Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • एंटरटेनमेंट
  • Aishwarya Rai Cannes 2025: एक्ट्रेस ने इंडियन लुक से रेड कार्पेट पर बिखेरा जलवा…
  • एंटरटेनमेंट

Aishwarya Rai Cannes 2025: एक्ट्रेस ने इंडियन लुक से रेड कार्पेट पर बिखेरा जलवा…

Hema Gupta May 22, 2025

Aishwarya Rai Cannes 2025: 78वें कान्स फिल्म फेस्टिवल 2025 में बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन ने कान्स के रेड कार्पेट पर 21 मई को शिरकत की। एक बार फिर अपनी उपस्थिति से सबका ध्यान खींचा। उनके सादगी भरे लुक में भारतीय नारी की झलक साफ नजर आ रही है। उनके माथे में चमचमाता सिंदूर उनके लुक में चार चांद लगा दिया।

Read More: Janhvi Debut Cannes 2025: जाह्नवी कपूर ने कांस में किया डेब्यू, सादगी भरे लुक से लूटी महफिल…

ऐश्वर्या का देसी लुक…

एक्ट्रेस ने इस बार आईवरी रंग की बारीक बुनी हुई बनारसी साड़ी, हाथ से तैयार टिशू का दुपट्टा, और 500 कैरेट से अधिक माणिक और अनकट हीरों से बना हैवी नेकलेस पहना।
लेकिन जो सबसे ज्यादा चर्चा रहा वो था उनके माथे पर लगा लाल सिंदूर, जिसने उनकी भारतीय पहचान और पारंपरिक मूल्यों के साथ संस्कारो को भी दर्शाता है।

इस खास अवसर के लिए ऐश्वर्या का आउटफिट मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया था। बनारसी साड़ी और ज्वेलरी के मेल ने उनके लुक को शाही और बेहद खास बना दिया।

एक्ट्रेस ने इंस्टा पर शेयर की तस्वीरें..

ऐश्वर्या ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी तस्वीरें शेयर की उनके इस लुक को देख सबने कहा ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को ट्रिब्यूट दिया। और उनके लुक की सब तारीफ कर रहें हैं। उन्होंने व्हाइट कलर की साड़ी के साथ रेड ज्वेलरी के साथ अपने लुक को रॉयल टच दिया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by AishwaryaRaiBachchan (@aishwaryaraibachchan_arb)

यूजर्स ने की तारीफ..

एक्ट्रेस का लुक देख लोग उनकी काफी तारीफ कर रहें हैं, एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि- ‘Aishwarya in a sari is all we needed to see in Cannes ❤️🙌’, एक ने लिखा कि- ‘The OG Queen of Cannes 😍 – You looking amazing as always Ash! ❤️’, एक ने लिखा कि- ‘Nobody can really beat her …QUEEN is always a QUEEN, doesn’t matter with or without the CROWN’, एक ने लिखा कि- That’s how legends do it ✨ Serving looks and slaying hearts 🫶🏼 That’s how our Miss World 👑 and Bollywood icon conquers Cannes’, एक ने लिखा कि- ‘Now I truly believe😢Beauty has no age🙌❤️😭’।

बिना कुछ कहे दे दिया करारा जवाब..

हाल ही में ऐश्वर्या और अभिषेक बच्चन के रिश्ते को लेकर तलाक की अफवाहें तेज थीं। ऐश्वर्या के अकेले कान्स में जाने और अभिषेक की अनुपस्थिति को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह के सवाल उठने लगे।

लेकिन ऐश्वर्या ने अपने सिंदूर और पारंपरिक वेशभूषा के जरिए बिना एक शब्द बोले ही इन तमाम अफवाहों पर जवाब दे दिया। एक ऐसा जवाब जिसमें परंपरा, गरिमा और व्यक्तिगत आस्था की झलक थी।

 कान्स यात्रा: Actress का 22 सालों का जादू

ऐश्वर्या राय बच्चन की यह कान्स में 22वीं उपस्थिति रही। हर साल की तरह इस बार भी उन्होंने अपने देसी अंदाज और अनोखे स्टाइल स्टेटमेंट से रेड कार्पेट पर जलवा बिखेरा।

साल 2002 में कांस में किया था डेब्यू..

ऐश्वर्या ने पहली बार 2002 में फिल्म ‘देवदास’ के प्रीमियर के लिए कान्स फिल्म फेस्टिवल में हिस्सा लिया था। उस वक्त उन्होंने डिजाइनर नीता लुल्ला की बनाई पीले-गोल्डन रंग की साड़ी पहनी थी और एक पारंपरिक रथ में बैठकर रेड कार्पेट पर उतरी थीं। यह दृश्य ऐसा था मानो कोई भारतीय राजकुमारी अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत की संस्कृति और परंपरा को गर्व से पेश कर रही हो। उनके साथ अभिनेता शाहरुख खान और निर्देशक संजय लीला भंसाली भी मौजूद थे।

2003 में भी देसी लुक में दिखी थी ऐश्वर्या..

2003 में भी ऐश्वर्या ने साड़ी पहनकर कान्स में अपनी खूबसूरती और भारतीय लुक से प्रभावी प्रदर्शन किया।

पहली भारतीय जूरी मेंबर..

ऐश्वर्या राय कान्स की जूरी में शामिल होने वाली पहली भारतीय अभिनेत्री बनीं। तब से अब तक उन्होंने रेड कार्पेट पर कई यादगार लुक्स और फैशन स्टेटमेंट पेश किए हैं — जो हर साल चर्चा का विषय बनते हैं।

ग्लैमर नहीं, परंपरा और विश्वास से बनते हैं रिश्ते..

ऐश्वर्या के इस लुक को न केवल फैशन के नजरिए से सराहा जा रहा है, बल्कि इसे व्यक्तिगत रिश्तों पर एक सार्वजनिक प्रतिक्रिया भी माना जा रहा है। जहां अक्सर ग्लैमर की चकाचौंध में रिश्ते खो जाते हैं, वहीं ऐश्वर्या का यह पारंपरिक सिंदूर यह संदेश दे रहा है कि रिश्ते भरोसे, संस्कृति और परंपरा पर टिके होते हैं।

हर बार की तरह इस साल भी फैंस को ऐश्वर्या के नए रेड कार्पेट लुक का बेसब्री से इंतजार था और उन्होंने फिर साबित कर दिया कि वो न केवल एक स्टाइल आइकन हैं, बल्कि भारतीय परंपरा की जीवंत प्रतिनिधि भी हैं।

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: Chhattisgarh Weather :  आसमानी आफत का कहर!
Next: पीएम मोदी का ऑपरेशन सिंदूर : पहलगाम हमले का कड़ा जवाब दिया! 

Related Stories

Vijay Rashmika New Film Glimpse
  • एंटरटेनमेंट

Vijay Rashmika New Film Glimpse: विजय और रश्मिका की न्यू फिल्म ‘रणबाली’ का पहला लुक आउट…

Hema Gupta February 28, 2026
Tanya Meet Ekta Kapoor
  • एंटरटेनमेंट

Tanya Meet Ekta kapoor: तान्या मित्तल जल्द शुरु करेंगी एकता कपूर के साथ शूटिंग!

Hema Gupta February 28, 2026
Vijays Wife Sangeetha Files Divorce
  • एंटरटेनमेंट

Vijays Wife Sangeetha Files Divorce: थलापति विजय ने पत्नी से की बेवफाई! पत्नी ने तलाक के लिए दायर की याचिका…

Hema Gupta February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
  • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की मंत्री अनिल विज से मुलाकात
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.