Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • Agar Malwa News: सुसनेर में सर्पदंश से मासूम की मौत, अस्पताल की लापरवाही पर जनाक्रोश
  • मध्य प्रदेश

Agar Malwa News: सुसनेर में सर्पदंश से मासूम की मौत, अस्पताल की लापरवाही पर जनाक्रोश

himani Shrotiya May 7, 2025

Agar Malwa News: आगर मालवा जिले के सुसनेर में दो दिन पहले सर्पदंश से एक मासूम की मौत का मामला सामने आया है, जिसने स्थानीय सिविल अस्पताल की बदहाल व्यवस्थाओं को उजागर कर दिया है। इस घटना ने न केवल प्रशासनिक लापरवाही को सामने लाया, बल्कि स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश भी पैदा किया है।

अस्पताल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी

गुस्साए लोगों ने अस्पताल को ‘मरीज रैफर सेंटर’ का बोर्ड लगाकर अपना विरोध जताया और अस्पताल प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस घटना के बाद सुसनेर में तनाव का माहौल है, और नगरवासियों ने सर्व समाज के बैनर तले नगर बंद का ऐलान किया है।

सांप के काटने से हुई बच्चे की मौत

घटना के अनुसार, दो दिन पहले एक बालक को सर्पदंश हुआ था। परिजन उसे तुरंत सुसनेर के सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन वहां मौजूद डॉक्टरों ने समय पर इलाज शुरू करने के बजाय बच्चे को रैफर कर दिया। आरोप है कि अस्पताल में एंटी स्नेक वेनम इंजेक्शन उपलब्ध होने के बावजूद डॉक्टर को यह नहीं मिला। डॉक्टरों की अनुपलब्धता और उपकरणों के अभाव के कारण बच्चे को उचित उपचार नहीं मिल सका, जिसके उसकी मौत हो गई। यह अस्पताल की लचर व्यवस्थाओं का जीता-जागता प्रमाण बन गई।

Agar Malwa News: अस्पताल में नहीं है डॉक्टर

इस घटना के बाद स्थानीय लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। सिविल अस्पताल परिसर में सैकड़ों लोग इकट्ठा हुए और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। लोगों का कहना है कि सुसनेर का सिविल अस्पताल अब इलाज का केंद्र नहीं, बल्कि मरीजों को रैफर करने का अड्डा बन गया है। रोजाना दर्जनों मरीजों को बिना प्राथमिक उपचार के बड़े शहरों के अस्पतालों में भेज दिया जाता है, जिसके कारण कई मरीजों की जान चली जाती है।

लापरवाही का खामियाजा जनता भुगत रही

ग्रामीणों का आरोप है कि अस्पताल में न तो पर्याप्त डॉक्टर हैं, न ही जरूरी दवाइयां और उपकरण। इस लापरवाही का खामियाजा गरीब और जरूरतमंद मरीजों को अपनी जान देकर चुकाना पड़ रहा है।

आक्रोशित नगरवासियों ने इस स्थिति के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए सुसनेर नगर बंद का आव्हान किया है। उनकी मांग है कि अस्पताल में तत्काल डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ की नियुक्ति की जाए, जरूरी दवाइयां और उपकरण उपलब्ध कराए जाएं, और इस घटना के लिए जिम्मेदार लापरवाह अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई हो। लोगों का कहना है कि अगर उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं, तो वे आंदोलन को और तेज करेंगे।

ठोस कदम उठाने की जरूरत

यह घटना न केवल सुसनेर, बल्कि पूरे प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली को दर्शाती है। ग्रामीण क्षेत्रों में अस्पतालों की स्थिति सुधारने के लिए ठोस कदम उठाने की जरूरत है, ताकि भविष्य में ऐसी दुखद घटनाओं को रोका जा सके। प्रशासन को चाहिए कि वह लोगों की मांगों पर गंभीरता से विचार करे और स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए त्वरित कार्रवाई करे।

 

धीरप हाड़ा की रिपोर्ट

 

 

 

About the Author

himani Shrotiya

Editor

हिमानी Nation Mirror में एसोसिएट प्रोड्यूसर पद पर है। राजनीति और क्राइम में काफी दिलचस्पी है। रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग और एडिटिंग सब कर लेते है।

View All Posts

Post navigation

Previous: Pakistan terrorist connections:पाकिस्तान एक बार फिर बेनकाब आंतकियों से गठजोड़ आया सामने
Next: After Operation Sindoor: पाकिस्तानी कलाकार बौखलाए, दी ये प्रतिक्रियाएं…

Related Stories

IMG-20260301-WA0003
  • मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल

himani Shrotiya March 1, 2026
L-Bhopal280226025640
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?

Gautam sharma February 28, 2026
पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार
  • जुर्म गाथा
  • मध्य प्रदेश

पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म

Rohan Umak February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.