Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
    • मुरैना
    • रतलाम
    • राजगढ़
    • रीवा
    • विदिशा
    • शहडोल
    • शाजापुर
    • श्योपुर
    • सतना
    • सागर
    • सिंगरौली
    • सिवनी
    • सिहोर
    • हरदा
    • होशंगाबाद-नर्मदापुरम
    • अनूपपुर
    • अलीराजपुर
    • अशोकनगर
    • आगर मालवा
    • धार
    • नरसिंहपुर
    • निवाड़ी
    • नीमच
    • पन्ना
    • बड़वानी
    • बैतूल
    • भिंड
    • मंडला
    • मंदसौर
    • उमरिया
    • कटनी
    • खंडवा
    • खरगोन
    • गुना
    • छतरपुर
    • छिंदवाड़ा
    • झाबुआ
    • डिंडोरी
    • दतिया
    • देवास
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • धर्म के सौदागर का भंडाफोड़: दो बहनों को जबरन मुस्लिम बनाया
  • Top Story
  • उत्तर प्रदेश

धर्म के सौदागर का भंडाफोड़: दो बहनों को जबरन मुस्लिम बनाया

Shital Sharma July 22, 2025

आगरा में धर्म बदलकर बना ‘अब्दुल’, 200 से ज्यादा केस में लिंक!  

दिल्ली के मुस्तफाबाद से धर्मांतरण गैंग के मास्टरमाइंड अब्दुल रहमान कुरैशी को आगरा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जो पहले महेंद्र पाल नाम का हिंदू था, फिर ईसाई और बाद में इस्लाम अपनाकर ‘अब्दुल’ बन गया। उसके खिलाफ देश के 6 राज्यों में दर्जनों केस हैं और 200 से ज्यादा लोगों के जबरन धर्मांतरण की बड़ी साजिश से इसका सीधा संबंध है।

  कैसे बना एक हिंदू लड़का ‘धर्मांतरण गैंग’ का सरगना?

अब्दुल रहमान का असली नाम महेंद्र पाल था। 1990 में ईसाई धर्म अपनाया और बाद में इस्लाम कबूल कर लिया। धीरे-धीरे उसने देशभर में एक धार्मिक कट्टरता फैलाने वाला नेटवर्क खड़ा किया, जिसका जाल 6 राज्यों और 6 विदेशी फंडिंग नेटवर्क तक फैला है। इसके गैंग ने अब तक 200 से ज्यादा लोगों को मुस्लिम बनाया, जिनमें कई महिलाएं और छात्राएं शामिल हैं।

Agra Conversion Racket Mastermind Abdul Arrested in Delhi

  कैसे खुला यह मामला?

मामले की जांच मार्च 2024 में शुरू हुई, जब आगरा की 33 और 18 साल की दो बहनें लापता हो गईं। सोशल मीडिया पर बड़ी बहन ने हथियार के साथ फोटो पोस्ट की, जिससे शक गहराया। जांच में सामने आया कि उन्हें जबरन मुस्लिम धर्म अपनाने के लिए मजबूर किया गया था। ये लड़कियां कोलकाता से बरामद की गईं।

  दिल्ली से गिरफ्तारी, साथ मिली ‘बंधक’ लड़की

अब्दुल को पकड़ने में 60 घंटे से ज्यादा ऑपरेशन चला। उसे दिल्ली के मुस्तफाबाद से गिरफ्तार किया गया, जहां से हरियाणा की एक और बंधक लड़की को छुड़ाया गया। उसके घर से धर्मांतरण संबंधी कई कट्टरपंथी किताबें मिलीं, जिनमें लिखा था:

  • धर्म परिवर्तन कैसे करें
  • उसके फायदे क्या हैं
  • समाज में कैसे प्रचार करें

इन किताबों में मौलाना कलीम सिद्दीकी की रचनाएं शामिल हैं, जिसे अब्दुल रहमान खुद बांटता था।

  ‘इस्लामी बहनें’ बनाने की ट्रेनिंग देता था ओसामा

पूछताछ में ओसामा नाम का एक और नाम सामने आया है, जो लड़कियों को ‘इस्लामी बहन’ बनाने की ट्रेनिंग देता था। वह इस नेटवर्क में माइंड प्रोग्रामिंग और धार्मिक कट्टरता फैलाने का अहम रोल निभा रहा था।

अब्दुल के यूट्यूब चैनल और पॉडकास्ट में हिंदू प्रतीकों का अपमान, और धार्मिक भड़काव वाली बातें सामने आई हैं। उसके सहयोगी आयशा और मोहम्मद अली ने बताया:

