Akshay Kumar React LPG Crisis: ईरान-इजरायल जंग के बीच देशभर में LPG सिलेंडर की मारा मारी देखने को मिल रही है, ऐसे में बॉलीवुड के मशहूर एक्टर 17 मार्च मंगलवार को मुंबई में आयोजित BMC के ‘मुंबई क्लीन लीग’ कार्यक्रम में शामिल हुए। इस कार्यक्रम के दौरान BMC कमिश्नर भूषण गगरानी के नेतृत्व में प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई, इस दौरान अक्षय कुमार से कई सवाल किए गए, लेकिन जब उनसे LPG को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने मजेदार जवाब दिया।

LPG गैस को लेकर अक्षय का मजेदार जबाव
गैस सिलेंडर की किल्लत के बीच जब अक्षय से LPG को लेकर सवाल किया गया तो एक्टर ने कहा कि- “तो मेरी पत्नी ने परसों, देखिए, अभी तक तो कोई समस्या नहीं है। लेकिन जो नया ओवन आया है, जो इंडक्शन जैसा है, तो हमने दो खरीद लिए हैं। तो आप भी खरीद लीजिए।”

एक ने पूछा तो क्या वो इंडक्शन आपके घर पहुंच गया तो एक्टर ने कहा कि- “फिलहाल तो मुझे यह नहीं पता, लेकिन मुझे इतना मालूम है कि मेरी पत्नी ने उसे ऑर्डर कर दिया है। वह घर पर पहुंचा है या नहीं, यह मुझे अभी तक पता नहीं है।”
‘चुनरी सरके’ गाने को लेकर किया गया सवाल
हाल हि में नोरा फतेही और संजय दत्त का नया गाना ‘ ‘सरके चुनर तेरी’ रिलीज हुआ था, जिसके आते ही पूरे सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होने लगा और इस गाने के वायरल होते ही लोगों ने इस गाने की लिरिक्स को लेकर काफी आलोचना की। इसे बैन करने की मांग करने लगे इस पर जब अक्षय से सवाल किया गया तो एक्टर ने कहा कि – ‘ये BMC से जुड़ा सवाल नहीं है। अगर बॉलीवुड क्लीन करना बीएमसी का काम होता तो मैं उनसे कहता कि वो आकर सफाई कर दें।’
‘मुंबई क्लीन लीग’ क्या है?
BMC कमिश्नर ने बताया कि- ‘एक नए उपक्रम की शुरुआत की जा रही है, जब हम अपने शहर की तुलना बाहर के शहरों से करते हैं, तो उसमें लोगों की सहभागिता, जरूरी लोगों का सहभाग मतलब केवल उन्हें आवाह्न करना नहीं, उन्हें जोड़ना भी है। इसलिए हम मुंबई क्लीन लीग शुरू कर रहे हैं, जिसमें शहर की सफाई को लेकर स्पर्धा का आयोजन होगा। अक्षय कुमार हमारे ब्रांड एंबेसडर होंगे. ये स्पर्धा दिसंबर तक जारी रहेगी।’
आगे कहा कि-
”मुंबई की हर संस्था इसमें शामिल हो सकती है। कैसे शामिल होना है, इनाम क्या होगा, उसपर भी विस्तार से जानकारी दी जाएगी। हम एक QR कोड जारी करेंगे वहां तस्वीरों को अपलोड किया जाएगा।”

अक्षय कुमार का वर्कफ्रंट
अक्षय के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह फिल्म भूत बंगला में नजर आएंगे, जो कि 10 अप्रैल को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में तब्बू, परेश रावल, राजपाल यादव, वामिका गब्बी भी अहम भूमिकाओं नजर आएंगे। फिल्म का निर्माण बालाजी टेलीफिल्मस और केप ऑफ गुड फिल्म्स ने किया है। पहले यह फिल्म 2 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी, लेकिन बाद में इसकी डेट आगे बढ़ा दी गई।
इसके अलावा अक्षय कुमार के पास ‘वेलकम टू जंगल’ भी है, जो 26 जून को रिलीज होगी। वहीं, वह हेरा फेरी 3, गोलमाल 5 और हैवान जैसी फिल्मों की शूटिंग में भी व्यस्त हैं।
Also Read- Nora-Sanjay Dutt Song Controversy: नोरा-संजय के गाने ‘सरके चुनर’ पर भड़की कंगना!
