भोजपुरी सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर कुछ बेहद ग्लैमरस तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें उनका ‘हीरोइन मोमेंट’ दिख रहा है। इस फोटोशूट में अक्षरा का अंदाज बेहद स्टाइलिश और आकर्षक है, और फैंस उनकी इस तस्वीरों को खूब पसंद कर रहे हैं। उन्होंने अपनी तस्वीरों के कैप्शन में ‘हीरोइन मोमेंट’ लिखा, और दिल के इमोजी भी बनाए हैं, जो उनके ग्लैमरस अवतार को और भी खास बना रहे हैं।
अक्षरा सिंह ने इस शूट के लिए ब्लू शॉर्ट्स और ब्लैक टॉप पहना है, जिसमें उनका कर्ली हेयर स्टाइल बेहद खूबसूरत लग रहा है। इसके साथ उन्होंने सिल्वर शूज पहने हैं, जो उनके लुक को और भी शानदार बना रहे हैं। उनकी ये तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो गई हैं, और उनके फैंस सोशल मीडिया पर लगातार उनकी तारीफ कर रहे हैं।
अक्षरा सिंह की लोकप्रियता सिर्फ भोजपुरी सिनेमा तक ही सीमित नहीं रही, बल्कि अब वह साउथ सिनेमा तक फेमस हो चुकी हैं। हाल ही में उनकी परफॉर्मेंस ने ‘पुष्पा 2’ के ट्रेलर लॉन्च पर भी सभी का दिल जीत लिया था। उनकी यह तस्वीरें भी उनके ग्लैमरस और कूल लुक को दर्शा रही हैं, जो फैंस के बीच चर्चा का विषय बन चुकी हैं।
श्याम बेनेगल को शबाना आजमी ने पहली मुलाकात में क्यों मान लिया था फ्रॉड?
