AGRICULTURE CONCLAVE: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि, राज्य सरकार युवाओं को आत्मनिर्भर और किसानों को समृद्ध बनाने के लिए बहुआयामी प्रयास कर रही है… इसी क्रम में 27 अप्रैल को इंदौर में आईटी इंडस्ट्री कॉन्क्लेव और 3 मई को मंदसौर में एग्रीकल्चर कॉन्क्लेव का आयोजन किया जा रहा है…

AGRICULTURE CONCLAVE: मंदसौर में एग्रीकल्चर कॉन्क्लेव होगा
मध्य प्रदेश के इंदौर में आईटी कॉन्क्लेव के बाद मंदसौर में एग्रीकल्चर कॉन्क्लेव होगा। प्रदेश की डॉ मोहन यादव की सरकार युवाओं की आत्मनिर्भरता, रोजगार, किसानों की आय बढ़ाने और खेती को लाभकारी बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं…
राज्य सरकार सभी क्षेत्रों में कार्य कर रही
AGRICULTURE CONCLAVE: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने मीडिया से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि, प्रदेश के युवाओं की आत्मनिर्भरता और रोजगार के लिए राज्य सरकार सभी क्षेत्रों में कार्य कर रही है. उद्योगों में निवेश प्रोत्साहन के लिए आगामी 27 अप्रैल को इंदौर में आईटी इंडस्ट्री-कॉन्क्लेव और 3 मई को एग्रीकल्चर कॉन्क्लेव मंदसौर में आयोजित की जा रही है…
कल्याणकारी योजनाएं संचालित
जिससे मालवांचल सहित प्रदेश में कृषि और किसानों की समृद्धि के लिए कल्याणकारी योजनाएं संचालित हैं. उन्नत फसलों और पशुपालन से किसानों की आय बढ़ाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं. राज्य सरकार किसानों को सोलर पंप प्रदान कर बिजली के बिल से बोझ से उन्हें मुक्त करने के लिए भी कार्य कर रही है.
AGRICULTURE CONCLAVE: नई तकनीक की जानकारी प्राप्त करें
किसान खेती की नई तकनीक की जानकारी प्राप्त करें और नवाचारों से प्रेरणा लें, इस उद्देश्य से कृषि पर केन्द्रित कॉन्क्लेव आयोजित किया जा रहा है. सीएम ने कहा कि, राज्य सरकार किसानों की आय बढ़ाने, खेती को लाभकारी बनाने की दिशा में हरसंभव प्रयास कर रही है. मध्यप्रदेश का किसान सम्पन्न होगा तो प्रदेश और देश भी समृद्ध होगा. राज्य सरकार युवा, महिला और किसान के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है.
AGRICULTURE CONCLAVE: बिजली के बिल से मुक्त करने के लिए भी कार्य जारी
राज्य सरकार किसानों को सोलर पंप प्रदान कर बिजली के बिल से बोझ से उन्हें मुक्त करने के लिए भी कार्य कर रही है। किसान खेती की नई तकनीक की जानकारी प्राप्त करें और नवाचारों से प्रेरणा लें, इस उद्देश्य से कृषि पर केंद्रित कॉन्क्लेव आयोजित किया जा रहा है।
