Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • गुजरात
  • Ahmedabad Jagannath Rath Yatra Elephant Incident: अहमदाबाद जगन्नाथ रथयात्रा में DJ की आवाज से बेकाबू हुआ हाथी, मचा हड़कंप, चार घायल
  • गुजरात

Ahmedabad Jagannath Rath Yatra Elephant Incident: अहमदाबाद जगन्नाथ रथयात्रा में DJ की आवाज से बेकाबू हुआ हाथी, मचा हड़कंप, चार घायल

Aditya Mishra June 27, 2025

DJ की तेज आवाज से भड़के हाथी

 Ahmedabad Jagannath Rath Yatra Elephant Incident: अहमदाबाद में आयोजित 148वीं जगन्नाथ रथयात्रा के दौरान बड़ा हादसा होते-होते टल गया। यात्रा में शामिल 17 हाथियों में से तीन हाथी DJ की तेज आवाज से बेकाबू हो गए। इनमें एक हाथी अचानक सड़क पर जोर-जोर से दौड़ने लगा, जिससे रथयात्रा में अफरातफरी मच गई। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

चार लोग हुए घायल, तीन हाथी हटाए गए

 बेकाबू हाथी की दौड़ से भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। अफरातफरी में तीन से चार लोग मामूली रूप से घायल हो गए। फिलहाल वन विभाग और डॉक्टरों की मदद से हाथी को काबू में कर लिया गया है। एहतियात के तौर पर बेकाबू हुए तीन हाथियों को रथयात्रा से हटा दिया गया है, जिसमें दो मादा और एक नर हाथी शामिल हैं। अब यात्रा में सिर्फ 14 हाथी शामिल रहेंगे।

watch now: भोपाल बना ताल – किसका कसूर? | Ground Report by Nation Mirror | Exclusive News

सुबह मुख्यमंत्री ने की पाहिंद विधि

 अहमदाबाद में जगन्नाथ यात्रा सुबह 7 बजे जमालपुर स्थित मंदिर से शुरू हुई। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने पाहिंद विधि कर रथयात्रा का शुभारंभ किया। सुबह 5 से 6 बजे तक भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा की मूर्तियों को रथ पर विराजमान कराया गया। परंपरा के मुताबिक, रथ के आगे सोने की झाड़ू लगाई गई। यात्रा रात करीब 8:30 बजे तक मंदिर लौटने की उम्मीद है।

अमित शाह ने की मंगला आरती में शिरकत

 रथयात्रा की शुरुआत से पहले सुबह 4 बजे मंदिर में मंगला आरती हुई, जिसमें केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह अपने परिवार के साथ शामिल हुए। इस दौरान भगवान को खिचड़ी का भोग अर्पित किया गया। अहमदाबाद के साथ-साथ पुरी और उदयपुर सहित देश के कई हिस्सों में भी रथयात्रा की धूम रही। पुरी में शाम 4 बजे रथ खींचे जाएंगे, वहीं उदयपुर में भगवान करीब 80 किलो चांदी के रथ में सवार होंगे।

सदियों पुरानी परंपरा, संवेदनशील इलाकों से गुजरती यात्रा

 Ahmedabad Jagannath Rath Yatra Elephant Incident: अहमदाबाद की जगन्नाथ रथयात्रा करीब 400 साल पुरानी परंपरा है। भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के तीनों रथ खलासी समुदाय द्वारा खींचे जाते हैं। शोभायात्रा पुराने शहर के सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील इलाकों से होते हुए रात तक जमालपुर स्थित मंदिर में वापस लौटती है। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं ताकि कोई अप्रिय घटना न हो।

rade more: अहमदाबाद से पुरी तक जगन्नाथ रथयात्रा का भव्य आगाज: अमित शाह ने मंगला आरती की

 

 

About the Author

Aditya Mishra

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: ICC Cricket Rule Changes: क्रिकेट के बदले 6 नियम, नो बॉल पर भी अब होगा कैच का रिव्यू!
Next: Khargone news: खरगोन में तीन तलाक और बच्ची की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है।

Related Stories

सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन का प्री-वेडिंग समारोह हुआ शुरू
  • खेल की दुनिया
  • गुजरात

सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन का प्री-वेडिंग समारोह हुआ शुरू, भावनाओं से सराबोर दिखे ‘God of Cricket’

Rohan Umak February 27, 2026
पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और सीएम भगवंत मान
  • गुजरात
  • देश-विदेश
  • पंजाब

पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और सीएम भगवंत मान का 2 दिवसीय गुजरात दौरा

divya mistry February 20, 2026
Rakshit Chaurasiya Vadodara Bail
  • Top Story
  • गुजरात
  • देश-विदेश

वडोदरा के ‘Another Round’ वाले आरोपी रक्षित को जमानत, कोर्ट बोला – सुधार का मौका दिया जाए 

himani Shrotiya December 24, 2025
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.