Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • फाइनेंस
  • Stock Market AI Impact: AI की नई चाल से शेयर बाजार में खलबली, निवेशकों में बढ़ी बेचैनी
  • Top Story
  • फाइनेंस

Stock Market AI Impact: AI की नई चाल से शेयर बाजार में खलबली, निवेशकों में बढ़ी बेचैनी

Narendra Singh February 6, 2026

Stock Market AI Impact: बीते सप्ताह वैश्विक शेयर बाजारों में अचानक तेज हलचल देखने को मिली। वजह बनी अमेरिका की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंपनी एंथ्रोपिक की एक घोषणा, जिसने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी। कंपनी ने कॉरपोरेट लीगल टीमों के लिए एक नया लीगल एआई टूल लॉन्च किया, जिसके बाद यूरोप से लेकर अमेरिका और भारत तक बाजारों में बिकवाली का दौर शुरू हो गया। यह नया टूल एंथ्रोपिक के एआई असिस्टेंट ‘क्लॉड’ का हिस्सा है, जिसे खासतौर पर इन-हाउस लीगल टीमों के रोजमर्रा के काम आसान बनाने के लिए डिजाइन किया गया है।

Stock Market AI Impact: जाने क्या है एंथ्रोपिक का नया लीगल AI टूल

कंपनी के मुताबिक, यह एआई टूल

  • कॉन्ट्रैक्ट की जांच
  • गोपनीयता समझौतों की समीक्षा
  • कानूनी सार (लीगल समरी) तैयार करना
  • सामान्य ड्राफ्टिंग जैसे काम

आसानी से कर सकता है। हालांकि एंथ्रोपिक ने साफ किया है कि यह टूल कानूनी सलाह नहीं देता, और एआई से तैयार किसी भी दस्तावेज की अंतिम समीक्षा वकीलों द्वारा ही की जानी जरूरी होगी।

Stock Market AI Impact: यूरोप की लीगल सॉफ्टवेयर कंपनियों को झटका

एंथ्रोपिक की घोषणा के बाद यूरोप की कई बड़ी लीगल और पब्लिशिंग कंपनियों के शेयर बुरी तरह टूट गए। रेलक्स और वोल्टर्स क्लूवर के शेयरों में 10 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई। पियर्सन के शेयर भी दबाव में नजर आए।

भारतीय IT शेयरों पर भी पड़ा असर

वैश्विक बिकवाली का असर भारतीय शेयर बाजार में भी साफ दिखा। कारोबार की शुरुआत में ही  इन्फोसिस, टीसीएस, एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा और विप्रो जैसे दिग्गज आईटी शेयरों में 6 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गई। विश्लेषकों के अनुसार यह दबाव मुख्य रूप से विदेशी निवेशकों की बिकवाली के कारण आया। अमेरिका में रातोंरात आई गिरावट का असर दालाल स्ट्रीट खुलते ही निवेशकों की धारणा पर दिखने लगा।

Also Read-Todays Market Update: Sensex–Nifty ने लगाई लंबी छलांग

अमेरिका में भी AI का डर हावी

अमेरिकी बाजारों में भी लीगल रिसर्च और सॉफ्टवेयर से जुड़ी कंपनियां सबसे ज्यादा प्रभावित रहीं। थॉमसन रॉयटर्स, लीगल जूम और लंदन स्टॉक एक्सचेंज ग्रुप के शेयरों में 12 फीसदी से अधिक की गिरावट देखी गई। इसके बाद सॉफ्टवेयर सेक्टर में कमजोरी फैलती चली गई। हालात यह रहे कि एस एंड पी के दो प्रमुख सूचकांकों से करीब 300 अरब डॉलर का बाजार मूल्य साफ हो गया।

Also Read-अब हर कश पड़ेगा महंगा, तंबाकू उत्पादों पर आज से बढ़ा कर

निवेशकों की चिंता 

निवेशक अब उन सभी कंपनियों को लेकर सतर्क हो गए हैं, जिनका कारोबार किसी न किसी रूप में सॉफ्टवेयर, डेटा या रिसर्च पर टिका है.  ओपनएआई और एंथ्रोपिक जैसी कंपनियों की तेजी से बढ़ती ताकत यह साफ संकेत दे रही है कि सॉफ्टवेयर इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में प्रवेश कर चुकी है।बाजार की यह घबराहट शायद अस्थायी हो, लेकिन एक बात तय है, एआई अब सिर्फ तकनीक नहीं रहा, बल्कि शेयर बाजार की दिशा तय करने वाला फैक्टर बनता जा रहा है।

 

About the Author

Narendra Singh

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: IND vs Pak T20 WC Match Controversy: पाकिस्तान से मैच खेलने पर सूर्याकुमार ने दिया मजेदार जबाव!
Next: Chhattisgarh Murder News: जादू- टोने के शक में एक शख्स ने अपने चाचा को दी दर्दनाक मौत!

Related Stories

L-Bhopal280226025640
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?

Gautam sharma February 28, 2026
firecracker factory blast
  • Top Story
  • देश-विदेश

आंध्र प्रदेश की पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 18 लोगों की मौत

himani Shrotiya February 28, 2026
Ranji Trophy winner Jammu Kashmir
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

Ranji Trophy Winner 2026: जम्मू कश्मीर ने कर्नाटक को हराकर 67 साल बाद जीता खिताब!

Hema Gupta February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.