थिव शरीर को अल्लू अर्जुन, चिरंजीवी और अल्लू अरविंद ने कंधा दिया। वहीं, एक्टर वेंकटेश, वरुण तेज, साई धर्म तेज और वैष्णव तेज ने भी श्रद्धांजलि दी। इसके अलावा नागा चैतन्य समेत कई सितारों ने परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Allu Arjun (@alluarjunonline)

साउथ सिनेमा का बड़ा परिवार…

कॉनिडेला-अल्लू परिवार साउथ फिल्म इंडस्ट्री का एक जाना-माना नाम है, जो तीन पीढ़ियों से फिल्मों, राजनीति और व्यवसाय में सक्रिय है।

अल्लू रामलिंगैया और उनकी पत्नी कनकरत्नम्मा के चार बच्चे थे – अरविंद, सुरेखा, वसंत और भारती।

अल्लू अरविंद और पत्नी निर्मला के तीन बेटे हैं – वेंकटेश, अल्लू अर्जुन और अल्लू सिरिश।

वहीं, चिरंजीवी की पत्नी सुरेखा हैं और उनके तीन बच्चे – रामचरण, सुष्मिता और स्रीजा हैं।

 

 

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: mahua-moitra-fir: TMC सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ रायपुर में FIR, शाह का सिर काटने की धमकी, BJP बोली- नक्सलियों जैसी भाषा
Next: हरिद्वार में दिनदहाड़े लूट का खुलासा: चार आरोपी गिरफ्तार, मास्टरमाइंड अजीत का कर्ज बना वारदात की वजह

Related Stories

Congress Workers Bail AI Summit
  • Top Story
  • देश-विदेश

AI समिट में हंगामा करने वाले कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जमानत, पुलिस ने किया विरोध

himani Shrotiya March 2, 2026
War Impact on India
  • Top Story
  • देश-विदेश

ईरान-इजरायल-अमेरिका वॉर: कच्चा तेल, सोना, पेट्रोल भारत में महंगा?

himani Shrotiya March 2, 2026
शेयर बाजाऱ - एक नज़र में
  • देश-विदेश
  • फाइनेंस

शेयर बाजाऱ – एक नज़र में

Rohan Umak March 2, 2026
  • पहली कृषि कैबिनेट में कृषि विकास और सिंचाई योजनाओं के लिए 27 हजार 500 करोड़ रूपये की स्वीकृति
  • बड़वानी में आधुनिक सब्जी मंडी से मजबूत होगी कृषि अर्थव्यवस्था : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ग्रामीण प्रतिभाओं के प्रोत्साहन के लिए दी जाएगी हर संभव मदद : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों को होलिका दहन की दी बधाई
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव और कैबिनेट मंत्रियों ने निमाड़-मालवा के लोक देवता भीलट देव से सभी की समृद्धि के लिए की कामना

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • रुद्रपुर में हिंसक झड़प, 2 पक्षों में चले लाठी-डंडे
  • पौड़ी गढ़वाल के पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी
  • गौरीशंकर अग्रवाल को उम्मीदवार बनाने की मांग,अग्रवाल समाज ने मुख्यमंत्री साय से की मुलाकात
  • हरियाणा CM सैनी ने पेश किया बजट 2026-27, अग्निवीरों के लिए पुलिस में 20% आरक्षण
  • ट्रैफिक जाम से राहत देने पुलिस का नया प्लान,अब नहीं होगी लोगों को परेशानी
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.