Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • Bhind News : आलमपुर कॉलेज का नाम अब देवी अहिल्याबाई होल्कर के नाम पर
  • मध्य प्रदेश

Bhind News : आलमपुर कॉलेज का नाम अब देवी अहिल्याबाई होल्कर के नाम पर

Narendra Singh May 24, 2025

CM मोहन यादव ने की ऐतिहासिक घोषणा

सीएम मोहन यादव शुक्रवार को भिंड के एक दिवसीय प्रवास पर पहुंचे. जहां उनके स्वागत के लिए महिलाओं ने रंगोली बनाई. वहीं दो किलोमीटर तक कारपेट बिछाए गए. सीएम के लिए एक दर्जन से अधिक बुलडोजर आये. जहां हेलीपड से लेकर सभा स्थल तक फूलों से स्वागत हुआ. दरअसल सीएम भिंड के लहार में स्वसहायता समूहों के सम्मेलन में शामिल होने पहुंचे थे. जहां उन्होंने 117 करोड़ से अधिक लागत की 50 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और भूमिपूजन किया.

लहार में 100 बीघा जमीन पर उद्योग लगेंगे

शुक्रवार को यहां उन्होंने आलमपुर का सरकारी महाविद्यालय का नाम देवी अहिल्याबाई के नाम पर करने की घोषणा की. लहार में 100 बीघा जमीन पर उद्योग लगाने का ऐलान किया. उन्होंने मछंड, असवार क्षेत्र का उन्नयन करते हुए नगर पंचायत बनाए जाने की भी बात कही. मुख्यमंत्री यहां 117 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करने पहुंचे थे. उन्होंने कहा, ”स्वास्थ्य, सड़क और शहरी विकास से जुड़ीं ये सभी परियोजनाएं न केवल भिण्ड, बल्कि आसपास के क्षेत्रों के लिए भी विकास और समृद्धि के नए-नए द्वार खोलेंगी.”

देवी अहिल्याबाई के नाम से खुलेगा महाविद्यालय

लहार में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मिहोना के शासकीय गांधी महाविद्यायल के लिए नए भवन और आलमपुर कस्बे के शासकीय महाविद्यालय के लिए राशि स्वीकृत की. साथ ही उन्होंने कहा कि, ”आलमपुर क्षेत्र का इतिहास होल्कर साम्राज्य के संस्थापक मल्हावराव होल्कर से जुड़ा है. उनकी छत्री आलमपुर में है. आलमपुर कस्बा होल्कर राजवंश के अधीन था.” इस इतिहास को जोड़ते हुए उन्होंने आलमपुर महाविद्यायल का नाम देवी अहिल्याबाई होल्कर के नाम पर किए जाने की घोषणा की.

महिलाओं ने बनाई रंगोली

मुख्यमंत्री मोहन यादव के आने से पहले स्वागत की तैयारी शुरू होने लगी. ऐसे मे दो किलोमीटर तक कारपेट बिछाए गए. साथ ही जेसीबी से फूल बरसाए गए इसके आलावा महिलाओं ने भी रंगोली बनाकर स्वागत किया. इस अवसर पर विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ भी वितरित किया. सीएम ने कहा, ”सबका साथ-सबका विकास’ के मूल मंत्र को आत्मसात कर हमारी सरकार मध्य प्रदेश के हर जिले में विकास की नई गाथा लिख रही है.”

कौन थीं देवी अहिल्याबाई होल्कर?

18वीं सदी की महान महिला शासिका

इंदौर राज्य की रानी और एक आदर्श प्रशासक

काशी विश्वनाथ मंदिर, रामेश्वरम सहित कई धार्मिक स्थलों का पुनर्निर्माण करवाया

महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुधारों की मिसाल

Read More :- केरल पहुंचा मानसून: भारी बारिश, बोट पलटने से मौत, लाखों लोग प्रभावित, 2 लोग लापता!

Watch Now:-  ई-रिक्शा पर बड़ा फैसला! : राजधानी भोपाल में ई-रिक्शा पर लगेंगे ब्रेक, जानिए वजह…

About the Author

Narendra Singh

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: KhandwaLove Jihad : वर्दी की आड़ में लव जिहाद का खौफनाक खेल
Next: Mukul Dev Passed Away: 54 साल की उम्र में एक्टर मुकुल देव का निधन!

Related Stories

IMG-20260301-WA0003
  • मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल

himani Shrotiya March 1, 2026
L-Bhopal280226025640
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?

Gautam sharma February 28, 2026
पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार
  • जुर्म गाथा
  • मध्य प्रदेश

पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म

Rohan Umak February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.