Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • अखिलेश यादव वायरल वीडियो: अखिलेश यादव की तारीफ करना छात्र को पड़ा महंगा
  • उत्तर प्रदेश

अखिलेश यादव वायरल वीडियो: अखिलेश यादव की तारीफ करना छात्र को पड़ा महंगा

Aditya Mishra July 7, 2025

अखिलेश यादव वायरल वीडियो: अखिलेश यादव की तारीफ करना छात्र को पड़ा भारी, तालिब ने लगाए पुलिस पर उत्पीड़न के आरोप

“जो अखिलेश से टकराएगा, रेला जाएगा” — सोशल मीडिया पोस्ट बना मुसीबत की वजह

अखिलेश यादव वायरल वीडियो: शाहजहांपुर के मऊ गांव का रहने वाला इंटर का छात्र तालिब, अचानक सुर्खियों में आ गया। वजह बना उसका एक सोशल मीडिया वीडियो, जिसमें उसने कहा था — “जो अखिलेश यादव से टकराएगा, रेला जाएगा।” यह वीडियो वायरल हुआ और तालिब का दावा है कि इसके बाद उसे अल्हागंज थाना पुलिस ने फोन कर बुलाया, हवालात में बैठाया और शांतिभंग की धारा में चालान किया गया।

अखिलेश यादव वायरल वीडियो: अखिलेश की प्रेस कॉन्फ्रेंस में छात्र ने बयां किया अपना दर्द

सोमवार को लखनऊ में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान तालिब मंच पर पहुंचा और अपनी बात रखी। उसने बताया कि अखिलेश यादव की तारीफ करने पर पुलिस ने उसे उत्पीड़ित किया, 20 हजार रुपये भी मांगे गए और करीब 40 मिनट तक थाने में बैठाकर पूछताछ की गई। तालिब की यह बात सुनते ही अखिलेश समेत पत्रकार और कार्यकर्ता हंसने लगे, लेकिन मामला गंभीर था।

अखिलेश यादव वायरल वीडियो: https://x.com/pawanks1997/status/1942253232551542862

“बीस हजार देने पड़े, पोस्ट डिलीट कर मांगी माफ़ी” — तालिब का दावा

तालिब का आरोप है कि पुलिस ने उसे चेतावनी दी कि अगर वह पोस्ट नहीं हटाता तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। वह कहता है कि —
“डर के कारण मैंने पोस्ट डिलीट की और माफी भी मांगी। इसके बाद भी बीस हजार रुपये की मांग की गई जो मुझे देने पड़े।”

छात्र ने सपा के जिलाध्यक्ष तनवीर खां से भी मदद मांगी, जिन्होंने फोन पर थाना प्रभारी से बात की और तब जाकर मामला शांत हुआ।

अखिलेश यादव वायरल वीडियो: पुलिस और एसपी का इनकार — कहा, जांच के आदेश दिए गए हैं

थानाध्यक्ष ओम प्रकाश ने तालिब के सभी आरोपों को निराधार बताया। उनका कहना है कि—
“एक महिला की शिकायत पर शांतिभंग में चालान किया गया था। किसी भी पोस्ट पर कार्रवाई नहीं हुई और न ही कोई रुपये की मांग की गई।”

एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि वायरल वीडियो को संज्ञान में लेकर सीओ जलालाबाद को जांच सौंपी गई है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां ने भी स्वीकार किया कि छात्र ने मदद मांगी थी और थाना प्रभारी से बात कर मामला सुलझाया गया, लेकिन 20 हजार रुपये की बात उन्हें पहले नहीं पता थी।

इस घटना ने एक बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है — क्या किसी राजनेता की तारीफ करना भी आज के दौर में जोखिम भरा बनता जा रहा है?
अगर तालिब के आरोप सही हैं, तो यह ना सिर्फ लोकतांत्रिक अधिकारों का उल्लंघन है, बल्कि सोशल मीडिया फ्रीडम पर भी सीधा प्रहार है।

वहीं दूसरी ओर, अगर पुलिस का पक्ष सही है तो यह स्पष्ट करना ज़रूरी है कि अफवाहों को हवा देना भी सही नहीं है।
अब सभी की निगाहें हैं जांच रिपोर्ट पर, जो तय करेगी कि सच्चाई किस ओर है।

Read More: बिजनौर में युवती की संदिग्ध मौत, पिता ने लगाया दुष्कर्म और हत्या का आरोप

Watch this: भेल बनाम रहवासी…अब होगा आंदोलन!

About the Author

Aditya Mishra

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: कानपुर में एक दिन में पांच आत्महत्याएं, शहर में फैली मायूसी
Next: MP industrial investment: एमपी में लगेगा उद्योगों का मेला,लुधियाना से मिले 15,606 करोड़ के प्रस्ताव, युवाओं को मिलेगा नया भविष्य

Related Stories

CM Yogi Varanasi Visit
  • उत्तर प्रदेश

2 दिन के वाराणसी दौरे पर CM योगी, नए प्रोजेक्ट की समीक्षा

himani Shrotiya March 1, 2026
गोकुल में मची छड़ीमार होली की रंगभरी धूम
  • उत्तर प्रदेश

गोकुल में मची छड़ीमार होली की रंगभरी धूम; पुलिसकर्मियों, विदेशियों पर भी गोपियों ने बरसाईं छड़ियाँ

Rohan Umak March 1, 2026
Khamenei UP Connection
  • उत्तर प्रदेश

कई देशों में फंसे UP के लोग, खामेनेई का बारंबकी से क्या रिश्ता?

himani Shrotiya March 1, 2026
  • जनजातीय अंचल में पहली बार हो रही कृषि कैबिनेट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश में शांति, सुरक्षा और सौहार्द सर्वोपरि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • क्या वित्तीय संतुलन को बरकरार रख पायेगा हरियाणा का बजट 2026-27?
  • भारत छठवीं बार T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में, वेस्टइंडीज को पछाड़ा 5 विकेट से
  • जंतर मंतर रैली को CM भगवंत मान ने वर्चुअली किया संबोधित
  • 2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार
  • हल्द्वानी में हाथी से टकराई बाइक, 2 सगे भाईयों की मौत
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.