Akhilesh Yadav UP Mafia: समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने उत्तरप्रदेश में अनगिनत फर्जी एनकाउंटर का दावा करते हुए कहा है कि जब वे कहते हैं कि उत्तर प्रदेश में कोई माफिया नहीं है, तो आपको समझ जाना चाहिए कि वहां सिर्फ एक ही माफिया है। अखिलेश ने पुलिस अधिकारियों को भी चेतावनी दी है।

UP में एक ही माफिया
UP पुलिस के खिलाफ भाजपा MLC देवेंद्र प्रताप सिंह के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए अखिलेश ने कहा, “यूपी में एनकाउंटर कोई नई बात नहीं है। जब वे कहते हैं कि UP में कोई माफिया नहीं है, तो आपको समझ जाना चाहिए कि वहां सिर्फ एक ही माफिया है। फर्जी एनकाउंटर सिर्फ एक बार नहीं हुए। जब भी निष्पक्ष जांच होगी, तो आपको पता चलेगा कि UP सरकार में अनगिनत फर्जी एनकाउंटर हुए। बता दें सुल्तानपुर में पुलिस की अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए MLC देवेंद्र प्रताप सिंह ने इलाहाबाद HC के मुख्य न्यायाधीश को पत्र लिखा है।
‘अधिकारी जेल जाएंगे’
सपा अध्यक्ष ने आगे कहा, “बहुत लोगों ने मानवाधिकार आयोग को शिकायतें दी या मानवाधिकार आयोग की तरफ से सरकार को नोटिस भेजे गए। लोग न्याय के लिए अदालत भी गए हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि, “न्याय की जब बात होगी तो बहुत सारे अधिकारी अकेले रह जाएंगे। वे जेल चले जाएंगे और उनका परिवार भी उन्हें नहीं निकाल पाएंगे।

Akhilesh Yadav UP Mafia: ‘डिलीवरी CM’
इसी दौरान, अखिलेश ने डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य की टिप्पणी तंज कसा। उन्होंने कहा – यह नया जमाना है। डिलीवरी बॉय’ की जरूरत है। ये ‘डिलीवरी CM’ बन जाएं, उपमुख्यमंत्री ना रहें। ‘डिलीवरी CM’ बनकर जहां जरूरत पड़े, उसको सिलेंडर और अन्य सहायता पहुंचाने का काम करें। इससे पहले, डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य ने एक बयान में कहा, “अगर अखिलेश के पास सिलेंडर नहीं है तो हमारे यहां सूचना भिजवा दें। हम सिलेंडर भिजवा देंगे।”
