Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • एंटरटेनमेंट
  • All Pakistani Actors Accounts Blocked: अब आतिफ असलम से लेकर मावरा, फवाद सभी पकिस्तानी एक्टर्स के अकाउंट हुए ब्लॉक…
  • एंटरटेनमेंट

All Pakistani Actors Accounts Blocked: अब आतिफ असलम से लेकर मावरा, फवाद सभी पकिस्तानी एक्टर्स के अकाउंट हुए ब्लॉक…

Hema Gupta May 3, 2025

All Pakistani Actors Accounts Blocked: पहलगाम आतंकी हमले के बाद लोगो के अंदर काफी दुख और आक्रोश देखने को मिला, जिसके बाद जनता, नेताओं, सेलिब्रिटीज सबकी तरह- तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आई। इसके बाद सरकार ने भी पकिस्तान को लेकर कई बड़े फैसले किए। कुछ दिनों पहले ही कई पकिस्तान सेलेब्स का अकाउंट भी इंडिया में ब्लॉक कर दिया गया। लेकिन सबका नहीं किया गया था। अब सभी पकिस्तानी एक्टर्स के सोशल मीडिया इस्टाग्रांम अकांउट बंद कर दिया गया है।

Read More: Pakistan bans Indian Songs: पाकिस्तान ने भारतीय गानों पर लगाया प्रतिबंध…

किन एक्टर्से के हुए थे अकाउंट बंद…

पकिस्तान के कुछ जाने- माने कलाकार माहिरा खान, हानिया आमिर, अली जफर, माया अली, सजल अली, आयजा खान, इकरा अजीज, सनम सईद जैसे लोकप्रिय कलाकारों के अकाउंट्स ‘लीगल रिक्वेस्ट’ के चलते रिस्ट्रिक्ट कर दिए गए हैं।

Pakistani Actors Accounts Blocked

इन एक्टर्स का नहीं हुआ था अकाउंट ब्लॉक..अब बंद

कई पकिस्तानी कलाकारो के अकाउंट को डिसेब्लड कर दिया गया। तो वहीं कुछ मशहूर एक्टर के अकाउंट दिखाई दे रहें थे। जिसमें से फवाद खान, आतिफ अशलम, ‘सनम तेरी कसम’ फिल्म से फेमस हुई मवारा हौकेन, वहाज अली, महविश हयात, हिंदी मीडियम की सबा कमर जैसे कलाकार शामिल थे, लेकिन अब सभी पकिस्तानी कलाकारो के इंस्टाग्राम अकाउंट बंद कर दिए गए।

आतिफ अशलम

फवाद खान

मवारा हौकेन

कई पकिस्तानी यूट्यूब चैनल्स भी हुए ब्लॉक..

एक्टर के बैन के बाद अब पकिस्तान के कई यूट्यूब अकाउंट को भी ब्लॉक कर दिया गया है, जिसमें पकिस्तानी सीरियल देखे जा सकते थे। इंडिया में बहुत से लोग पकिस्तानी सीरियल के दिवाने थे लेकिन गृहमंत्रालय के आदेश के बाद कुछ यूट्यूब चैनल बंद कर दिये गए। इनमें ‘ARY डिजिटल’ और ‘हम टीवी के यूट्यूब चैनल’, ‘द पकिस्तान रेफरेंस’ जैसे 16 चैनल शामिल हैं।

पाक कलाकारों के साथ काम किया, होगा देशद्रोह का मुकदमा…

FWICE (फिल्म फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न सिने एम्प्लॉयज) ने हाल ही में सूचना और प्रसारण मंत्रालय को पत्र लिखकर चेतावनी दी, कि अगर कोई भी भारतीय पाक कलाकारों के साथ काम करेगा, तो उस पर देशद्रोह का केस दर्ज किया जाएगा और उसे इंडस्ट्री से बैन कर दिया जाएगा।

पाकिस्तान में भी ‘अबीर गुलाल’ बैन…

जहां भारत को फवाद खान से आपत्ति है, वहीं पाकिस्तान के डिस्ट्रीब्यूटर वाणी कपूर की उपस्थिति को लेकर फिल्म की रिलीज से पीछे हट रहे हैं। पाकिस्तान के वरिष्ठ डिस्ट्रीब्यूटर सतीश आनंद ने सियासत डॉट कॉम से बात करते हुए कहा कि मौजूदा माहौल में यह फिल्म रिलीज करना समझदारी नहीं होगी। उनके अनुसार, इस बैन से फिल्ममेकर्स को काफी नुकसान झेलना पड़ेगा। पहलगाम हमले के बाद इस फिल्म को रिलीज करने का समय पहले से ही बेहद खराब चुना गया था।

आतंकी हमले से पहले ही हो रहा था फिल्म का विरोध…

हमले के बाद महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया। फिर एक इंटरव्यू में MNS के प्रवक्ता अमेय खोपकर ने कहा था कि- ” किसी भी सूरत में ये फिल्म महाराष्ट्र में रिलीज नहीं होने दी जाएगी। वहीं सोशल मीडिया पर उन्होंने लिखा था, कई बार कहने के बावजूद कि पाकिस्तानी कलाकार की फिल्म भारत में रिलीज नहीं होगी, कुछ घटिया लोग नाक में दम कर रहे हैं, ऐसे लोगों को कुचलने का काम मन सैनिक का होगा। हम करेंगे और करते रहेंगे। इसका मतलब ये नहीं है कि अबीर गुलाल भारत में रिलीज नहीं होगी।”

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: RCB vs CSK Match Toss: CSK ने जीता टॉस, क्या चेन्नई बेंगलुरु से ले पाएगी हार का बदला..?
Next: Side Effects of Eating Maggi: मैगी खाने से होते है ये नुकसान, जानिए किस तरह करें इस्तेमाल…

Related Stories

Vijay Rashmika New Film Glimpse
  • एंटरटेनमेंट

Vijay Rashmika New Film Glimpse: विजय और रश्मिका की न्यू फिल्म ‘रणबाली’ का पहला लुक आउट…

Hema Gupta February 28, 2026
Tanya Meet Ekta Kapoor
  • एंटरटेनमेंट

Tanya Meet Ekta kapoor: तान्या मित्तल जल्द शुरु करेंगी एकता कपूर के साथ शूटिंग!

Hema Gupta February 28, 2026
Vijays Wife Sangeetha Files Divorce
  • एंटरटेनमेंट

Vijays Wife Sangeetha Files Divorce: थलापति विजय ने पत्नी से की बेवफाई! पत्नी ने तलाक के लिए दायर की याचिका…

Hema Gupta February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स की चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.