Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • Love Jihad : मेरी पत्नी लव जिहाद का शिकार
  • जुर्म गाथा
  • मध्य प्रदेश

Love Jihad : मेरी पत्नी लव जिहाद का शिकार

Narendra Singh May 23, 2025

Allegation Of Love Jihad : इंदौर में रिटायर्ड पुलिसकर्मी के बेटे ने  सुसाइड की कोशिश

Allegation Of Love Jihad मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में एक रिटायर्ड पुलिसकर्मी के बेटे दिनेश मिश्रा ने कथित रूप से पारिवारिक संकट और पत्नी के कथित अफेयर के चलते जहर खाकर आत्महत्या की कोशिश की। अस्पताल में भर्ती दिनेश ने घटना से पहले एक वीडियो और चार पन्नों का सुसाइड नोट छोड़ा है, जिसमें उसने “लव जिहाद” का गंभीर आरोप लगाया है।यह मामला एरोड्रम थाना क्षेत्र का है, जहां पुलिस ने पीड़ित के अस्पताल में बयान दर्ज किए हैं और जांच शुरू कर दी है।

सुसाइड नोट में लगाए गंभीर आरोप

दिनेश ने अपने सुसाइड नोट में लिखा कि उसकी शादी को 10 साल हो चुके हैं और उसके दो छोटे बच्चे हैं। उसने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी का जिम ट्रेनर मोहम्मद मकसूद खान के साथ संबंध था। यह भी लिखा गया कि मकसूद ने उसकी पत्नी को प्रेमजाल में फंसाया और आर्थिक लेनदेन भी किए गए। दिनेश ने कई बार पुलिस में शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होने का भी उल्लेख किया।

वीडियो कॉल और देर रात बाहर जाने के आरोप

सुसाइड नोट के अनुसार, दिनेश का कहना है कि जब वह काम के सिलसिले में बाहर होता था, तब उसकी पत्नी रात में घर से बाहर जाती थी। जब वह घर में रहता था, तब भी उसे कमरे से बाहर भेजकर वीडियो कॉल पर मकसूद से बातचीत की जाती थी।

सीएम से की सख्त कार्रवाई की मांग

दिनेश ने अपने नोट में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से देश में “लव जिहाद” जैसे मामलों पर कठोर कदम उठाने की मांग की है। उसने लिखा कि “सबूत देने के बावजूद भी ऐसे मामलों में ठोस कार्रवाई नहीं होती, जिससे पीड़ित को न्याय नहीं मिल पाता।”

पुलिस जांच में जुटी, कार्रवाई के निर्देश

थाना प्रभारी तरुण भाटी के अनुसार, दिनेश पहले भी थाने आया था और शिकायत दर्ज कराई थी। अब यह जांच की जा रही है कि उस शिकायत को किस उपनिरीक्षक को सौंपा गया था और उसने क्या कार्रवाई की। दिनेश की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

Read More :- CM Sai Meeting: अच्छा काम करने वाले जिलों को मिलेगा पुरस्कार

Watch Now:-  ई-रिक्शा पर बड़ा फैसला! : राजधानी भोपाल में ई-रिक्शा पर लगेंगे ब्रेक, जानिए वजह…

About the Author

Narendra Singh

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: INDORE : राजवाड़ा में कांग्रेस का शुद्धिकरण
Next: CM Sai Meeting : अच्छा काम करने वाले जिलों को मिलेगा पुरस्कार

Related Stories

IMG-20260301-WA0003
  • मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल

himani Shrotiya March 1, 2026
L-Bhopal280226025640
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?

Gautam sharma February 28, 2026
पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार
  • जुर्म गाथा
  • मध्य प्रदेश

पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म

Rohan Umak February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.