अल्लू अर्जुन अब सिर्फ साउथ इंडस्ट्री ही नहीं, बल्कि हिंदी सिनेमा के दर्शकों के बीच भी एक स्टार बन चुके हैं। हाल ही में चेन्नई में हुए एक इवेंट के दौरान, अल्लू अर्जुन ने अपनी सफलता का पूरा श्रेय फिल्म ‘पुष्पा 2’ के डायरेक्टर सुकुमार को दिया।
अल्लू अर्जुन ने अपने करियर की शुरुआत चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर की थी और फिर ‘गंगोत्री’ से बतौर एक्टर डेब्यू किया था। हालांकि, इस फिल्म के बाद उन्हें फिल्मों के ऑफर तो मिले, लेकिन वह दर्शकों के दिलों में एक खास जगह बनाने में नाकाम रहे।
फिर, एक डेब्यू डायरेक्टर सुकुमार की फिल्म ‘आर्या’ से उनका करियर बदल गया। अल्लू अर्जुन ने इस बारे में कहा, “अगर मुझे किसी एक इंसान का नाम लेना हो, जिसकी वजह से मेरी लाइफ पर सबसे ज्यादा असर पड़ा है, तो वो सुकुमार होंगे।”
सुकुमार के निर्देशन में बनी ‘पुष्पा: द राइज’ और ‘पुष्पा 2: द रूल’ दोनों ही फिल्मों ने अल्लू अर्जुन को स्टार बना दिया। सुकुमार की इस जोड़ी के साथ ही अल्लू अर्जुन को नेशनल फिल्म अवॉर्ड भी मिला था। अब, फिल्म ‘पुष्पा 2’ 5 दिसंबर को रिलीज होने वाली है, जिसमें अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फहद फासिल अपने किरदारों में लौट रहे हैं।
