Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • Agniveer Reservation in UP Police: कैबिनेट बैठक में सीएम योगी का बड़ा फैसला: अग्निवीरों को यूपी पुलिस में मिलेगा 20% आरक्षण
  • उत्तर प्रदेश

Agniveer Reservation in UP Police: कैबिनेट बैठक में सीएम योगी का बड़ा फैसला: अग्निवीरों को यूपी पुलिस में मिलेगा 20% आरक्षण

Aditya Mishra June 3, 2025

Agniveer Reservation in UP Police: उत्तर प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को लोकभवन में आयोजित मंत्रिमंडल बैठक में कई अहम फैसलों को मंजूरी दी। इस बैठक में 11 प्रस्तावों में से 10 को हरी झंडी दिखाई गई, जिनमें सबसे बड़ा फैसला पूर्व अग्निवीरों को लेकर आया है। अब यूपी पुलिस और पीएसी की भर्ती में उन्हें 20 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा।

पूर्व अग्निवीरों को मिलेगा आरक्षण और आयु में छूट

कैबिनेट ने निर्णय लिया है कि अग्निवीर योजना से लौटे युवाओं को उत्तर प्रदेश पुलिस (सिविल) और पीएसी की भर्तियों में 20 फीसदी आरक्षण मिलेगा। इसके साथ ही, उन्हें आयु सीमा में भी विशेष छूट दी जाएगी। इस फैसले के लिए भर्ती नियमावली में संशोधन का प्रस्ताव भी मंजूर कर लिया गया है।

read more:  ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में पहुंचे नितिन गडकरी, मिला डॉक्टर ऑफ साइंस की मानद उपाधि

हरित शहरों के लिए ‘अर्बन ग्रीन नीति’ को मंजूरी

शहरों में हरियाली बढ़ाने और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए यूपी सरकार ने अर्बन ग्रीन नीति के मसौदे को स्वीकृति दी है। इस नीति के तहत शहरी क्षेत्रों में पौधारोपण, हरित पट्टियों का विकास और पार्कों के रखरखाव जैसे कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी।

ओडीओपी में बढ़ेगी परियोजना लागत और जोड़े जाएंगे नए उत्पाद

‘एक जनपद, एक उत्पाद’ (ODOP) योजना को भी नई रफ्तार दी गई है। अब परियोजना लागत को एक करोड़ रुपये तक बढ़ाया जाएगा और मार्जिन मनी की सीमा में भी बढ़ोतरी की जाएगी। साथ ही, नए उत्पादों को भी इस योजना में शामिल किया जाएगा, जिससे स्थानीय कारीगरों और उद्यमियों को बड़ा फायदा मिलेगा।

 हल्दीराम का बड़ा निवेश और अन्नपूर्णा भवन को मंजूरी

बैठक में खाद्य एवं रसद विभाग के तहत अन्नपूर्णा भवनों के निर्माण के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। इसके साथ ही, हल्दीराम कंपनी द्वारा नोएडा में 662 करोड़ रुपये के निवेश से स्नैक्स निर्माण इकाई स्थापित करने की योजना को भी स्वीकृति मिली। इससे रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।

 पर्यटन में बढ़ावा: बेड एंड ब्रेकफास्ट नीति को मंजूरी

Agniveer Reservation in UP Police: पर्यटन को प्रोत्साहन देने के लिए कैबिनेट ने ‘बेड एंड ब्रेकफास्ट नीति’ को भी मंजूरी दी है। इस नीति के तहत पर्यटकों को स्थानीय संस्कृति से जोड़ते हुए गुणवत्तापूर्ण आवास सेवाएं मुहैया कराई जाएंगी। इससे घरेलू पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय आमदनी में इजाफा होगा।

read more: हमीरपुर में डॉक्टर की संदिग्ध मौत, पुलिस जांच शुरू

 

About the Author

Aditya Mishra

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: हरिद्वार जमीन घोटाला : दो IAS, एक PCS समेत 7 अधिकारी सस्पेंड, अब तक 10 पर गिरी गाज
Next: Benefits of Eating Litchi: लीची स्वाद में लाजवाब, सेहत के लिए फायदेमंद…

Related Stories

CM Yogi Subsidy Ujjwala
  • उत्तर प्रदेश

होली पर CM योगी का तोहफा, 1.86 करोड़ उज्जवला परिवारों को मिली सब्सिडी

himani Shrotiya February 28, 2026
Masaan Holi Varanasi
  • Top Story
  • उत्तर प्रदेश
  • देश-विदेश

काशी में मसान की होली, गले में नरमुंडों की माला पहने नाचते दिखे सन्यासी

himani Shrotiya February 28, 2026
ये रोड मुसलमानों के लिए नहीं
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश

NH-72A पर लिखा – ये रोड मुसलमानों के लिए नहीं, हिंदू रक्षा दल बोला – जिहादी टैक्स नहीं देते

himani Shrotiya February 27, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.