Akshay entry in Naagin 7: फेमस फिल्म और सीरियल मेकर एकता कपूर के सीरियल ‘नागिन 7’ में बॉलीवुड के मशहूर एक्टर अक्षय कुमार की एंट्री होने वाली है।
रिपोर्ट के मुताबिक, अक्षय कुमार इस सीरियल में महानाग का रोल प्ले करेंगे और नागरानी अनंता की मदद करते नजर आएंगे।
खिलाड़ी कुमार की’नागिन 7′ में एंट्री
‘नागिन 7’ में अक्षय कुमार नजर आएंगे। दरअसल, यह ट्विस्ट फिल्म ‘भूत बंगला’ के प्रमोशन के लिए है, जिसे एक्टर अक्षय के अलावा एकता कपूर और उनकी मां शोभा ने प्रोड्यूस किया है।

बता दें कि, हालहि में नगिन 7 की सेट की कुछ तस्वीरें सामने आई है, जिसमें अक्षय कुमार, राजपाल यादव भी साथ नजर आएं, जिनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
‘नागिन 7’ में महानाग बने अक्षय कुमार, फैंस हुए एक्साइटेड
हाल ही में बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार ‘नागिन 7’ के सेट पर नजर आए। उनके साथ राजपाल यादव, एकता कपूर, प्रियंका चाहर चौधरी और कनिका मान भी मौजूद थीं। अक्षय और राजपाल यादव का सेट पर जोरदार स्वागत किया गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस क्रॉसओवर से ‘नागिन 7’ और फिल्म ‘भूत बंगला’ के फैंस बेहद उत्साहित हैं और नए ट्रैक का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

‘भूत बंगला’ की कास्ट और रिलीज डेट
‘भूत बंगला’ फिल्म को प्रियदर्शन ने डायरेक्ट किया। इस फिल्म में अक्षय कुमार और प्रियदर्शन करीब 14 साल बाद फिर से एक साथ नजर आएंगे। इससे पहले इनकी जोड़ी ने ‘भागम भाग’, ‘हेरा फेरी’ और ‘गरम मसाला’ जैसी हिट फिल्मों में काम किया है।
फिल्म में तब्बू और परेश रावल भी अहम भूमिकाओं में हैं। ‘भूत बंगला’ 10 अप्रैल को रिलीज होने के लिए तैयार है और हॉरर-कॉमेडी की शैली में दर्शकों का मनोरंजन करने वाली है।
Also Read- Dhurandar 2 film Collection: ‘धुरंधर 2’ फिल्म बॉक्स ऑफिस में कर रही ताबड़तोड़ कमाई!
