Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • एंटरटेनमेंट
  • Alia Bhatt Cannes Debut: कांस में आलिया भट्ट का प्रिसेंस लुक में डेब्यू…
  • एंटरटेनमेंट

Alia Bhatt Cannes Debut: कांस में आलिया भट्ट का प्रिसेंस लुक में डेब्यू…

Hema Gupta May 24, 2025

Alia Bhatt Cannes Debut: 78वें कांस फिल्म फेस्टिवल में बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने इतने इंतजार के बाद आखिरकार कांस फेस्टिवल में डेब्यू कर ही लिया है। इस फंक्शन में एक्ट्रेस ने पीच कलर की खूबसूरत गाउन पहनकर शिरकत की। वो किसी प्रिंसेस से कम नहीं लग रही हैं। और उनके प्रिसेंस लुक ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।

Read More: Bhool Chuk Maaf Movie Review: रोमांस, कॉमेडी और इमोशंस से भरी कहानी…

आलिया का पहला कान्स डेब्यू…

आलिया ने इस प्रतिष्ठित फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर स्कियापरेली ब्रांड का पीच रंग का ऑफ-शोल्डर गाउन पहना। इस गाउन में फ्लोरल रफल डिज़ाइन, ऑर्गेंजा फैब्रिक और मलमल की शानदार लेयर्स थीं। उन्होंने क्लासिक मोती के ईयररिंग्स, एक पंखा, और बन हेयरस्टाइल के साथ लुक को सिंपल लेकिन एलिगेंट बनाए रखा। उनके लुक को रिया कपूर ने स्टाइल किया था, जिन्होंने आलिया की खूबसूरती को और निखारा।

बुरी नजर से बचाने वाला देसी टच…

आलिया ने अपने लुक को और भी खास बनाते हुए बाएं कान के पीछे पारंपरिक ‘काला टीका’ लगाया था। यह भारतीय संस्कृति में बुरी नजर से बचने के लिए लगाया जाता है। यह पहली बार नहीं है जब आलिया काला टिका लगाकर पहुंची हों। उन्होंने मेट गाला डेब्यू के समय भी काला टीका लगाया था।

फैंस ने लुक देख की तारीफ…

कान्स में आलिया का दूसरा लुक: ब्लैक ड्रेस में हुस्न का जलवा…

रेड कार्पेट पर अपने पहले लुक के बाद, आलिया ने अरमानी प्रिवे की ब्लैक ड्रेस में भी सबका ध्यान आकर्षित किया। इस ड्रेस में नीले रंग के रत्न जड़े हुए थे, जो उनके लुक को और भी आकर्षक बनाते हैं। इस लुक को भी रिया कपूर ने स्टाइल किया था, और आलिया की उपस्थिति ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी।

2023 में किया था गाला में डेब्यू…

आलिया भट्ट का कान्स फिल्म फेस्टिवल में डेब्यू उनके करियर का एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे पहले, उन्होंने मेट गाला 2023 में भी अपनी उपस्थिति से सभी का ध्यान आकर्षित किया था। अब, कान्स में उनकी उपस्थिति ने यह साबित कर दिया कि वह न केवल बॉलीवुड, बल्कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी अपनी पहचान बना रही हैं।

भारत-पाक तनाव के चलते लिया था बड़ा फैसला…

आलिया भट्ट का कान्स डेब्यू 2025 की शुरुआत में ही होना था, लेकिन भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव को देखते हुए उन्होंने आखिरी समय पर इसे कैंसिल कर दिया था। एक्ट्रेस ने यह निर्णय राष्ट्रहित में लिया और अपनी टीम को भी यही संदेश दिया कि फिल्मी समारोहों से बड़ा देश होता है।

सूत्रों के मुताबिक, आलिया ने उस वक्त कहा था कि-

“इस समय जब देश में संवेदनशीलता और भावनाएं चरम पर हैं, मैं खुद को ग्लैमर के लिए प्रमोट करना सही नहीं मानती। मैं अंतिम समय में यह फैसला ले रही हूं, लेकिन मुझे लगता है कि यह ज़रूरी है।”

‘जिगरा’ से लेकर लव एंड वॉर तक…

फिल्मों की बात करें तो आलिया आखिरी बार 2024 में रिलीज हुई फिल्म ‘जिगरा’ में नजर आई थीं। यह एक इमोशनल एक्शन ड्रामा थी जिसमें उन्होंने एक प्रोटेक्टिव बहन का किरदार निभाया था।

अब वे यशराज फिल्म्स की स्पाई यूनिवर्स फिल्म ‘अल्फा’ में एक सीक्रेट एजेंट की भूमिका निभाते नजर आएंगी। इसके अलावा, वे संजय लीला भंसाली की मल्टीस्टारर फिल्म ‘लव एंड वॉर’ में रणबीर कपूर और विक्की कौशल के साथ स्क्रीन साझा करेंगी

कान्स में भारतीय सितारों की चमक…

इस बार कान्स फिल्म फेस्टिवल 2025 में भारत की ओर से शानदार भागीदारी रही। आलिया भट्ट के अलावा ऐश्वर्या राय बच्चन, जान्हवी कपूर, करण जौहर, ईशान खट्टर, शर्मिला टैगोर, सिमी ग्रेवाल और उर्वशी रौतेला जैसे सितारों ने भी फेस्टिवल में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई।

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: GUJRAT BANASKANTHA: ₹100 के विवाद ने ली हिंसक रूप, मोबाइल शॉप में मारपीट का वीडियो वायरल
Next: 10वीं नीति आयोग बैठक : राज्यों की भूमिका पर चर्चा

Related Stories

Vijay Rashmika New Film Glimpse
  • एंटरटेनमेंट

Vijay Rashmika New Film Glimpse: विजय और रश्मिका की न्यू फिल्म ‘रणबाली’ का पहला लुक आउट…

Hema Gupta February 28, 2026
Tanya Meet Ekta Kapoor
  • एंटरटेनमेंट

Tanya Meet Ekta kapoor: तान्या मित्तल जल्द शुरु करेंगी एकता कपूर के साथ शूटिंग!

Hema Gupta February 28, 2026
Vijays Wife Sangeetha Files Divorce
  • एंटरटेनमेंट

Vijays Wife Sangeetha Files Divorce: थलापति विजय ने पत्नी से की बेवफाई! पत्नी ने तलाक के लिए दायर की याचिका…

Hema Gupta February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
  • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की मंत्री अनिल विज से मुलाकात
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.