Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • एंटरटेनमेंट
  • Ahmedabad Plane Crash: हादसे में विक्रांत के कजिन की नहीं बल्कि इस करीबी की गई जान, मैसी ने जताया दुख…
  • एंटरटेनमेंट

Ahmedabad Plane Crash: हादसे में विक्रांत के कजिन की नहीं बल्कि इस करीबी की गई जान, मैसी ने जताया दुख…

Hema Gupta June 13, 2025

Ahmedabad Plane Crash: 12 जून को अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक दुखद हादसा हुआ, जब लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट टेकऑफ के कुछ ही मिनटों बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में एक्टर विक्रांत मैसी के एक फैमिली फ्रेंड क्लाइव कुंदर का निधन हो गया। कुंदर फ्लाइट के फर्स्ट ऑफिसर थे, जिसके बाद विक्रांत ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में एक पोस्ट शेयर कर शोक व्यक्त किया।

Read More: Celebrities on Ahmedabad Plane Crash: अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर बॉलीवुड के कई दिग्गजों ने जताया दुख…

आपको बता दें, इस पोस्ट की वजह से कई लोगों को गलतफहमी हो गई वो विक्रांत के चचेरे भाई है, जिसके बाद विक्रांत ने लोगो से अफवाह न फैलाने की अपील की।

विक्रांत ने जाहिर किया दुख…

उन्होंने ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा कि – “आज अहमदाबाद में हुए इस अकल्पनीय दुखद एयर क्रैश में जिन परिवारों और प्रियजनों ने अपनों को खोया, उनके लिए मेरा दिल टूट गया है। और भी ज्यादा तकलीफ होती है ये जानकर कि मेरे अंकल क्लिफर्ड कुंदर ने अपने बेटे क्लाइव कुंदर को खो दिया, जो उस दुर्भाग्यपूर्ण फ्लाइट के फर्स्ट ऑफिसर थे। भगवान आपको और आपके परिवार को शक्ति दे अंकल, और उन सभी को भी जो इस हादसे से गहराई से प्रभावित हैं।”

“क्लाइव फैमिली फ्रेंड थे, न कि रिश्तेदार..” – विक्रांत

विक्रांत के पोस्ट से लोगों को लगा कुंदर उनके कजिन ब्रदर है, लेकिन उन्होंने इंस्टाग्राम में दूसरी स्टोरी में साफ किया कि क्लाइव कुंदर उनके फैमिली फ्रेंड है न कि उनके कजिन ब्रदर।

उन्होंने लोगों से अपील करते हुए लिखा कि- “मीडिया और अन्य सभी दोस्तों से निवेदन है, स्वर्गीय क्लाइव कुंदर मेरे कजिन नहीं थे। कुंदर परिवार हमारे पारिवारिक मित्र हैं। कृपया अब कोई अटकलें न लगाएं और परिवार को शांति से शोक मनाने दें।”

प्लेन क्रैश में सिर्फ 1 व्यक्ति बचा, 241 की मौत!

अहमदाबाद में एअर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर प्लेन गुरुवार दोपहर टेक ऑफ के दो मिनट बाद क्रैश हो गया। हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी और 12 क्रू मेंबर्स समेत 242 लोग सवार थे।

रिपोर्ट के अनुसार, 241 लोगों की मौत हो गई। और इस घटना में सिर्फ एक व्यक्ति की जान बच पाई।

 

Ahmedabad Plane Crash Update

इस हादसे पर कई सितारों ने जताया दुख…

अनिल कपूर ने जताया दुख..

उन्होंने एक्स पर ट्वीट करते हुए लिखा कि- “अहमदाबाद में विमान दुर्घटना की खबर सुनकर मैं पूरी तरह से स्तब्ध हूं। कल्पना भी नहीं कर सकता कि परिवारों पर क्या बीत रही होगी… इस हृदय विदारक त्रासदी से प्रभावित हर एक व्यक्ति के लिए प्रार्थना करता हूं 💔🙏🏼”

Absolutely devastated by the news of the plane crash in Ahmedabad.
Can’t imagine what the families must be going through…
Praying for every single life affected by this heartbreaking tragedy 💔🙏🏼

— Anil Kapoor (@AnilKapoor) June 12, 2025

शाहरुख खान ने लिखा कि –

‘अहमदाबाद में हुई दुर्घटना की खबर सुनकर मन बहुत दुखी है… मैं पीड़ितों, उनके परिवारों और सभी प्रभावितों के लिए प्रार्थना करता हूं।’

Absolutely heartbroken with the news about the crash in Ahmedabad… my prayers for the victims, their families and all affected.

— Shah Rukh Khan (@iamsrk) June 12, 2025

आमिर खान ने इंस्टाग्राम पर लिखा-

“आज हुए दुखद प्लेन क्रैश से हम बहुत दुखी हैं। इस भारी नुकसान की घड़ी में हमारी संवेदनाएं प्रभावित परिवारों के साथ हैं। हम इस दुखद घटना के समय देश के लोगों के साथ हैं।”

सुनील शेट्टी ने लिखा कि…

“सदमे में हूं और दुखी हूं, शब्दों में बयां नहीं कर सकता!!!

मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएँ पीड़ित परिवारों के साथ हैं। सभी के लिए शक्ति की प्रार्थना करता हूं।”

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: CM Dhami Ahmedabad plane crash: अहमदाबाद विमान हादसे पर सीएम धामी ने जताया शोक, मृतकों को दी श्रद्धांजलि और रखा मौन
Next: Kanpur NEWS: कानपुर में भीषण गर्मी और बिजली संकट के बीच केस्को एमडी की अपील

Related Stories

Paresh Rawal on Malamaal Film
  • एंटरटेनमेंट

Paresh Rawal On Malamaal Sequel: फिल्म ‘मालामाल वीकली’ का बनेगा सीक्वल, परेश रावल ने दी कंफर्मेंशन!

Hema Gupta March 1, 2026
Vijay Rashmika Marriage Celebration
  • एंटरटेनमेंट

Vijay Rashmika Marriage Celebration: शादी के जश्न को मनाते हुए इन राज्यों में रश्मिका और विजय ने भेजी मिठाईयां…

Hema Gupta March 1, 2026
Sonal Chauhan Stuck In Dubai
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-विदेश

Sonal Chauhan Stuck In Dubai: जन्नत फिल्म की फेम एक्ट्रेस सोनल दुबई में फंसी, PM मोदी से मांगी मदद…

Hema Gupta March 1, 2026
  • जनजातीय अंचल में पहली बार हो रही कृषि कैबिनेट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश में शांति, सुरक्षा और सौहार्द सर्वोपरि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • क्या वित्तीय संतुलन को बरकरार रख पायेगा हरियाणा का बजट 2026-27?
  • भारत छठवीं बार T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में, वेस्टइंडीज को पछाड़ा 5 विकेट से
  • जंतर मंतर रैली को CM भगवंत मान ने वर्चुअली किया संबोधित
  • 2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार
  • हल्द्वानी में हाथी से टकराई बाइक, 2 सगे भाईयों की मौत
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.