Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • गुजरात
  • Air India Crash: एयर इंडिया विमान हादसे में गीर गढडा के युवक की मौत, जरगली गांव में हुआ अंतिम संस्कार
  • गुजरात

Air India Crash: एयर इंडिया विमान हादसे में गीर गढडा के युवक की मौत, जरगली गांव में हुआ अंतिम संस्कार

divya mistry June 17, 2025

Air India Crash: गिर सोमनाथ : अहमदाबाद में हाल ही में हुए एयर इंडिया विमान हादसे में गीर गढडा तालुका के जरगली गांव निवासी नील अरविंदभाई खुट की दुखद मृत्यु हो गई। मंगलवार को उनके पैतृक गांव जरगली में पूरे सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।

Air India Crash
Air India Crash

Air India Crash: कुल 240 से अधिक यात्री सवार थे

यह हादसा गुरुवार, 13 जून 2025 को हुआ, जब एयर इंडिया का बोइंग 171 विमान अहमदाबाद से लंदन के लिए उड़ान भरते ही मात्र दो मिनट बाद, दोपहर 1:40 बजे मेघानीनगर के आईजीपी परिसर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में कुल 240 से अधिक यात्री सवार थे। गिर सोमनाथ जिले के पांच यात्री इस विमान में सवार थे, जिनमें से तीन गिर गढडा तालुका के निवासी थे और उनकी इस हादसे में मौत हो गई।

Air India Crash: एस्कॉर्ट की निगरानी में शव को जरगली गांव लाया

मृतकों में शामिल नील अरविंदभाई खुट के निधन के बाद प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए परिवार से संपर्क साधा और हर संभव सहायता प्रदान की। मृतक के शव की पहचान के लिए डीएनए परीक्षण कराया गया और 16 जून की शाम को शव परिवार को सौंपा गया। इसके बाद चिकित्सा अधिकारी और पुलिस एस्कॉर्ट की निगरानी में शव को जरगली गांव लाया गया।

Air India Crash:  हरसंभव मदद का आश्वासन दिया

17 जून 2025 की सुबह 6:30 बजे शव गांव पहुंचा और उसी दिन उनका अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार में जूनागढ़ के सांसद राजेश चुडासमा, ऊना विधायक कालूभाई राठौड़, जिला भाजपा अध्यक्ष डॉ. संजयभाई परमार, तहसील प्रशासन, ममलतदार गिर गढडा, और पुलिस निरीक्षक सहित कई अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। सभी ने मृतक के परिवार को सांत्वना दी और प्रशासन की ओर से हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।

Air India Crash: समन्वय कर आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी

प्रशासन ने इस दुखद परिस्थिति में सहयोग के लिए प्रांतीय अधिकारी ऊना को नोडल अधिकारी और ममलतदार गिर गढडा को सह-नोडल अधिकारी नियुक्त किया था। साथ ही दो डॉक्टर और एक डिप्टी ममलतदार की टीम अहमदाबाद भेजी गई थी, जिन्होंने परिवार के साथ समन्वय कर आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी कीं।

About the Author

divya mistry

Author

मैं दिव्या हूं और मैं पिछले 5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में काम कर रही हूं. मैंने शुरुआत एक PRODUCTION HOUSE से की और उसके बाद कई चैनल में एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग की, और पिछले 1 साल से NATION MIRROR न्यूज चैनल में एसोसिएट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हूं. मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस तक सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: राजस्थान में जल संकट से राहत: चिनाब नदी की जल परियोजनाओं पर मुख्यमंत्री का जोर
Next: Hindon News: मुंडरी टीम बनी रात्रिकालीन प्रीमियर लीग 2025 की विजेता

Related Stories

सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन का प्री-वेडिंग समारोह हुआ शुरू
  • खेल की दुनिया
  • गुजरात

सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन का प्री-वेडिंग समारोह हुआ शुरू, भावनाओं से सराबोर दिखे ‘God of Cricket’

Rohan Umak February 27, 2026
पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और सीएम भगवंत मान
  • गुजरात
  • देश-विदेश
  • पंजाब

पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और सीएम भगवंत मान का 2 दिवसीय गुजरात दौरा

divya mistry February 20, 2026
Rakshit Chaurasiya Vadodara Bail
  • Top Story
  • गुजरात
  • देश-विदेश

वडोदरा के ‘Another Round’ वाले आरोपी रक्षित को जमानत, कोर्ट बोला – सुधार का मौका दिया जाए 

himani Shrotiya December 24, 2025
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव
  • प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में प्रिवेंटिव हेल्थ केयर को सशक्त करने निरंतर हो रहे हैं कार्य: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर दी बधाई

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
  • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की मंत्री अनिल विज से मुलाकात
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.