Saharsa crime news: बिहार के सहरसा जिले के सलखुआ थाना क्षेत्र में बीते 8 मार्च को हुई 20 साल की सुषमा कुमारी की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा कर दिया है। जांच में सामने आया है कि इस घटना को अंजाम किसी और ने नहीं, बल्कि उसके ही सिरफिरे आशिक भूपेन कुमार (20) ने दिया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
1365 KM की दूरी
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि हम दोनों 6 साल से एक-दूसरे को प्यार करते थे। सबकुछ ठीक चल रहा था, लेकिन उसने मुझसे शादी करने से इनकार कर दिया तो मुझे गुस्सा आ गया। गुस्से में मैंने देसी कट्टा निकाला और उसकी गर्दन पर सटाकर गोली चला दी। वो वहीं पर गिर पड़ी। महिला का शव मक्के के खेत में खून से लथपथ मिला था। आरोपी शादीशुदा गर्लफ्रेंड की हत्या के लिए हिमाचल प्रदेष से लगभग 1365 KM की दूरी तय कर बिहार के सहरसा आया था।

किसी और से शादी
Saharsa crime news: मृतका की पहचान कोपड़िया गांव निवासी धीरेन्द्र यादव की बेटी सुषुम कुमारी (20) के रूप में हुई। DSP मुकेश कुमार ठाकुर ने घटना का खुलासा करते हुए आरोपी भूपेन कुमार को अरेस्ट कर लिया है। आरोपी ने बताया कि 2024 में सुषुमा के पिता ने उसकी शादी सोनबरसा में राकेश कुमार से तय कर दी। इसको लेकर मैं उससे बहुत लड़ा, लेकिन वो अपने पापा के सामने कुछ नहीं बोली। शादी फिक्स होने के बाद भी हम दोनों का प्यार कम नहीं हुआ। हम दोनों अक्सर गांव के आसपास मक्के के खेतों या सुनसान जगहों पर मिला करते थे। फोन पर भी हमारी बात जारी रही।
शादी के बाद भी प्रेमी से बात
आरोपी ने बताया कि 2024 के मार्च में सुषुम की शादी हो गई और वो अपने ससुराल चली गई। मैं उससे मिलने उसके ससुराल चला जाता था। हम दिनभर फोन पर बात करते रहता थे। इस बीच मैं हिमाचल में पेंटर का काम करने चला गया। मैं वहीं रहने लगा, लेकिन सुषुम से मेरी बात फोन पर होते रहती थी। लेकिन 2024 के अगस्त में सुषुम ने अपने पति से लड़ाई कर ली और घर लौट आई। उसने घरवालों से कहा कि उसका पति शराब पीकर उसे मारता है, इसी वजह से वो उसके साथ नहीं रहना चाहती है।

सुषुमा ने किया इग्नौर
घरवालों ने भी सुषुमा की बात को सच मान लिया और उसे अपने साथ रखने लगे। सुषुम कुमारी अब पूरा समय मुझे देने लगी। 2 सालों तक हमारे बीच सबकुछ ठीक रहा, लेकिन अक्टूबर से मुझे लग रहा था कि वो किसी और से भी बात करती है। इसी वजह से वो मुझे कम वक्त देती है। मैं जब भी फोन करता था बीजी आता था। 4-5 महीने से सुषुमा मुझे इग्नौर करने लगी।
Saharsa crime news: प्यार में धोखा
भूपेन ने आगे बताया, करीब 6 महीने बाद मैं हिमाचल से बीते 4 फरवरी को गांव लौटा। गांव आने के बाद मैंने कई बार सुषुम से बात करने की कोशिश की, लेकिन वो हर बार मुझे इग्नोर करती थी। उससे बात करने के लिए कई बार खेत की तरफ भी गया, लेकिन वो किसी और से बात करते रहती थी। घटना वाले दिन 8 मार्च को सुषुम घर से घास लाने के लिए खेत की तरफ गई थी। उसी समय मैं भी उसके खेत की ओर चला गया। मैंने सोचा आज इससे बात करूंगा। मैं वहां जब पहुंचा तो मैंने सुना वो किसी और से फोन पर बात कर रही थी। मैंने उसकी सारी बातें सुनी। वो फोन पर प्यार भरी बात कर रही थी।
गले पर मारी गोली
इतना देखते ही मैं गुस्सा हो गया। मैं सुषुम के पास पहुंचा और सुषुम से शादी करने को कहा लेकिन उसने मना कर दिया। यह सुनकर मुझे गुस्सा आ गया। मैंने देसी कट्टा निकालकर सुषुम की गर्दन से सटा दिया और गोली चला दी। गोली लगते ही सुषुम गिर पड़ी। इसके बाद पैदल ही मैं अपने घर लौट आया। जब हत्या की बात पूरे गांव में गूंजी तो मैंने भी एक्टिंग की। लेकिन, पुलिस की जांच में धीरे-धीरे सारे सुराग मेरी ओर इशारा करने लगे और आखिरकार मुझे पुलिस ने अरेस्ट कर लिया।
Saharsa crime news: क्या बोला पति?
वहीं सुषुम के पति का कहना है कि – मुझे शादी की पहली रात ही शक हो गया था, मैंने उसे समझाया की वो ऐसे खुश नहीं रह पाएगी। मैंने उसके साथ 15 दिन बिताए और 16वें दिन काम के लिए दिल्ली चला गया। मेरे जाने के अगले दिन ही वह मायके चली गई। 6 महीने तक वो ससुराल-मायके आती-जाती रही फिर अचानक वो वापस ससुराल आने को तैयार नहीं हुई। मैंने उसके साथ कभी मारपीट नहीं की। हर महीने उसे करीब 20 हजार रुपए भी भेजता था।
