आजमगढ़ से चुनावी बिगुल: अखिलेश का बड़ा ऐलान
Akhilesh Yadav 2027 promises: पूर्व मुख्यमंत्री और सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने आजमगढ़ से चुनावी शंखनाद करते हुए बड़ा वादा किया है। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि अगर 2027 में उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनती है, तो राज्य की महिलाओं, युवाओं और हर परिवार के लिए कई जनकल्याणकारी योजनाएं लागू की जाएंगी।
महिलाओं को ₹3000 मासिक पेंशन
अखिलेश यादव ने समाजवादी पेंशन योजना को फिर से लागू करने का वादा किया है। उन्होंने घोषणा की कि हर पात्र महिला को ₹3000 प्रति माह की समाजवादी पेंशन दी जाएगी, जिससे महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाया जाएगा।
read more: हरदोई: जूता खा लिया….कांवड़ यात्रा पर अभद्र टिप्पणी, भारतीय किसान यूनियन नेता गिरफ्तार
युवाओं को मिलेगा iPad, पढ़ाई और तकनीक में बढ़ावा
उन्होंने युवाओं को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने के लिए iPad देने की भी घोषणा की। उनका मानना है कि डिजिटल शिक्षा और तकनीक के बिना कोई भी युवा प्रतिस्पर्धा में आगे नहीं बढ़ सकता, इसलिए यह सुविधा भविष्य निर्माण में सहायक होगी।
हर परिवार को 300 यूनिट मुफ्त बिजली
प्रदेश की जनता को राहत देने के उद्देश्य से अखिलेश यादव ने यह भी वादा किया कि हर परिवार को 300 यूनिट मुफ्त बिजली दी जाएगी। उन्होंने मौजूदा सरकार पर महंगाई और बिजली दरों में बढ़ोतरी को लेकर भी निशाना साधा।
अग्निपथ योजना खत्म, पीडीए की एकता पर जोर
Akhilesh Yadav 2027 promises: इस दौरान उन्होंने केंद्र की अग्निपथ योजना को खत्म करने की बात कही और कहा कि यह युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। उन्होंने इटावा की घटना का जिक्र करते हुए पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) समुदाय से एकजुट होने की अपील की। उनका कहना है कि यदि पीडीए एकजुट रहा तो सत्ता की चाबी उनके पास होगी।
read more: यूपी कैबिनेट बैठक: लखनऊ लिंक एक्सप्रेसवे सहित कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी
