Alia Bhatt Birthday: आलिया भट्ठा का आज 33वां जन्मदिन है। उनका जन्म 15 मार्च 1993 में मुंबई के फिल्मी परिवार में हुआ था, उनके पिता का नाम महेश भट्ट है, जो कि एक मशहूर फिल्ममेकर हैं। वहीं उनकी मां का नाम सोनी राजदान है, वो एक एक्ट्रेस हैं। अलिया के लिए एक्टिंग की दुनिया में सफलता पाना आसान नहीं था, उन्हें नेपोटिज्म और कई वजहों से ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ा। आइए जाने उनसे जुड़ी खास बातें…
2012 में आलिया भट्ट ने किया डेब्यू
आलिया भट्ट ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत 2012 में करण जौहर की फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ (Student of the Year) से की। इस फिल्म में अलिया लीड रोल में ‘शनाया सिंघानिया’ की भूमिका में नजर आई, उनके साथ इस फिल्म में वरुण धवन और सिद्धार्थ भी अहम रोल में नजर आएं।
यह एक हिट फिल्म थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर लगभग ₹70 करोड़ से अधिक (वर्ल्डवाइड ₹100 करोड़ से ज्यादा) की कमाई की थी।

नेपोटिज्म को लेकर आलिया ने दिया था बयान
आलिया ने एक इंटरव्यू में नेपोटिज्म और ट्रोलिंग को लेकर बात करते हुए कहा कि – ‘मैं हर बार शब्दों में अपनी सफाई नहीं दे सकती। अगर आपको मैं पसंद नहीं हूं, तो मुझे मत देखिए। इसमें मैं कुछ नहीं कर सकती। लोगों के पास हमेशा कुछ न कुछ कहने के लिए होता है। उम्मीद है कि अपनी फिल्मों के जरिए मैं साबित कर पाऊंगी कि मैं जिस जगह पर हूं, उसकी हकदार हूं।’
आलिया की फेमस फिल्में
एक्ट्रेस आलिया भट्ट के कई किरदारों ने लाखों लोगों का दिल जीता है। उनकी फेमस फिल्मों की बात करें तो स्टूडेंट ऑफ द ईयर, हप्टी शर्मा की दुल्हनिया, राजी, रॉकी और रानी की प्रेम कहानी और गंगूबाई काठियावाड़ी उनकी फेमस फिल्में है। लेकिन गंगूबाई के किरदार ने फैंस के दिलों में अलग जगह बनाई। इस फिल्म में उनकी एक्टिंग कबिल ए तारीफ थी।

फिल्मफेयर में बना नया रिकॉर्ड
अलिया भट्ट ने बेस्ट एक्ट्रेस कैटेगरी में नया इतिहास रच दिया है। अक्टूबर 2025 में आयोजित 70th Filmfare Awards में उन्होंने फिल्म ‘जिगरा’ के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड जीता। इस जीत के साथ ही आलिया के नाम अब कुल 6 फिल्मफेयर बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड हो गए हैं।
उन्होंने इस उपलब्धि के साथ दिग्गज अभिनेत्रियों Nutan और Kajol के 5-5 अवॉर्ड्स का रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया। अब आलिया फिल्मफेयर इतिहास में सबसे ज्यादा बार बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड जीतने वाली एक्ट्रेस बन गई हैं।
इन फिल्मों के लिए मिला बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड
Alia Bhatt को यह प्रतिष्ठित अवॉर्ड कई शानदार फिल्मों के लिए मिला है। इनमें ‘उड़ता पंजाब (2017)’, ‘राजी (2019)’, ‘Gully Boy (2020)’, ‘गंगूबाई काठियावाड़ी (2023)’, ‘रॉकी रानी की प्रेम कहानी (2024)’ और ‘जिगरा (2025) ‘शामिल हैं।

वह लगातार तीन साल—2023, 2024 और 2025—फिल्मफेयर में बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड जीतने वाली पहली एक्ट्रेस बन गई हैं।
नेशनल अवॉर्ड से भी हो चुकी हैं सम्मानित
फिल्मफेयर के अलावा Alia Bhatt को 2023 में फिल्म Gangubai Kathiawadi के लिए National Film Award for Best Actress से भी सम्मानित किया जा चुका है। उनकी यह उपलब्धि भारतीय सिनेमा में उनके लगातार शानदार प्रदर्शन को दर्शाती है।
गुच्ची की पहली भारतीय ग्लोबल एंबेसडर बनीं आलिया
एक्ट्रेस ने फैशन और ब्रांड एंडोर्समेंट की दुनिया में भी खास पहचान बनाई है। मई 2023 में वह इटैलियन लग्जरी फैशन ब्रांड ‘Gucci’ की पहली भारतीय ग्लोबल ब्रांड एंबेसडर बनीं। इसके बाद फरवरी 2026 में उन्होंने ‘Milan Fashion Week’ के दौरान इस ब्रांड का प्रतिनिधित्व किया।
अलिया की लवलाइफ और शादी
रणवीर और आलिया भट्ट के बीच प्यार की शुरुआत ‘ब्रह्मास्त्र’ के सेट पर हुई। साल 2018 में जब दोनों Tel Aviv के लिए फ्लाइट से साथ यात्रा कर रहे थे, तभी रणबीर ने मजाकिया अंदाज में बातचीत शुरू की। यहीं से दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगीं और उनके रिश्ते की शुरुआत हुई। फिर दोनों को सोनम कपूर की वेडिंग में साथ देखा गया।


इसके बाद रणवीर कपूर ने आलिया को अफ्रिका के ‘मसाई मारा’ में शानदार तरीके से प्रपोज किया। फिर 14 अप्रैल 2022 में दोनों ने मुंबई स्थित अपने घर ‘वास्तु’ में शादी कर ली। शादी के कुछ महीनों बाद, 6 नवंबर 2022 को एक्ट्रेस ने बेटी ‘राहा कपूर’ को जन्म दिया। आज यह स्टार कपल बॉलीवुड के सबसे चर्चित और पसंदीदा जोड़ों में से एक है।

