Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश
  • अजित पवार बोले: बेटे से जुड़ी विवादित जमीन की डील रद्द
  • देश-विदेश

अजित पवार बोले: बेटे से जुड़ी विवादित जमीन की डील रद्द

Shital Sharma November 7, 2025

राहुल गांधी का आरोप दलितों की ₹1800 करोड़ की जमीन ₹300 करोड़ में बेची गई

ajit pawar land deal controversy – rahul gandhi allegations: महाराष्ट्र की राजनीति में शुक्रवार को बड़ा भूचाल आया। उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने घोषणा की कि उनके बेटे पार्थ पवार से जुड़ी जिस विवादित जमीन की डील पर सवाल उठ रहे थे, उसे रद्द कर दिया गया है। इस फैसले से पहले अजित पवार ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की थी। यह मीटिंग करीब आधे घंटे चली और इसके तुरंत बाद मीडिया के सामने पवार ने डील कैंसिल करने का ऐलान किया।

राहुल गांधी का गंभीर आरोप “दलितों की जमीन लूटी गई”

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने इस पूरे मामले पर केंद्र सरकार और महाराष्ट्र सरकार दोनों पर हमला बोला। उन्होंने X (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा — “दलितों के लिए आरक्षित ₹1800 करोड़ की सरकारी जमीन मंत्री के बेटे की कंपनी को सिर्फ ₹300 करोड़ में दे दी गई। ऊपर से स्टांप ड्यूटी भी हटा दी गई। एक तरफ लूट, और दूसरी तरफ कानूनी छूट — यही है इनकी राजनीति।” राहुल ने कहा कि यह सिर्फ एक डील नहीं, बल्कि जनता के साथ की गई खुली धोखाधड़ी है। उन्होंने सरकार पर आरोप लगाया कि सत्ता में बने रहने के लिए कुछ भी किया जा रहा है — चाहे “वोट चोरी” हो या “जमीन चोरी।”

विवाद की जड़ पुणे की 1800 करोड़ की जमीन

पूरा विवाद पुणे के कोरेगांव पार्क इलाके की जमीन से जुड़ा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह जमीन दलित समाज के लिए आरक्षित सरकारी संपत्ति थी।
लेकिन इसे पार्थ पवार की कंपनी को सिर्फ ₹300 करोड़ में बेच दिया गया। इतना ही नहीं — जमीन की रजिस्ट्री पर सिर्फ ₹500 रुपए की स्टांप ड्यूटी ली गई, जबकि असली कीमत अरबों में थी। रजिस्ट्रेशन इंस्पेक्टर जनरल, पुणे ने इस मामले पर एक अंतरिम रिपोर्ट तैयार की और मुंबई के एडिशनल चीफ सेक्रेटरी को सौंप दी। सरकार ने तुरंत हाई-लेवल जांच समिति बना दी है, जो 8 दिनों में अपनी रिपोर्ट देगी।

कलेक्टर-स्तर के अधिकारी सस्पेंड, जांच जारी

सूत्रों के मुताबिक, इस डील में कई स्तरों पर सरकारी नियमों की अनदेखी की गई। एक वरिष्ठ अधिकारी को सस्पेंड भी किया गया है। महाराष्ट्र सरकार ने कहा है कि जांच निष्पक्ष और पारदर्शी होगी। अजित पवार ने मीडिया से बातचीत में कहा

यह जमीन विवाद में आई, इसलिए हमने डील तुरंत रद्द कर दी है। मैं नहीं चाहता कि किसी को हमारे परिवार के नाम पर गलत संदेश जाए।

ajit pawar land deal controversy – rahul gandhi allegations: राजनीतिक बयानबाजी तेज

कांग्रेस नेता रजनी पाटिल ने इसे “बहुत गंभीर मामला” बताया। उन्होंने कहा — “जो जमीन कभी बिकी ही नहीं थी, अब अचानक बिक गई। यह कोई पहला मामला नहीं है। कुछ समय पहले पुणे के एचएनडी हॉस्टल का मुद्दा भी ऐसा ही था। अब समय आ गया है कि इन सब पर सख्त कार्रवाई हो।” वहीं, एनसीपी नेता प्रफुल पटेल और सुनील तटकरे ने अजित पवार का समर्थन किया और कहा कि “साफ-सुथरी जांच से सच सामने आएगा।”

Read More:- जब ज़िंदगी ने गिराया… तभी सीखा उठना वो सच्ची कहानी जो दिल छू जाए

About the Author

Shital Sharma

Administrator

i am contant writer last 10 Years, worked with Vision world news channel, Sadhna News, Bharat Samachar and many web portals.

View All Posts

Post navigation

Previous:  दिल्ली एयरपोर्ट पर एक दिन में 800 फ्लाइट्स लेट: 20 उड़ानें रद्द
Next: सुप्रीम कोर्ट का सख्त आदेश: स्कूल, अस्पताल और हाईवे से हटाए जाएं आवारा कुत्ते और जानवर

Related Stories

IND vs WI Super 8
  • Top Story
  • खेल की दुनिया
  • देश-विदेश

वेस्टइंडीज ने भारत को दिया 196 रनों का टारगेट, अभिषेक ने छोड़े 2 कैच

himani Shrotiya March 1, 2026
PM Modi Tamilnadu
  • Top Story
  • देश-विदेश

PM मोदी ने पुडुचेरी-तमिलनाडु को दी करोड़ों की सौगात, 8नए रेलवे स्टेशन का उद्घाटन

himani Shrotiya March 1, 2026
Nagpur Factory Explosion
  • Top Story
  • देश-विदेश

नागपुर में बारूद कंपनी में धमाका, 17 की मौत, PM-CM ने जताया शोक

himani Shrotiya March 1, 2026
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री हितानंद शर्मा की माताजी के निधन पर दी श्रद्धांजलि
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जलालपुर पहुँचकर विधायक श्री लोधी की माताजी के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • क्या वित्तीय संतुलन को बरकरार रख पायेगा हरियाणा का बजट 2026-27?
  • वेस्टइंडीज ने भारत को दिया 196 रनों का टारगेट, अभिषेक ने छोड़े 2 कैच
  • जंतर मंतर रैली को CM भगवंत मान ने वर्चुअली किया संबोधित
  • 2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार
  • हल्द्वानी में हाथी से टकराई बाइक, 2 सगे भाईयों की मौत
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.