Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • AGAR MALVA : आगर मालवा में बाइक चोरी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो गिरफ्तार, 18 मोटरसाइकिल बरामद
  • मध्य प्रदेश

AGAR MALVA : आगर मालवा में बाइक चोरी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो गिरफ्तार, 18 मोटरसाइकिल बरामद

divya mistry May 26, 2025

AGAR MALVA :आगर मालवा जिले में लगातार हो रही बाइक चोरी की घटनाओं पर पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। आगर कोतवाली पुलिस ने इस सिलसिले में दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 18 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। जब्त की गई गाड़ियों की कुल कीमत करीब 14 लाख 40 हजार रुपये बताई जा रही है।

AGAR MALVA
AGAR MALVA

AGAR MALVA : दो आरोपियों तक पहुंचने में सफलता हासिल की

मामले का खुलासा करते हुए सीएसपी मोतीलाल कुशवाह ने बताया कि जिले के विभिन्न क्षेत्रों से लगातार बाइक चोरी की शिकायतें मिल रही थीं। इन वारदातों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने अपनी जांच तेज की और आखिरकार दो आरोपियों तक पहुंचने में सफलता हासिल की।

AGAR MALVA : चोरों के ठिकाने पर दबिश

कोतवाली पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर चोरों के ठिकाने पर दबिश दी और दो युवकों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान करण पिता राजू बैरागी (उम्र 19 वर्ष), निवासी धोबी गली, सरकार वाड़ा आगर, और मनीष पिता प्रेमनारायण भिलाला (उम्र 20 वर्ष), निवासी सरकार वाड़ा आगर के रूप में हुई है।

AGAR MALVA : अनुमानित कीमत 14 लाख 40 हजार रुपये के आसपास

पुलिस ने जब दोनों से सख्ती से पूछताछ की तो उन्होंने कई चोरियों को कबूल कर लिया। उनके कब्जे से कुल 18 मोटरसाइकिलें बरामद की गईं हैं, जिन्हें अलग-अलग स्थानों से चोरी किया गया था। ये वाहन जिले के विभिन्न हिस्सों से चुराए गए थे और इनकी बाजार में अनुमानित कीमत 14 लाख 40 हजार रुपये के आसपास है।

AGAR MALVA : संभावना है कि आगे और खुलासे हो सकते

सीएसपी कुशवाह ने बताया कि यह कार्रवाई जिले में बढ़ रही बाइक चोरी की घटनाओं पर लगाम लगाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। पुलिस अब इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश कर रही है और संभावना है कि आगे और खुलासे हो सकते हैं।

सक्रियता भविष्य में भी जारी रहेगी

AGAR MALVA :इस कार्रवाई के बाद पुलिस अधीक्षक ने कोतवाली टीम की सराहना की और जनता से भी अपील की है कि यदि किसी को संदेहास्पद गतिविधियां दिखाई दें तो तुरंत पुलिस को सूचना दें। जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह की सक्रियता भविष्य में भी जारी रहेगी।

About the Author

divya mistry

Author

मैं दिव्या हूं और मैं पिछले 5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में काम कर रही हूं. मैंने शुरुआत एक PRODUCTION HOUSE से की और उसके बाद कई चैनल में एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग की, और पिछले 1 साल से NATION MIRROR न्यूज चैनल में एसोसिएट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हूं. मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस तक सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: यूपी पुलिस भर्ती 2021: इलाहाबाद हाईकोर्ट का आदेश, EWS वर्ग में महिलाओं के लिए 20% क्षैतिज आरक्षण सुनिश्चित करने का निर्देश
Next: ज्योति मल्होत्रा को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा, पाकिस्तान यात्रा का नया वीडियो सामने आया – AK-47 के साथ गार्ड्स के बीच घूमती दिखीं!

Related Stories

शिक्षकों की कमी
  • मध्य प्रदेश

MP  में एक लाख से ज्यादा शिक्षक पद खाली,कैग की रिपोर्ट में खुलासा

Narendra Singh March 1, 2026
बिजली बिल भुगतान केंद्र
  • मध्य प्रदेश

electricity bill paymen: मार्च के सभी अवकाशों में भी खुले रहेंगे बिजली बिल भुगतान केंद्र

Narendra Singh March 1, 2026
IMG-20260301-WA0003
  • मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल

himani Shrotiya March 1, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • IND Vs WI T20 WC 2026: भारत और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला, जीतने वाली टीम को मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट!
  • Paresh Rawal On Malamaal Sequel: फिल्म ‘मालामाल वीकली’ का बनेगा सीक्वल, परेश रावल ने दी कंफर्मेंशन!
  • नागपुर में बारूद कंपनी में धमाका, 17 की मौत, PM-CM ने जताया शोक
  • Dead body found in freezer Up: फ्रीजर में मिला 25 वर्षीय युवक का शव!
  • 75 साल के हुए CM नीतीश, पूरे बिहार में जश्न, चर्चा में आए बेटे निशांत
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.