Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • आगर मालवा में करोड़ों की केटामाइन ड्रग्स जब्त, 2 गिरफ्तार..BJP नेता फरार
  • Top Story
  • जुर्म गाथा
  • मध्य प्रदेश

आगर मालवा में करोड़ों की केटामाइन ड्रग्स जब्त, 2 गिरफ्तार..BJP नेता फरार

himani Shrotiya September 13, 2025

Ketamine drug seizure Agar Malwa: आगर मालवा जिले से इस वक्त की एक सनसनीखेज खबर सामने आ रही है। पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए केटामाइन ड्रग्स की एक भारी खेप को जब्त किया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 5 करोड़ रुपये से अधिक आंकी गई है। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि मुख्य आरोपी भाजपा नेता राहुल आंजना मौके से फरार हो गया है।

2 आरोपी गिरफ्तार
2 आरोपी गिरफ्तार

 कैसे हुआ खुलासा?

कोतवाली पुलिस को एक मुखबिर से सूचना मिली थी कि आगर-बड़ौद रोड पर दो गाड़ियों में भारी मात्रा में नशीले पदार्थों की तस्करी की जा रही है। पुलिस ने तुरंत इलाके की घेराबंदी की और दोनों संदिग्ध वाहनों को रोककर उनकी तलाशी ली।

तलाशी के दौरान करीब 9 किलो केटामाइन ड्रग्स बरामद हुई। पुलिस के अनुसार, इस ड्रग्स की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगभग 4 करोड़ 62 लाख रुपये है।

करीब 9 किलो केटामाइन ड्रग्स
करीब 9 किलो केटामाइन ड्रग्स

Ketamine drug seizure Agar Malwa: रसायन भी जब्त

केवल ड्रग्स ही नहीं, बल्कि पुलिस ने इस नेटवर्क से जुड़ी अन्य सामग्रियों को भी जब्त किया है। इनमें शामिल हैं:

  • 12 किलो अमोनियम क्लोराइड – ड्रग्स बनाने में उपयोग होने वाला रसायन
  • वैज्ञानिक उपकरण – जिससे केटामाइन तैयार किया जा रहा था
  • दो वाहन – जिनमें ड्रग्स को ले जाया जा रहा था

यह पूरा ऑपरेशन पुलिस के लिए एक बड़ी कामयाबी मानी जा रही है।

 भाजपा नेता राहुल आंजना मुख्य आरोपी

इस पूरे प्रकरण में मुख्य आरोपी भाजपा नेता राहुल आंजना को बताया जा रहा है, जो तनोडिया मंडल उपाध्यक्ष के पद पर भी कार्यरत है। पुलिस के पहुंचने से पहले ही राहुल मौके से फरार हो गया था।

मुख्य आरोपी भाजपा नेता राहुल आंजना
मुख्य आरोपी भाजपा नेता राहुल आंजना


अब पुलिस उसकी तलाश में दबिशें दे रही है और इस ड्रग नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी छानबीन शुरू कर दी गई है।

Ketamine drug seizure Agar Malwa: CM के साथ BJP नेता 

सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी के साथ आरोपी
सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी के साथ आरोपी

आगर मालवा से धीरप हाडा की रिपोर्ट

About the Author

himani Shrotiya

Editor

हिमानी Nation Mirror में एसोसिएट प्रोड्यूसर पद पर है। राजनीति और क्राइम में काफी दिलचस्पी है। रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग और एडिटिंग सब कर लेते है।

View All Posts

Post navigation

Previous: मुंबई: स्पाइसजेट फ्लाइट का टायर टेकऑफ के दौरान गिरा
Next: aaj ka rashifal in hindi: 13 September 2025, मेष से मीन तक जानें अपना दिन | “Daily horoscope”

Related Stories

IMG-20260301-WA0003
  • मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल

himani Shrotiya March 1, 2026
L-Bhopal280226025640
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?

Gautam sharma February 28, 2026
पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार
  • जुर्म गाथा
  • मध्य प्रदेश

पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म

Rohan Umak February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.