AGAR MALWA NEWS: भारतीय सेना पर दिए गए बयानों को लेकर प्रदेश की राजनीति में घमासान मच गया है। आगर मालवा जिला मुख्यालय सहित कई स्थानों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया।

AGAR MALWA NEWS:भाजपा नेताओं के विवादित बयानों के विरोध में नारेबाजी
आगर के छावनी नाका चौराहे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा नेताओं के विवादित बयानों के विरोध में नारेबाजी करते हुए जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने मध्य प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री विजय शाह, उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा और सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते का पुतला दहन किया।
बयान पर भी कांग्रेस ने तीखा ऐतराज जताया
कांग्रेस का आरोप है कि कैबिनेट मंत्री विजय शाह ने सेना की महिला अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर आपत्तिजनक और सांप्रदायिक टिप्पणी की है, जो बेहद निंदनीय है। वहीं, उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा द्वारा सेना को “प्रधानमंत्री के चरणों में नतमस्तक” बताने वाले बयान पर भी कांग्रेस ने तीखा ऐतराज जताया है।
“अपना आतंकवादी” कहे जाने वाले बयान को लेकर भी विरोध
AGAR MALWA NEWS: इसके अलावा, सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते द्वारा एक आतंकवादी को “अपना आतंकवादी” कहे जाने वाले बयान को लेकर भी विरोध बढ़ गया है। कांग्रेस का कहना है कि इस तरह की टिप्पणियाँ सेना और देश की सुरक्षा व्यवस्था का अपमान हैं और इससे जवानों के मनोबल पर असर पड़ सकता है।
सार्वजनिक माफी की मांग की
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा नेताओं से सार्वजनिक माफी की मांग की और चेतावनी दी कि यदि ऐसे बयान दोबारा दिए गए, तो पूरे प्रदेश में बड़े आंदोलन की शुरुआत की जाएगी।
READ MORE:सड़क हादसे में नर तेंदुए की मौत, वन विभाग ने जांच की शुरू