Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • एंटरटेनमेंट
  • Eijaz Khan Absconding: पोल खुलते ही ‘हाउस अरेस्ट’ का होस्ट हुआ फरार…!
  • एंटरटेनमेंट

Eijaz Khan Absconding: पोल खुलते ही ‘हाउस अरेस्ट’ का होस्ट हुआ फरार…!

Hema Gupta May 6, 2025

Eijaz Khan Absconding: ‘बिग बॉस 7’ फेम एक्टर और ‘हाउस अरेस्ट’ के होस्ट ऐजाज खान पर एक महिला ने रेप का आरोप लगाया था, जिसके बाद ऐजाज खान के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई थी। इसके बाद पुलिस एक्टर की तलाश में जुट गई परंतु केस दर्ज होते ही ऐजाज खान गायब है।

Read More: Sonu Nigam Bangalore Concert Controversy: बैंगलोर कॉन्सर्ट विवाद के बाद सोनू निगम ने मांगी माफी…

रिपोर्ट के अनुसार, मुंबई पुलिस जब एक्टर के घर पहुंची, तब ऐजाज खान घर से फरार हो चुका था, फिर पुलिस ने एक्टर को कॉल किया तो उसका फोन बंद बता रहा था। उनका गायब होना इस बात का संकेत है, कि जो भी इल्जाम उन पर लगे है, वो कहीं न कहीं सच हैं।

4 मई को हुई थी शिकायत दर्ज..

कुछ दिन पहले ही ऐजाज खान पर एक 30 वर्षीय महिला ने रेप का आरोप लगाया, और उसकी शिकायत मुंबई के चारकोप पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई। महिला का दावा किया कि ऐजाज ने उसे रियलिटी शो ‘हाउस अरेस्ट’ में होस्ट के रूप में कास्ट करने और शादी का झांसा देकर 25 मार्च को अपने घर लेकर गए और जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए।

Read More: Babil Khan Video clarified: बाबिल खान ने बॉलीवुड इंडस्ट्री को बताया था खराब, सपोर्ट में आए कई सितारे…?

रिपोर्ट के अनुसार, महिला ने आरोप लगाते हुए कहा कि- ‘ऐजाज ने कई बार जबरदस्ती की और कहा कि उनके धर्म में चार शादियां जायज हैं, इसलिए वह उसे पत्नी की तरह रखेंगे और पूरी जिम्मेदारी उठाएंगे।’

‘हाउस अरेस्ट’ शो को लेकर भी विवाद…

29 अप्रैल को ‘हाउस अरेस्ट’ शो की एक क्लिप वायरल हुई, जिसमें ऐजाज खान फीमेल कंटेस्टेंट्स से कैमरे पर कपड़े उतारने और आपत्तिजनक ‘कामसूत्र पोज’ देने के लिए कहते नजर आ रहे हैं। कई कंटेस्टेंट्स असहज थीं, फिर भी टास्क कराया गया। इसके बाद जब ये क्लिप वायरल हुए तो महिला आयोग और पॉलिटिकल पार्टियों ने तुरंत शो और इसके मेकर्स के खिलाफ एक्शन लेने की मांग की।

राष्ट्रीय महिला आयोग ने भेजा समन…

महिलाओं की गरिमा के उल्लंघन और यौन उत्पीड़न जैसे गंभीर मुद्दों को देखते हुए 2 मई को राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने कड़ा रुख अपनाया है। आयोग ने ऐजाज खान और उल्लू एप के CEO विभु अग्रवाल को 9 मई तक पेश होने के लिए समन जारी किया है, समन में उल्लू एप पर अश्लील कंटेंट प्रसारित करने का आरोप लगाया गया है।

राष्ट्रीय महिला आयोग ने कहा कि- अगर जांच के दौरान लगे आरोपों की पुष्टि होती है, तो यह भारतीय न्याय संहिता, 2023 और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 के तहत एक गंभीर आपराधिक मामला बन सकता है।

बजरंग दल की चेतावनी…

इस मामले पर बजरंग दल ने भी सख्त प्रतिक्रिया देते हुए उल्लू एप को चेतावनी दी थी कि अगर शो हटाया नहीं गया, तो वे अपने तरीके से एक्शन लेंगे। इसके बाद एप की ओर से कार्रवाई की गई।

 

कानूनी कार्रवाई की तैयारी…

ऐजाज खान पर भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 63, 64(2M), 69 और 74 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, जल्द ही उनकी गिरफ्तारी हो सकती है।

उल्लू एप ने मांगी माफीनामा, हटाए एपिसोड..

विवाद बढ़ने पर उल्लू एप ने इस मामले पर आधिकारिक माफीनामा जारी करते हुए कहा कि “यह शो हमारी आंतरिक टीम की लापरवाही का परिणाम था। सभी एपिसोड पहले ही हटा दिए गए हैं।” एप ने आगे कहा कि वह कानून का पालन करता है और भविष्य में ऐसे मामलों में सतर्क रहेगा।

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: Kanpur Premnagar Fire Update: स्कूल में शोक की लहर, बच्चों को श्रद्धांजलि देकर घोषित हुआ अवकाश
Next: Hemant Soren Congress Leaders Meeting: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और कांग्रेस नेताओं के बीच रांची में मुलाकात

Related Stories

Vijay Rashmika New Film Glimpse
  • एंटरटेनमेंट

Vijay Rashmika New Film Glimpse: विजय और रश्मिका की न्यू फिल्म ‘रणबाली’ का पहला लुक आउट…

Hema Gupta February 28, 2026
Tanya Meet Ekta Kapoor
  • एंटरटेनमेंट

Tanya Meet Ekta kapoor: तान्या मित्तल जल्द शुरु करेंगी एकता कपूर के साथ शूटिंग!

Hema Gupta February 28, 2026
Vijays Wife Sangeetha Files Divorce
  • एंटरटेनमेंट

Vijays Wife Sangeetha Files Divorce: थलापति विजय ने पत्नी से की बेवफाई! पत्नी ने तलाक के लिए दायर की याचिका…

Hema Gupta February 28, 2026
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव
  • प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में प्रिवेंटिव हेल्थ केयर को सशक्त करने निरंतर हो रहे हैं कार्य: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर दी बधाई
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की पुण्यतिथि पर किया नमन

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
  • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की मंत्री अनिल विज से मुलाकात
  • CM नीतीश ने दी डॉ. राजेंद्र प्रसाद को श्रद्धांजलि, महत्वपूर्ण परियोजनाओं का किया निरीक्षण
  • होली पर CM योगी का तोहफा, 1.86 करोड़ उज्जवला परिवारों को मिली सब्सिडी
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.