
Husband Killed Wife UttarPradesh
Husband Killed Wife UttarPradesh:- आगरा में पति ने पत्नी की हत्या कर दी। पति ने बच्चों को चॉकलेट लेने के लिए भेजा, इसके बाद दराती से पत्नी के गले पर हमला किया। जब पत्नी फर्श पर गिर गई तो उसके पेट पर भी ताबड़तोड़ कई वार किए। बच्चे जब घर में पहुंचे तो आरोपी पति फरार हो गया। पत्नी करीब 15 मिनट तक जमीन पर तड़पती रही, फिर उसकी मौत हो गई।
घटना कुर्राचित्तरपुर (इरादतनगर) के गांव करोंधना के मजरा बाग खिन्नी की है। बच्चों के शोर मचाने पर आसपास के लोग पहुंचे, पुलिस को सूचना दी।
पति के थे अवैध संबंध
पुलिस ने महिला को हॉस्पिटल भेजा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सोमवार देर रात मायके पक्ष के लोगों ने जमकर हंगामा किया। पुलिस के मुताबिक, मायके पक्ष ने आरोप है कि अवैध संबंध का विरोध करने पर पति ने हत्या की।
मृतका के है 3 बच्चे
पुष्पा उर्फ राधा (32) की शादी 14 साल पहले गांव करोंधना के केशव कुशवाहा के साथ हुई थी। आरोपी केशव खेती करता है। उनके 2 बेटे मोनू (7) और दीपू (6) और एक बेटी 8 साल की मोनिका है।
पुष्पा के परिजनों ने बताया- केशव आए दिन पुष्पा से झगड़ा करता था। इसलिए, पुष्पा बच्चों को लेकर मायके चली जाती थी। कुछ महीने से मायके में रह रही थी। शनिवार को केशव ससुराल पहुंचा, और पत्नी को घर ले जाने की बात कही, इस दौरान विवाद हुआ। तब केशव ने पत्नी को अच्छी तरह से रखने का वादा भी किया। इस पर रविवार को बच्चे और पत्नी उसके साथ घर आ गए।
बच्चों को टॉफी लेने भेजा
सोमवार शाम 6 बजे पति घर में आया, बच्चों को रुपए देकर चॉकलेट लेने के लिए भेज दिया। इसके बाद पत्नी से झगड़ा करने लगा। फिर केशव गुस्से में दरांती लेकर आया और पुष्पा की गर्दन पर एक के बाद एक कई वार किए। इससे वह बेहोश होकर गिर गई।
Read More: India’s Most Haunted Place: रात में जो गया, वो लौट कर वापस नहीं आया, भारत के 5 ऐसे Haunted Place
Husband Killed Wife UttarPradesh:- इसके बाद आरोपी ने उसके पेट पर भी दरांती से कई वार किए। बच्चों के आने पर आरोपी पति भाग निकला। घटना की जानकारी पर पुलिस को दी गई। वहीं, मायके पक्ष के लोग भी आ गए और हंगामा कर दिया। केशव के परिवार के लोगों के साथ मारपीट की। पुलिस ने किसी तरह लोगों को रोका। तब शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जा सका।
आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
आरोपी पति की गिरफ्तारी के लिए टीम लगी है। हत्या के पीछे पति के अवैध संबंध का मामला सामने आ रहा है।