Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • खेल की दुनिया
  • Akshay Kumar Meet Big B At ISPL Finale: अक्षय कुमार बेटी नितारा के साथ पहुंचे, अमिताभ बच्चन ने अक्षय को लगाया गले..
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल की दुनिया

Akshay Kumar Meet Big B At ISPL Finale: अक्षय कुमार बेटी नितारा के साथ पहुंचे, अमिताभ बच्चन ने अक्षय को लगाया गले..

Hema Gupta February 16, 2025

Akshay Kumar Meet Big B At ISPL Finale: बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज कलाकार 15 फरवरी की शाम को इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग के फिनाले में शामिल हुए। आईएसपीएल लीग के दूसरे सीजन का फिनाले मैच मुंबई के ठाणे में दादोजी कोंडदेव स्टेडियम में माझी मुंबई और श्रीनगर के वीर के बीच खेला गया। जिसमें अमिताभ बच्चन अपनी टीम को सपोर्ट करने पहुंचे थे। वहीं अक्षय कुमार भी इस लीग में अपनी टीम को सपोर्ट करने उनकी बेटी नितारा के साथ पहुंचे। हालांकि माझी मुंबई ने फाइनल में श्रीनगर को 3 विकेट से हराया और ISPL सीजन-2 की चैंपियन बनी।

Read More: Elaichi Health Benefits Types: इलाइंची स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद..जानिए कितने इसके प्रकार…

अक्षय ने अमिताभ बच्चन के पैर छुए

अक्षय कुमार ने बिग बी से मुलाकात की। इस इवेंट में अमिताभ व्हाइट कलर की हुडी में दिखे , जिस पर माझी मुंबई का लोगो बना हुआ था। वीडियो में अक्षय बिग बी के कर पैर छुते और बिग बी उन्हें गले लगाते नजर आ रहे हैं। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस दौरान दोनों ने एक-दूसरे से बातचीत भी की। और मैच के बाद ग्राउंड पर अमिताभ बच्चन ने  अपने फैंस से मुलाकात की साथ ही छोटे बच्चों को आशीर्वाद भी दिया।

अक्षय कुमार बेटी नितारा के साथ नजर आए

अक्षय कुमार श्रीनगर के वीर क्रिकेट टीम के मालिक हैं। इस इवेंट में अक्षय के साथ उनकी बेटी नितारा भी नजर आई। एक्टर का वीडियो बेटी नितारा के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें वो अपनी टीम को चीयर करते नजर आ रही हैं। फैंस उन्हें ट्विंकल खन्ना की कार्बन कॉपी कह रहे हैं तो वहीं कुछ लोग उन्हें अक्षय कुमार का छोटा वर्जन कह रहे हैं।

साल 2001 में अक्षय ने की थी शादी

अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना ने 17 जनवरी 2001 को शादी की थी। शादी से पहले दोनों ने साल 1999 में ‘इंटरनेशनल खिलाड़ी’ और ‘जुल्मी’ जैसी फिल्मों में साथ काम किया था। ट्विंकल खन्ना, जो बॉलीवुड के सुपरस्टार राजेश खन्ना और अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया की बेटी हैं। एक्टर के दो बच्चे एक बेटा और एक बेटी हैं। बेटा आरव कुमार जो 22 साल के हैं और बेटी नितारा भाटिया जो 12 साल की हैं।

बिग बी की अपकमिंग फिल्में..

अमिताभ बच्चन के वर्कफ्रंट की बात करें तो वे ‘आंख मिचौली 2’, ‘ब्रह्मास्त्र 2’, ‘कल्कि 2898 एडी पार्ट 2’, ‘सेक्शन 84’, ‘तेरा यार हूं मैं’, ‘आंखें 2’ में नजर आने वाले हैं। बिग बी को आखिरी बार बड़े पर्दे पर आई कल्कि एडी 2898 में देखा गया था।

 

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: WEREWOLF SYNDROME :अजब बीमारी ने बनवाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
Next: died during marriage:  घोड़ी पर चढ़े दूल्हे का दिल हुआ फैल!

Related Stories

Ranji Trophy winner Jammu Kashmir
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

Ranji Trophy Winner 2026: जम्मू कश्मीर ने कर्नाटक को हराकर 67 साल बाद जीता खिताब!

Hema Gupta February 28, 2026
MS Dhoni Ranchi Plot Controversy
  • Top Story
  • खेल की दुनिया
  • झारखंड

MS Dhoni Ranchi Plot Controversy: M.S.Dhoni पर लगे गंभीर आरोप, झारखंड हाउसिंग बोर्ड ने भेजा नोटिस!

Hema Gupta February 28, 2026
Vijay Rashmika New Film Glimpse
  • एंटरटेनमेंट

Vijay Rashmika New Film Glimpse: विजय और रश्मिका की न्यू फिल्म ‘रणबाली’ का पहला लुक आउट…

Hema Gupta February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.