Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • गुजरात
  • Firing on Builder In Ahmedabad: बिल्डर पर 6 राउंड फायरिंग, 8 करोड़ के लेनदेन में टूटी पार्टनरशिप ने ले ली हिंसक मोड़!
  • गुजरात

Firing on Builder In Ahmedabad: बिल्डर पर 6 राउंड फायरिंग, 8 करोड़ के लेनदेन में टूटी पार्टनरशिप ने ले ली हिंसक मोड़!

Hema Gupta July 13, 2025

Firing on Builder In Ahmedabad: पूर्व बिजनेस पार्टनर पर गंभीर आरोप, वारदात का CCTV फुटेज भी आया सामने शुक्रवार रात अहमदाबाद शहर उस वक्त दहल उठा जब एक बिल्डर पर 6 राउंड फायरिंग की गई। मामला सिर्फ पैसे का नहीं, बल्कि विश्वासघात और टूटी साझेदारी का भी था। पुलिस जांच में सामने आया है कि फायरिंग नासिर खान नामक बिल्डर पर की गई, और इसमें उसका ही पूर्व बिजनेस पार्टनर शामिल था।

Read More: GIR Somnath Liquor Seizure: गिर सोमनाथ में 41 लाख की शराब बरामदगी पर बड़ी कार्रवाई, डीजीपी ने PI को किया सस्पेंड

CCTV में कैद हुआ हमला, वारदात की साजिश का खुलासा

घटना अहमदाबाद के पटवाशरी इलाके की है। CCTV फुटेज में दिखा कि तीन युवक फुटपाथ पर संदिग्ध ढंग से खड़े हैं। कुछ ही देर बाद एक व्यक्ति स्कूटी पर पहुंचता है, और तभी हमला होता है।

1. एक शख्स डंडा लेकर स्कूटी सवार के पास आता है।

2. दूसरा व्यक्ति पीछे से पकड़ लेता है।

3. तभी तीसरा व्यक्ति हरे रंग की टी-शर्ट में दौड़ता हुआ आता है और पिस्टल से स्कूटी सवार पर फायरिंग कर देता है।

गोलियों की बौछार के बाद हमलावर वहां से फरार हो जाते हैं। फुटेज में यह भी दिखता है कि भागते वक्त हमलावर के हाथ से कोई चीज गिरती है, जिसे वह उठाकर निकल जाता है।

8 करोड़ का लेनदेन बना जानलेवा झगड़े की वजह

पीड़ित नासिर खान की पत्नी शोजिनबानू पठान की शिकायत के मुताबिक, आरोपी जहूरुद्दीन नागोरी उसका पति का पूर्व बिजनेस पार्टनर था।

दोनों ने 2018 से 2021 तक साथ कंस्ट्रक्शन का काम किया। लेकिन मनी लॉन्ड्रिंग और लेन-देन के विवाद के कारण साझेदारी खत्म हो गई। दोनों के बीच 8 करोड़ रुपए का विवाद लंबे समय से चल रहा था।

शुक्रवार की रात जहूरुद्दीन ने नासिर खान पर जानलेवा हमला किया। 6 गोलियां चलाईं, जिनमें से दो गोलियां नासिर को और एक राहगीर उजेफ को लगी। नासिर की हालत गंभीर बनी हुई है, जबकि राहगीर खतरे से बाहर बताया जा रहा है।

पुलिस ने हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया, मुख्य आरोपी फरार…

जैसे ही पुलिस को घटना की सूचना मिली, वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक टीम तुरंत मौके पर पहुंची।

1. आरोपी जहूरुद्दीन नागोरी के खिलाफ IPC की धारा 307 (हत्या का प्रयास) समेत गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

2. पुलिस उसकी और उसके दो साथियों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।

 

 

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: Air India flight canceled: हैदराबाद जाने वाली फ्लाइट रद्द, लखनऊ एयरपोर्ट पर बवाल
Next: SHRAVAN: श्रावण में बाबा महाकाल की पहली सवारी

Related Stories

सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन का प्री-वेडिंग समारोह हुआ शुरू
  • खेल की दुनिया
  • गुजरात

सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन का प्री-वेडिंग समारोह हुआ शुरू, भावनाओं से सराबोर दिखे ‘God of Cricket’

Rohan Umak February 27, 2026
पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और सीएम भगवंत मान
  • गुजरात
  • देश-विदेश
  • पंजाब

पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और सीएम भगवंत मान का 2 दिवसीय गुजरात दौरा

divya mistry February 20, 2026
Rakshit Chaurasiya Vadodara Bail
  • Top Story
  • गुजरात
  • देश-विदेश

वडोदरा के ‘Another Round’ वाले आरोपी रक्षित को जमानत, कोर्ट बोला – सुधार का मौका दिया जाए 

himani Shrotiya December 24, 2025
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव
  • प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में प्रिवेंटिव हेल्थ केयर को सशक्त करने निरंतर हो रहे हैं कार्य: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर दी बधाई

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
  • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की मंत्री अनिल विज से मुलाकात
  • CM नीतीश ने दी डॉ. राजेंद्र प्रसाद को श्रद्धांजलि, महत्वपूर्ण परियोजनाओं का किया निरीक्षण
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.