Akshay Saif Viral Video: बॉलीवुड के जाने – माने एक्टर अक्षय कुमार अपने अपकमिंग फिल्म ‘हैवान’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए है। इस फिल्म में 18 साल बाद अक्षय और सैफअली खान की जोड़ी देखने को मिलेगी। इस फिल्म के डायरेक्टर प्रियदर्शन है। इस फिल्म की शूटिंग शुरु हो चुकी है, शूटिंग के दौरान का एक वीडियो अक्षय ने अपने इंस्टाग्राम के ऑफिशियल अकाउंट में शेयर किया है। वीडियो देख फैंस के अंदर एक्साइटमेंट बढ़ गई है।
Read More: Vaani kapoor 37th Birthday: वाणी कपूर का 37वां जन्मदिन आज…
अक्षय सैफ का वीडियो…
वीडियो में अक्षय कुमार टीशर्ट और जीन्स में दिखाई दे रहें है, उनके साथ ब्लैक पठानी ड्रेस में सैफ अली खान नजर आ रहें हैं। साथ ही फिल्म के डायरेक्टर भी दिखाई दे रहे थे। इस वीडियो के जरिए अक्षय अपनी नई फिल्म की शूटिंग की शुरुआत की जानकारी दी है।
View this post on Instagram
वीडियो के कैप्शन में अक्षय ने लिखा कि-
“हम सब ही हैं थोड़े से शैतान…
कोई ऊपर से संत, कोई अंदर से हैवान :))”
“आज अपने सबसे पसंदीदा कैप्टन @priyadarshan.official सर के साथ #हैवान की शूटिंग शुरू कर रहा हूँ। लगभग 18 साल बाद सैफ के साथ काम करना बहुत अच्छा लग रहा है। चलिए हैवानियत की शुरुआत करते हैं!! @kvn.productions @thespianfilms_ind”
फैंस ने कुछ इस तरह दिए रिएक्शन…
वीडियो को देख फैंस दोनों एक्टर को साथ देखने के लिए काफी उत्साहित रहते है, एक यूजर ने लिखा – “Khiladi and Anari together lets go👏”, एक यूजर ने लिखा कि- ‘East Or West Akshay Kumar Sir Is The Always Best 🛐’, एक ने लिखा कि- ‘Finally Khiladi aur anari after a long time ❤️’।

अक्षय कुमार और सैफ अली खान फिर आएंगे साथ नजर…
फिल्म ‘हैवान’ की घोषणा के बाद से ही यह चर्चा का विषय बनी हुई है। इसकी सबसे बड़ी वजह है अक्षय कुमार और सैफ अली खान का लंबे समय बाद एकसाथ आना। दोनों ने पहले भी कई हिट फिल्में दी हैं, जिनमें ‘मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी’, ‘ये दिल्लगी’, ‘तू चोर मैं सिपाही’, ‘कीमत’ और ‘टशन’ जैसी फिल्में शामिल हैं। आखिरी बार दोनों साल 2008 में आई फिल्म ‘टशन’ में साथ नजर आए थे। अब लगभग 16 साल बाद दोनों फिर एकसाथ पर्दे पर दिखेंगे।

अक्षय कुमार का वर्कफ्रंट…
अक्षय कुमार इन दिनों अपने कई प्रोजेक्ट्स को लेकर सुर्खियों में हैं। ‘हैवान’ के अलावा वे जल्द ही ‘जॉली एलएलबी 3’ में नजर आएंगे, जो 19 सितंबर को रिलीज होने वाली है। इसके साथ ही अक्षय की पाइपलाइन में ‘भूल बंगला’ और ‘हेरा फेरी 3’ जैसी बड़ी फिल्में भी शामिल हैं। खास बात यह है कि इन दोनों फिल्मों को भी प्रियदर्शन डायरेक्ट कर रहे हैं।
View this post on Instagram
सैफ अली खान का हालिया काम…
वहीं, सैफ अली खान की बात करें तो वे हाल ही में नेटफ्लिक्स की फिल्म ‘ज्वेल थीफ’ में नजर आए थे। अब ‘हैवान’ के जरिए सैफ और अक्षय एक बार फिर दर्शकों के सामने धमाकेदार जोड़ी बनकर आने वाले हैं।
