Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • एंटरटेनमेंट
  • AICWA Appeals Turkey Azerbaijan boycott: AICWA ने तुर्की और अजरबैजान का किया पूर्ण बहिष्कार!
  • एंटरटेनमेंट

AICWA Appeals Turkey Azerbaijan boycott: AICWA ने तुर्की और अजरबैजान का किया पूर्ण बहिष्कार!

Hema Gupta May 15, 2025

AICWA Appeals Turkey Azerbaijan boycott: AICWA ने तुर्की और अजरबैजान का किया पूर्ण बहिष्कार…भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को लेकर ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) ने एक बड़ा कदम उठाते हुए तुर्की और अजरबैजान का पूर्ण बहिष्कार करने का ऐलान किया है। उसका कहना है कि इन दोनों देशों का रवैया भारत के खिलाफ है, और अब इन देशों से जुड़ी किसी भी फिल्मी गतिविधि में भाग नहीं लिया जाएगा। साथ ही AICWA ने सरकार से तुर्की और अजरबैजान दोनों देशों के सभी ऑर्टिस्ट के वीजा रद्द करने की मांग की है।

Read More: Samantha Ruth dating Raj Nidimoru: क्या सामंथा रुथ राज निदिमोरु को कर रहीं हैं डेट?

देशभक्ति और एकजुटता का प्रतीक यह कदम…

ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन ने अपने इस फैसले को देशभक्ति और एकजुटता का प्रतीक बताते हुए कहा है कि यह कदम भारत के प्रति समर्थन और उन देशों के खिलाफ एक मजबूत संदेश है जो भारत के खिलाफ खड़े हैं। संगठन ने यह भी कहा कि भारत सरकार के साथ मजबूती से खड़ा है। हमारा अटूट समर्थन हमेशा राष्ट्र के निर्णयों के साथ रहेगा, जिसमें राष्ट्रीय सुरक्षा और संप्रभुता को सबसे ऊपर प्राथमिकता दी जाएगी।

AICWA ने सरकार से दोनों देशों के वीजा रद्द की मांग…

उन्होंने प्रेस नोट में लिखा कि- ‘विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर को संबोधित करते हुए मांग की है कि तुर्की और अजरबैजान के सभी कलाकारों, फिल्मकारों और फाइनेंसरों के वीजा तत्काल प्रभाव से रद्द किए जाएं। इसके साथ ही भविष्य में भी उन्हें भारत में किसी भी फिल्म परियोजना के लिए वीजा न दिए जाने की अपील की गई है।’

AICWA का सख्त रुख..

ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन का कहना है कि – ‘AICWA आतंकवाद का समर्थन करने वाले या भारत के प्रति शत्रुता में पाकिस्तान के साथ गठबंधन करने वाले किसी भी राष्ट्र या संस्था के खिलाफ बयानबाजी करते है। तो ऐसे में अब भारतीय फिल्म इंडस्ट्री को इन देशों से हर तरह का संबंध समाप्त कर लेना चाहिए। संगठन ने यह स्पष्ट किया है कि अब इन देशों से जुड़ी किसी भी फिल्म, इवेंट या शूटिंग में भाग नहीं लिया जाएगा।’


‘सभी फिल्म इंरत की एकजुटता को दर्शाएं…’- AICWA

संगठन ने देश की सभी फिल्म इंडस्ट्रीज से अपील करते हुए कहा कि- AICWA सभी निर्माताओं, चैनलों, प्रोडक्शन हाउस, अभिनेताओं, फिल्म निर्माताओं, संगीतकारों और रचनात्मक पेशेवरों से इस बहिष्कार में एकजुट होने का आह्वान करता है, जिससे हमारी सामूहिक शक्ति का प्रदर्शन हो।

चेतावनी…

AICWA ने चेतावनी ‘कोई भी अभिनेता, फिल्म निर्माता या कलाकार जो इस बहिष्कार का उल्लंघन करता है, उसे सख्त कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा, जिसमें AICWA द्वारा संभावित उद्योग-व्यापी निंदा भी शामिल है।’

तुर्की में पहले हो चुकी हैं बड़ी फिल्मों की शूटिंग..

गौरतलब है कि तुर्की में ‘एक था टाइगर’, ‘रेस 2’, ‘दिल धड़कने दो’, ‘पठान’ और ‘लाल सिंह चड्ढा’ जैसी कई बड़ी बॉलीवुड फिल्मों की शूटिंग हो चुकी है। लेकिन वर्तमान हालात को देखते हुए AICWA अब भविष्य में ऐसा कोई भी सहयोग नहीं चाहता।

पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर भारत के हालिया हमलों की निंदा करने के चलते तुर्की और अजरबैजान के प्रति भारतीय जनता में नाराजगी है। दोनों देशों के खुले तौर पर पाकिस्तान का समर्थन करने के बाद इनका बहिष्कार करने की मांग सोशल मीडिया और विभिन्न मंचों पर तेज हो गई है।

AICWA की जनता से दोनों देशों को बॉयकॉट की अपील…

भारतीय जनता से उन्होंने अपील की है। कि जनता इसमें उनका साथ दें और तुर्की और अजरबैजान देश के कलाकारों की फिल्में, गाने या टीवी शो न देखें, जो तुर्की या अजरबैजान से किसी भी प्रकार का सहयोग करते हैं। बॉयकाट करें। साथ मिलकर, हमें अपने देश के गौरव और हितों की रक्षा करनी चाहिए।

| राष्ट्र पहले आता है |

 

 

 

 

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: Betul Forest Destruction: रेलवे ठेकेदारों के हौसले बुलंद, सीसीएफ के संरक्षण में जंगल तबाह
Next: Best Way to verify aadhar card online : मकान किराए पर देने से पहले ये गलती न करें , ऐसे करें आधार कार्ड की जांच 🏠

Related Stories

Vijay Rashmika New Film Glimpse
  • एंटरटेनमेंट

Vijay Rashmika New Film Glimpse: विजय और रश्मिका की न्यू फिल्म ‘रणबाली’ का पहला लुक आउट…

Hema Gupta February 28, 2026
Tanya Meet Ekta Kapoor
  • एंटरटेनमेंट

Tanya Meet Ekta kapoor: तान्या मित्तल जल्द शुरु करेंगी एकता कपूर के साथ शूटिंग!

Hema Gupta February 28, 2026
Vijays Wife Sangeetha Files Divorce
  • एंटरटेनमेंट

Vijays Wife Sangeetha Files Divorce: थलापति विजय ने पत्नी से की बेवफाई! पत्नी ने तलाक के लिए दायर की याचिका…

Hema Gupta February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.