JCB की चपेट में आने से नाग की मौत

SNAKE LOVE: सच्चे प्यार की कहानी… जी हां हम बात कर रहें हैं नाग-नागिन के सच्चे प्यार की,ये कहानी है मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के नरवर तहसील की, जिसको पढ़ने के बाद आप की भी आंखें नम हो जाएंगी। दरअसल हुआ ये कि खेत में खुदाई के दौरान JCB मशीन की चपेट में आने से एक नाग की मौत हो गई… लेकिन हैरान कर देने वाली बात यह रही कि नागिन घंटों तक नाग के पास ही बैठी रही।
शिवपुरी जिले के नरवर तहसील की घटना
SNAKE LOVE: यह घटना नरवर तहसील के छितरी गांव की है जहां खेत में खुदाई का कार्य चल रहा था। खुदाई के दौरान नाग-नागिन का जोड़ा गड्ढे में मौजूद था। दुर्भाग्यवश नाग JCB के संपर्क में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई जबकि नागिन घायल हो गई।
नाग को जगाने के लिए बैठी थी नागिन

SNAKE LOVE: वहां पर मौजूदा लोगों ने बताया कि नागिन मृत नाग के पास बैठकर मानो उसके जागने का इंतजार कर रही थी। यह दृश्य देखकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों की आंखें नम हो गईं।
नागिन को उपचार के बाद जंगल में छोड़ा गया
SNAKE LOVE: इस सच्चे प्यार की घटना की सूचना मिलते ही सर्प मित्र सलमान पठान ने मौके पर पहुंचकर घायल नागिन का रेस्क्यू किया और उपचार के बाद उसे जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया।
घटने का वीडियो सोसल मीडिया में हुआ वायरल
SNAKE LOVE: इस भावुक घटना का वीडियो किसी ग्रामीण ने बना लिया जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने पहले कभी ऐसा मार्मिक दृश्य नहीं देखा था।
