Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • Akash in Ranji Trophy 2025: आकाश ने लगातार 8 गेंदों पर 8 छक्के लगाकर तोड़ा युवराज और रवि शास्त्री के रिकॉर्ड…
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

Akash in Ranji Trophy 2025: आकाश ने लगातार 8 गेंदों पर 8 छक्के लगाकर तोड़ा युवराज और रवि शास्त्री के रिकॉर्ड…

Hema Gupta November 10, 2025

Akash in Ranji Trophy 2025: रणजी ट्रॉफी में प्ले ग्रुप के मुकाबले में मेघालय की ओर से खेल रहे आकाश कुमार चौधरी ने युवराज सिंह, रवि शास्त्री जैसे दिग्गज बल्लेबाजो का रिकॉर्ड को तोड़ते हुए लगतार 8 गेंदो में 8 छक्के लगाए। इतना ही नहीं 11 गेंदों में अर्धशतक लगाकर इतिहास रच दिया।

Read More: World Shooting Championship 2025: अनीश भानवाला ने सिल्वर मेडल जीता, वहीं चेस वर्ल्ड कप में विदित गुजराती बाहर…

दरअसल, 2007 में युवराज सिंह ने टी-20 वर्ल्ड कप में लगातार 6 गेंद में 6 छक्के ठोके थे और 1985 में रवि शास्त्री ने रणजी ट्रॉफी में यह कारनामा किया था।

सूरत में रणजी मैच में रचा इतिहास…

यह रिकॉर्ड सूरत में खेले गए रणजी ट्रॉफी मुकाबले में बना। मेघालय की ओर से खेल रहे 25 वर्षीय आकाश चौधरी ने अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ सिर्फ 14 गेंदों में नाबाद 50 रन बनाए।
उनकी यह पारी फर्स्ट क्लास क्रिकेट में अब तक की सबसे तेज फिफ्टी है, जो उन्होंने केवल 11 गेंदों में पूरी की।

🚨 Record Alert 🚨

First player to hit eight consecutive sixes in first-class cricket ✅

Fastest fifty, off just 11 balls, in first-class cricket ✅

Meghalaya’s Akash Kumar etched his name in the record books with a blistering knock of 50*(14) in the Plate Group match against… pic.twitter.com/dJbu8BVhb1

— BCCI Domestic (@BCCIdomestic) November 9, 2025

उन्होंने इंग्लैंड के बल्लेबाज बेन वाइट का 12 गेंदों में अर्धशतक का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 6 गेंदों पर 6 छक्के लगाने वाले तीसरे खिलाड़ी

आकाश चौधरी अब फर्स्ट क्लास क्रिकेट में लगातार 6 बॉल पर 6 सिक्स लगाने वाले दुनिया के तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं।

History made in the Ranji Trophy! 🙌

Akash Kumar becomes the first player to hit 8 consecutive sixes and record the fastest fifty — off just 11 balls in the first class cricket during the Plate Group match between Meghalaya and Arunachal Pradesh.#Cricket #RanjiTrophy… pic.twitter.com/7flD1ZejN0

— Doordarshan Sports (@ddsportschannel) November 9, 2025

सबसे पहले गैरी सोबर्स ने 1968 में नॉटिंघमशायर की ओर से खेलते हुए यह कारनामा किया था। इसके बाद रवि शास्त्री ने 1984-85 में रणजी ट्रॉफी में छह छक्के लगाए थे। और अब आकाश चौधरी ने इसे नए स्तर पर पहुंचाते हुए लगातार 8 गेंदों पर 8 छक्के जड़े हैं।

युवराज सिंह की यादगार पारी…

भारत के क्रिकेट इतिहास की बात करें तो युवराज सिंह का 2007 टी-20 वर्ल्ड कप का ओवर आज भी याद किया जाता है,
जब उन्होंने इंग्लैंड के गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड के ओवर की लगातार 6 गेंदों पर 6 छक्के लगाए थे।
उस वक्त एंड्रयू फ्लिंटॉफ से हुई बहस के बाद युवराज ने अपनी आक्रामक पारी से क्रिकेट इतिहास में सुनहरी लकीर खींच दी थी।

नया भारतीय स्टार उभरने के संकेत…

आकाश चौधरी की यह उपलब्धि बताती है कि भारत के घरेलू क्रिकेट में टैलेंट की कोई कमी नहीं है।
उनकी इस विस्फोटक बल्लेबाजी ने न केवल युवराज और शास्त्री जैसे दिग्गजों का रिकॉर्ड तोड़ा, बल्कि भारतीय क्रिकेट इतिहास में नया अध्याय भी जोड़ दिया।

 

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: Cg bijli bill half yojana: 200 यूनिट तक की खपत पर मिलेगा बिजली बिल हाफ योजना का लाभ!
Next: Madhya Pradesh: आज मोहन कैबिनेट की अहम बैठक, रीवा को मिलेगी नई उड़ान सेवा का तोहफा

Related Stories

IND Vs WI T20 WC 2026
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

IND Vs WI T20 WC 2026: भारत और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला, जीतने वाली टीम को मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट!

Hema Gupta March 1, 2026
Nagpur Factory Explosion
  • Top Story
  • देश-विदेश

नागपुर में बारूद कंपनी में धमाका, 17 की मौत, PM-CM ने जताया शोक

himani Shrotiya March 1, 2026
Khamenei death revenge
  • Top Story
  • देश-विदेश

खामेनेई की मौत का ईरान लेगा बदला, बोला – माफी नहीं, एयरइंडिया की उड़ाने की रद्द

himani Shrotiya March 1, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • IND Vs WI T20 WC 2026: भारत और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला, जीतने वाली टीम को मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट!
  • Paresh Rawal On Malamaal Sequel: फिल्म ‘मालामाल वीकली’ का बनेगा सीक्वल, परेश रावल ने दी कंफर्मेंशन!
  • नागपुर में बारूद कंपनी में धमाका, 17 की मौत, PM-CM ने जताया शोक
  • Dead body found in freezer Up: फ्रीजर में मिला 25 वर्षीय युवक का शव!
  • 75 साल के हुए CM नीतीश, पूरे बिहार में जश्न, चर्चा में आए बेटे निशांत
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.