Bhopal Raja Bhoj statue: खबर राजधानी भोपाल से है जहां राजा भोज और रानी कमलापति की प्रतिमाओं के साथ सोशल मीडिया पर की गई छेड़छाड़ को लेकर विवाद उठ गया है। बतादें की VIP रोड के पास स्थित राजा भोज की प्रतिमा और छोटे तालाब पर स्थित रानी कमलापति की प्रतिमा को एक इंस्टाग्राम यूजर ‘Nawab e Bhopal’ ने AI के माध्यम से एडिट कर अपमानजनक वीडियो (रील) बनाई। इस वीडियो में राजा भोज की प्रतिमा को कभी सड़कों पर दौड़ते तो कभी मछली पकड़ते हुए दिखाया गया है।
संस्कृति बचाओ मंच ने कार्रवाई की मांग की
बतादें की सामाजिक संगठनों ने इस घटना की कड़ी आलोचना की और सरकार से इन लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। संस्कृति बचाओ मंच के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने कहा कि राजा भोज और रानी कमलापति की प्रतिमाएं हमारी राष्ट्रीय धरोहर हैं, जिन्हें इस तरह से अपमानित करना अनुचित है। उन्होंने सरकार से इन अपराधियों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) के तहत कार्रवाई करने और उन्हें कड़ी सजा दिलाने की अपील की।
Read More:- Sun Transits in Aquarius कुंभ राशि में सूर्य का गोचर से बढ़ेंगे खर्चे बढ़ेंगे, रिश्तों में आएगी खटास
चंद्रशेखर तिवारी ने कहा… महान व्यक्तित्वों का सम्मान रखना चाहिए
आगे तिवारी ने कहा कि राजा भोज ने भोपाल नगर की स्थापना की.
और रानी कमलापति गोंडों की महारानी थीं।
हमें इन महान व्यक्तित्वों के प्रति सम्मान रखना चाहिए।
इस तरह के कृत्य बढ़ते जा रहे हैं।
जिन पर कड़ी कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।
Click this: लैटस्ट खबरों के लिए इस लिंक पर क्लिक करे
अन्य लोग भी वीडियो के खिलाफ उठा रहे आवाज
Bhopal Raja Bhoj statue: इस विवाद के बाद…
सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी कई लोग इस वीडियो के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं.
और इसके निर्माता के खिलाफ सख्त कदम उठाने की मांग कर रहे हैं।
