‘पुष्पा 2’ के एक्टर अल्लू अर्जुन को लेकर राहत की खबर है. संध्या थिएटर मामले में उन्हें कोर्ट से नियमित जमानत मिल गई है. उनकी याचिका पर 30 दिसंबर को सुनवाई हुई थी, लेकिन कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया था.
संध्या थिएटर मामले में साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन को लेकर खबर है कि नामपल्ली कोर्ट ने इस मामले में उन्हें नियमित जमानत दे दी है. कोर्ट ने उन्हें 5-50 हजार के दो मुचलकों पर जमानत दी है. साथ ही कोर्ट ने उन्हें हर रविवार को चिक्कड़पल्ली पुलिस स्टेशन में पेश होने का भी आदेश दिया है. इससे पहले उन्हें तेलंगाना हाई कोर्ट से अंतरिम जमानत मिली थी.
‘पुष्पा 2’ ने रचा इतिहास
बहरहाल, अगर बात अल्लू अर्जुन की फिल्म की करें तो हाल ही में ‘पुष्पा 2’ को बड़ी कामयाबी मिली है. ये देश की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है. पहले ये रिकॉर्ड प्रभास की ‘पुष्पा’ के नाम था, लेकिन 28 दिनों में दुनियाभर में 1799 करोड़ की कमाई करके ‘पुष्पा 2’ ने इतिहास रच दिया और इस रिकॉर्ड पर अपना कब्जा जमा लिया.
‘पुष्पा 2’ की कमाई का सिलसिला अब भी जारी है. ये फिल्म 5 दिसंबर को रिलीज हुई थी. वहीं रिलीज होने के लगभग एक महीने बाद भी इस फिल्म के लिए लोग थिएटर का रुख कर रहे हैं. कमाई के मामले में ‘पुष्पा 2’ के आगे अब सिर्फ आमिर खान की ‘दंगल’ है, जिसने 2070 करोड़ अपने नाम किए थे.
