Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • एंटरटेनमेंट
  • After Operation Sindoor: पाकिस्तानी कलाकार बौखलाए, दी ये प्रतिक्रियाएं…
  • एंटरटेनमेंट

After Operation Sindoor: पाकिस्तानी कलाकार बौखलाए, दी ये प्रतिक्रियाएं…

Hema Gupta May 7, 2025

After Operation Sindoor: पहलगाम आतंकी हमले में 27 लोगों की मौत हो गई थी, जिसके बाद पूरे देश में आक्रोश देखने को मिला, फाइनली 15 दिन बाद भारत ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में आतंकवादियों के खिलाफ एक निर्णायक कदम उठाया है। और भारतीय वायुसेना ने मंगलवार आधी रात के बाद ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत 24 मिसाइलों से 9 आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाया। इस हमले में 100 से अधिक आतंकवादी मारे गए हैं, जिसके बाद पकिस्तान के कलाकार बौखलाएं नजर आ रहें हैं। हानिया आमिर, फवाद खान, मवारा हॉकेन, माहिरा खान ने ऑपरेशन सिंदूर की निंदा की है।

Read More: Operation Sindoor Celebrity Reactions: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर अनुपम खेर से लेकर रजनीकांत जैसे सेलेब्स ने दिए रिएक्शन…

सनम तेरी कसम की फेम मावरा ने लिखा कि…

मावरा हौकेन ने ऑपरेशन सिंदूर की निंदा करते हुए लिखा कि- ‘मैं पाकिस्तान पर हुए इस कायरतापूर्ण हमले की कड़ी निंदा करती हूं। मासूम नागरिकों की जान गई है। अल्लाह हमारी हिफाजत करे।’

फवाद खान का रिएक्शन…

अबीर गुलाल फिल्म से बॉलीवुड में वापसी करने वाले एक्टर ने स्ट्राइक को बताया शर्मनाक और लिखा कि- ‘इस शर्मनाक अटैक में घायल हुए और मरने वाले लोगों के प्रति मैं खेद प्रकट करता हूं। मैं प्रार्थना करता हूं कि आने वाले दिनों में उनके परिवार वालों को ताकत दे। मेरी सभी से बस यही रिक्वेस्ट है कि अपने शब्दों से इस आग को और ना भड़काएं। ये आम लोगों की जिंदगी से ज्यादा नहीं है। काश लोगों में थोड़ी सी संवेदना जागे। इंशाअल्लाह, पाकिस्तान ज़िंदाबाद।’

माहिरा खान ने कहा कायरतापूर्ण…

एक्ट्रर ने भी ऑपरेशन सिंदूर पर लिखा – ‘वास्तव में कायराना!!! अल्लाह हमारे देश की रक्षा करे, और बेहतर समझ आए, आमीन।’

दूसरी पोस्ट में लिखा कि-

“मैं बहुत शुक्रगुजार हूं कि मैं एक ऐसे देश में रहती हूं, जहां मैं जो चाहे कह सकती हूं। मेरे पास आवाज है और मैं उसका इस्तेमाल कर सकती हूं। जब हमारी अपनी जमीन पर कुछ गलत होता है, तो हम बात करते हैं। हम हिंसा की निंदा करते हैं, चाहे वह कहीं भी हो, तब भी जब मेरे देश पाकिस्तान को बिना किसी सबूत के तुरंत दोषी ठहराया जाता है। इंडिया तुम्हारी जंग और नफरत भरी बयानबाजी कई सालों से जारी है। मैंने इसे अपनी आंखों से देखा और अनुभव किया है। तुम्हारा मीडिया विभाजन की आग में घी डालने का काम कर रहा है।

“नरसंहार और वॉर क्राइम के सामने आपकी सबसे शक्तिशाली आवाज़ें खामोश हैं – कानून से नहीं, बल्कि डर से और डर में, आप जीत का दावा करते हैं। लेकिन मेरे लिए वह चुप्पी तुम्हारी सबसे बड़ी हार है। तुमने रात के अंधरे में शहरों पर हमला किया और तुम इसे अपनी जीत कहते हो? शर्म आनी चाहिए। मेरे पाकिस्तान, आई लव यू हम सही काम करे। इस उकसावे के बाद भी हम कभी उस स्तर तक नहीं गिरें। शांति बनी रहे। आमीन”

एक्ट्रेस हानिया आमिर मिसाइल स्ट्राइक को क्रूरता बताया…

हानिया आमिर ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर कहा कि- ‘मेरे पास कोई फैंसी शब्द नहीं हैं, बस गुस्सा, दर्द और एक भारी दिल है। एक बच्चा मारा गया, परिवार टूट गया, ये सब किस लिए। ये किसी को प्रोटेक्ट करने का सही तरीका नहीं है। ये क्रूरता है, सीधी और सिंपल बात। आपको मासूमों को बम से उड़ाकर इसे स्ट्रेटजी नहीं कह सकते। ये ताकत नहीं है। ये शर्मनाक है। ये कायरतापूर्ण है और हम इसका जवाब देंगे।’

 

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: Agar Malwa News: सुसनेर में सर्पदंश से मासूम की मौत, अस्पताल की लापरवाही पर जनाक्रोश
Next: Badwani kisan News: आंधी-तूफान से केले की फसल बर्बाद, किसानों ने मुआवजे की मांग की

Related Stories

Vijay Rashmika New Film Glimpse
  • एंटरटेनमेंट

Vijay Rashmika New Film Glimpse: विजय और रश्मिका की न्यू फिल्म ‘रणबाली’ का पहला लुक आउट…

Hema Gupta February 28, 2026
Tanya Meet Ekta Kapoor
  • एंटरटेनमेंट

Tanya Meet Ekta kapoor: तान्या मित्तल जल्द शुरु करेंगी एकता कपूर के साथ शूटिंग!

Hema Gupta February 28, 2026
Vijays Wife Sangeetha Files Divorce
  • एंटरटेनमेंट

Vijays Wife Sangeetha Files Divorce: थलापति विजय ने पत्नी से की बेवफाई! पत्नी ने तलाक के लिए दायर की याचिका…

Hema Gupta February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.