“रहमान चचा जैसा कहते थे, वैसा ही करते थे।”

 विदेशी फंडिंग से चल रहा था पूरा रैकेट

पुलिस के मुताबिक, कनाडा में रहने वाला सऊद गैंग की सदस्य आयशा उर्फ एसबी कृष्णा को रुपए भेजता था। लाखों की ट्रांजैक्शन पुलिस ने ट्रैक की है। यह पैसा धर्मांतरण करवाने वालों के रहन-सहन पर खर्च होता था और उसके वीडियो सऊद तक भेजे जाते थे।

ये फंडिंग सीधे अकाउंट के जरिए होती थी, जिससे पुलिस को पूरा रिकॉर्ड मिल गया है। इसके चलते अब Red Corner Notice जारी कर सऊद को भारत लाने की तैयारी की जा रही है।

 मौलाना कलीम के बाद अब्दुल रहमान बना सरगना

2021 में जब मौलाना कलीम सिद्दीकी को शाहीन बाग से यूपी एटीएस ने गिरफ्तार किया, तब से गैंग को अब्दुल रहमान लीड कर रहा था। मौलाना को आजन्म कारावास की सजा मिल चुकी है। उसके मदरसे में देश-विदेश से लोग आते थे। कई नामचीन हस्तियां भी वहां जाती थीं।अब्दुल रहमान ने उसी नेटवर्क को आगे बढ़ाया और सोशल मीडिया, वीडियो कंटेंट और धार्मिक प्रचार के जरिए कमजोर वर्ग को निशाना बनाया।

Agra Conversion Racket Mastermind Abdul Arrested in Delhi

अब्दुल रहमान की गिरफ्तारी के साथ आगरा में चल रहे धर्मांतरण के सबसे बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ हुआ है। ये सिर्फ दो बहनों की कहानी नहीं, बल्कि भारत के धर्म और कानून की सुरक्षा से जुड़ा बड़ा मामला है। पुलिस अब इस नेटवर्क के हर सदस्य को पकड़ने के लिए राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ऑपरेशन चला रही है।

About the Author

Shital Sharma

Administrator

i am contant writer last 10 Years, worked with Vision world news channel, Sadhna News, Bharat Samachar and many web portals.

View All Posts

Post navigation

Previous: जम्मू-कश्मीर व हिमाचल में बारिश-भूस्खलन: 5 की दर्दनाक मौत
Next:  स्पेस से लौटे Astronaut शुभांशु ट्रेडमिल पर गिरे, वीडियो वायरल

Related Stories

Palghar gas leak
  • Top Story
  • देश-विदेश

पालघर में जहरीली गैस लीक, 2600 लोगों को किया शिफ्ट

himani Shrotiya March 2, 2026
UP Gym Female Trainer
  • उत्तर प्रदेश

जिम में महिला ट्रेनर नहीं रखा तो होगी कार्रवाई, CM योगी के सख्त आदेश

himani Shrotiya March 2, 2026
Ghaziabad YouTuber Salim
  • उत्तर प्रदेश
  • जुर्म गाथा

गाजियाबाद में यूट्यूबर सलीम के हमलावर का एनकाउंटर, आरोपी सगे भाई

himani Shrotiya March 2, 2026
  • पहली कृषि कैबिनेट में कृषि विकास और सिंचाई योजनाओं के लिए 27 हजार 500 करोड़ रूपये की स्वीकृति
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव का एक और अधिकारी-कर्मचारी हितैषी निर्णय
  • मुख्यमंत्री निवास में हुआ होलिका का दहन
  • शासकीय सेवकों को मिलेगा 3 प्रतिशत अतिरिक्त महंगाई भत्ता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • बड़वानी में आधुनिक सब्जी मंडी से मजबूत होगी कृषि अर्थव्यवस्था : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • इंदौर में सीवर टैंक में दम घुटने से 2 निगमकर्मियों की मौत, अन्दर भरी थी ज़हरीली गैस
  • CM डॉ. मोहन ने शासकीय कर्मचारियों को दिया तोहफा, 58% हुआ महंगाई भत्ता
  • पालघर में जहरीली गैस लीक, 2600 लोगों को किया शिफ्ट
  • झारखण्ड का देवघर रंगा आस्था के रंग में, 3 दिन मनाई जाएगी होली
  • CM भजनलाल ने आम जनता के साथ मनाई होली, बोले – कार्यकर्ता मेरी ताकत
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.