Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • UP NEWS : अखिलेश यादव का सरकार पर हमला,सत्ता का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप
  • उत्तर प्रदेश

UP NEWS : अखिलेश यादव का सरकार पर हमला,सत्ता का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप

Taruna Samariya October 2, 2025

Akhilesh Yadav attacks government : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा, कि भाजपा शासन में सत्ता का दुरुपयोग चरम सीमा पर पहुंच गया है। सरकार लोगों के अधिकारों और संविधान को ताक पर रखकर अपने राजनीतिक हित साध रही है।

प्रशासन और पुलिस का दुरुपयोग

अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार निर्दोष लोगों को झूठे मामलों में फंसाकर विरोधियों को दबाने का काम कर रही है। प्रशासन और पुलिस का इस्तेमाल राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों के खिलाफ करने में किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इससे न्यायपालिका और लोकतंत्र दोनों को गंभीर नुकसान पहुंच रहा है।

शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था की तबाही

अखिलेश यादव ने शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे बुनियादी क्षेत्रों में भाजपा सरकार की विफलताओं को भी उजागर किया। उन्होंने सरकार की गलत नीतियों के कारण शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह से बर्बाद हो गई है और अस्पतालों में मरीजों को उचित सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। इस वजह से जनता का स्वास्थ्य एवं भविष्य दोनों प्रभावित हो रहे हैं।

READ MORE :योगी सरकार का कर्मचारियों को दीवाली का तोहफा, बोनस दिया जाएगा

Akhilesh Yadav attacks government : भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी का बोलबाला

भाजपा पर भ्रष्टाचार के आरोप भी लगाए। विभिन्न सरकारी विभागों में कमीशनखोरी और अनियमितताएं बढ़ गई हैं। सड़क निर्माण, जलापूर्ति योजनाओं सहित कई विकास कार्यों में भ्रष्टाचार की खुली छूट मिली हुई है। अखिलेश यादव ने कहा कि इस भ्रष्टाचार की वजह से प्रदेश का विकास बाधित हो रहा है।

Akhilesh Yadav attacks government : जनता का गुस्सा

अखिलेश यादव का मानना है कि भाजपा सरकार ने जनता का विश्वास खो दिया है और 2027 के चुनावों में उसका सफाया होना तय है। उन्होंने कहा कि लोग भाजपा के भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और अन्याय से त्रस्त हैं। सपा की योजनाएं और नीतियां ही प्रदेश की जनता को नई उम्मीद और न्याय दिला सकेंगी।

किसान, युवा और सामाजिक वर्गों के पक्ष में

सपा अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री और केंद्र सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि किसानों, युवाओं और सामाजिक वर्गों के अधिकारों की रक्षा की जाए। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की गलत नीतियों ने इन्हें विशेष रूप से प्रभावित किया है

अखिलेश यादव ने अपनी पार्टी समाजवादी पार्टी को प्रदेश की बागडोर संभालने वाला विकल्प बताते हुए कहा कि भाजपा की विफलताओं का अंत जल्द होगा। उन्होंने सपा के सत्ता में आने पर भ्रष्टाचार मिटाने, न्याय व्यवस्था सुधारने और विकास को गति देने का वादा किया।

 

 

About the Author

Taruna Samariya

Author

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: US Shutdown 2025: ट्रम्प के टैरिफ और टकराव से 7.5 लाख लोग बेरोज़गार?
Next: सस्ता तेल, भारी सियासत: रूस से रिश्ते क्यों टकरा गए ट्रम्प के टैरिफ से?

Related Stories

 Shankaracharya Targets Yogi: 11 मार्च को लखनऊ में ‘धर्मयुद्ध’ का ऐलान
  • Top Story
  • उत्तर प्रदेश

शंकराचार्य का सीएम योगी पर हमला: 11 मार्च को लखनऊ में ‘धर्मयुद्ध’ का ऐलान

Shital Sharma March 2, 2026
CM Yogi Varanasi Visit
  • उत्तर प्रदेश

2 दिन के वाराणसी दौरे पर CM योगी, नए प्रोजेक्ट की समीक्षा

himani Shrotiya March 1, 2026
गोकुल में मची छड़ीमार होली की रंगभरी धूम
  • उत्तर प्रदेश

गोकुल में मची छड़ीमार होली की रंगभरी धूम; पुलिसकर्मियों, विदेशियों पर भी गोपियों ने बरसाईं छड़ियाँ

Rohan Umak March 1, 2026
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व विधायक श्री राव राजकुमार यादव के स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का किसान कल्याण वर्ष में जनजाति लोक उत्सव भगोरिया के अवसर पर बड़वानी के नागलवाड़ी में आयोजित प्रदेश की पहली कृषि कैबिनेट के आयोजन पर जनजाति बंधुओ ने पारंपरिक रूप से स्वागत किया।
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जवाहरलाल नेहरू कैंसर अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र ईदगाह हिल्स पहुँचकर पूर्व विधायक चंदेरी श्री राजकुमार सिंह यादव के स्वास्थ्य की जानकारी ली।

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुरैना में TI के चोर के साथ मनाया जन्मदिन, थाने में आरोपी के कंधे पर बैठकर नाचे
  • महाकाल में अब हर आरती का दाम तय, श्रद्धालुओं में नाराज़गी
  • मोहन सरकार की पहली कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ. मोहन यादव शिखरधाम के भीलटदेव मंदिर पहुंचे
  • Actress On Ali Khamenei Death: खामेनेई की मौत पर इस एक्ट्रेस ने जताई खुशी!
  • भोपाल पीपुल्स यूनिवर्सिटी को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी 
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.