Rajasthan Agriculture Reforms: जयपुर में आज पश्चिमी क्षेत्रीय कृषि सम्मेलन से कृषि सुधारों के नए युग की शुरुआत हुई। जहां केंद्र–राज्य साझेदारी, किसानों की आय वृद्धि, फूड व न्यूट्रीशन सिक्योरिटी, फार्मर ID आधारित डिजिटल कृषि और लचीली योजनाओं के क्रियान्वयन पर केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण व ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने साफ रोडमैप रखा।

किसानों के हित में काम
इस आयोजन में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राजस्थान सरकार किसानों के हितों के लिए निरंतर काम कर रही है और कृषि क्षेत्र में प्रदेश नई ऊंचाइयां छू रहा है। उन्होंने कहा, हमारी ‘डबल इंजन’ सरकार किसान हितों के लिए निरंतर काम कर रही है। किसानों को अब पारंपरिक तरीकों के स्थान पर वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने की आवश्यकता है जिससे कृषि, नौकरी और व्यापार से भी अधिक लाभकारी बन सके।

Rajasthan Agriculture Reforms: मृदा स्वास्थ्य कार्ड
मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि उन्होंने रासायनिक उर्वरकों के अंधाधुंध उपयोग पर चिंता जताते हुए मृदा स्वास्थ्य कार्ड के अनुसार खाद प्रयोग करने और भविष्य की पीढ़ियों के लिए भूमि की उर्वरता बनाए रखने की अपील की। ताकि किसानों की आय को बढ़ाया जा सके। अपनी सरकार के कामों की जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल ने कहा कि हमारी सरकार ने गत सरकार की तुलना में ज्यादा काम किए हैं।
