CM आतिशी को देंगी टक्कर

दिल्ली में फरवरी, 2025 में विधानसभा का चुनाव हो सकता है. आम आदमी पार्टी ने सभी 70 सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है. कालकाजी से उसने मुख्यमंत्री आतिशी को टिकट दिया है. सूत्रों के मुताबिक, उनका सामना कांग्रेस की अलका लांबा से होगा.
Delhi assembly elections: अलका लांबा कांग्रेस से उम्मीदवार!
अलका लांबा कालकाजी से कांग्रेस की उमीदवार होंगी. सूत्रों के हवाले से ये जानकारी सामने आई है. अलका दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी को टक्कर देंगी. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में फरवरी, 2025 में विधानसभा का चुनाव हो सकता है. आम आदमी पार्टी सभी 70 सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है.
Delhi assembly elections: जानें कौन हैं अलका लांबा
अलका लांबा की बात करें तो वह दिल्ली में कांग्रेस की कद्दावर नेता रही हैं. वह महिला कांग्रेस की अध्यक्ष भी रह चुकी हैं. हालांकि 2014 में वह कांग्रेस से अलग होकर आप में शामिल हो गई थीं. फरवरी, 2015 में वह चांदनी चौक से विधायक बनीं. 2019 में उन्होंने आप से इस्तीफा दे दिया. कांग्रेस में वापसी की.
