Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
    • मुरैना
    • रतलाम
    • राजगढ़
    • रीवा
    • विदिशा
    • शहडोल
    • शाजापुर
    • श्योपुर
    • सतना
    • सागर
    • सिंगरौली
    • सिवनी
    • सिहोर
    • हरदा
    • होशंगाबाद-नर्मदापुरम
    • अनूपपुर
    • अलीराजपुर
    • अशोकनगर
    • आगर मालवा
    • धार
    • नरसिंहपुर
    • निवाड़ी
    • नीमच
    • पन्ना
    • बड़वानी
    • बैतूल
    • भिंड
    • मंडला
    • मंदसौर
    • उमरिया
    • कटनी
    • खंडवा
    • खरगोन
    • गुना
    • छतरपुर
    • छिंदवाड़ा
    • झाबुआ
    • डिंडोरी
    • दतिया
    • देवास
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • AIFF FSDL Football Dispute Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने कहा- आपसी समझौते से खत्म करें विवाद, ISL पर संकट बरकरार!
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

AIFF FSDL Football Dispute Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने कहा- आपसी समझौते से खत्म करें विवाद, ISL पर संकट बरकरार!

Hema Gupta August 24, 2025

AIFF FSDL Football Dispute Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन (AIFF) और फुटबॉल स्पोर्ट्स डेवलपमेंट लिमिटेड (FSDL) से कहा है कि वे आपसी विवाद का समाधान 28 अगस्त तक निकालें। जस्टिस पी. एस. नरसिम्हा और जॉयमल्या बागची की बेंच ने 22 अगस्त शुक्रवार को सुनवाई करते हुए दोनों पक्षों को आपसी चर्चा करके रास्ता निकालने का निर्देश दिया।

Read More: Asian Shooting Championship 2025: एलावेनिल-अर्जुन की जोड़ी ने चीन को हराकर जीता गोल्ड!

मास्टर राइट्स एग्रीमेंट पर विवाद…

इस समय इंडियन सुपर लीग (ISL) आयोजित नहीं हो पा रही है। वजह है AIFF और FSDL के बीच मास्टर राइट्स एग्रीमेंट (MRA) से जुड़ा विवाद। 2010 में दोनों पक्षों के बीच 15 साल का एग्रीमेंट हुआ था, जिसके तहत FSDL हर साल AIFF को 50 करोड़ रुपए देता था और बदले में उसे भारतीय फुटबॉल (ISL और राष्ट्रीय टीम सहित) के प्रसारण, प्रबंधन और प्रचार का अधिकार मिला था। लेकिन अब नया एग्रीमेंट नहीं हो पाया है।

क्लबों पर बंद होने का खतरा…

विवाद के चलते ISL का 2025-26 सीजन अब तक शुरू नहीं हुआ है। 11 क्लबों ने AIFF को पत्र लिखकर चेतावनी दी है कि अगर यह मसला जल्द हल नहीं हुआ तो वे बंद होने की स्थिति में आ सकते हैं। क्लबों ने कहा कि पिछले 11 वर्षों के निवेश और प्रयास से जो युवा विकास प्रणाली, ट्रेनिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर और प्रोफेशनल फुटबॉल स्ट्रक्चर बना है, वह अब खतरे में है।

सुनील छेत्री की बढ़ी चिंता…

15 जुलाई को भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट कर ISL के रुके होने पर चिंता जताई थी। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों और क्लबों के भविष्य को लेकर स्थिति अनिश्चित बनी हुई है।

When my phone went off a few weeks ago informing us of a delay in pre-season by a fortnight, I must admit it made me smile. And that’s because I was on vacation, hadn’t moved as much as I would have liked to, and hadn’t been eating as clean as I usually do. I had more time than I… pic.twitter.com/pEGyr8Sp5O

— Sunil Chhetri (@chetrisunil11) July 16, 2025

कौन-कौन से क्लब खेलते हैं ISL में?

इंडियन सुपर लीग में कुल 11 क्लब शामिल हैं: – बेंगलुरु FC, हैदराबाद FC, ओडिशा FC, चेन्नईयिन FC, जमशेदपुर FC, FC गोवा, केरल ब्लास्टर्स FC, पंजाब FC, नॉर्थईस्ट यूनाइटेड FC, मुंबई सिटी FC और मोहम्मडन स्पोर्टिंग। इसके अलावा कोलकाता के दिग्गज क्लब मोहन बागान सुपर जाइंट और ईस्ट बंगाल भी ISL में खेलते हैं।

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: Dhamtari: क्लास रुम में घुसा रेयर फॉरेस्टन कैट स्नेक डर के मारे सहम गए छात्र, रेस्क्यू के बाद जंगल में छोड़ा –
Next: वोटर अधिकार यात्रा: राहुल गांधी को किस किया, चिराग पासवान को दी शादी की सलाह!

Related Stories

Palghar gas leak
  • Top Story
  • देश-विदेश

पालघर में जहरीली गैस लीक, 2600 लोगों को किया शिफ्ट

himani Shrotiya March 2, 2026
Congress Workers Bail AI Summit
  • Top Story
  • देश-विदेश

AI समिट में हंगामा करने वाले कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जमानत, पुलिस ने किया विरोध

himani Shrotiya March 2, 2026
War Impact on India
  • Top Story
  • देश-विदेश

ईरान-इजरायल-अमेरिका वॉर: कच्चा तेल, सोना, पेट्रोल भारत में महंगा?

himani Shrotiya March 2, 2026
  • पहली कृषि कैबिनेट में कृषि विकास और सिंचाई योजनाओं के लिए 27 हजार 500 करोड़ रूपये की स्वीकृति
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव का एक और अधिकारी-कर्मचारी हितैषी निर्णय
  • मुख्यमंत्री निवास में हुआ होलिका का दहन
  • शासकीय सेवकों को मिलेगा 3 प्रतिशत अतिरिक्त महंगाई भत्ता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • बड़वानी में आधुनिक सब्जी मंडी से मजबूत होगी कृषि अर्थव्यवस्था : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • इंदौर में सीवर टैंक में दम घुटने से 2 निगमकर्मियों की मौत, अन्दर भरी थी ज़हरीली गैस
  • CM डॉ. मोहन ने शासकीय कर्मचारियों को दिया तोहफा, 58% हुआ महंगाई भत्ता
  • पालघर में जहरीली गैस लीक, 2600 लोगों को किया शिफ्ट
  • झारखण्ड का देवघर रंगा आस्था के रंग में, 3 दिन मनाई जाएगी होली
  • CM भजनलाल ने आम जनता के साथ मनाई होली, बोले – कार्यकर्ता मेरी ताकत
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.