फॉलो गाड़ी ने लगाया ब्रेक, काफिले की 4 गाड़ियां टकराई

CG NEWS: छत्तीसगढ़ की महिला एवं बाल विकासमंत्री लक्ष्मी राजवाड़े सड़क हादसे का शिकार हो गई। बलरामपुर जिले के राजपुर में हादसा हुआ जहां नेशनल हाईवे -343 पर हाईवा से बचने फॉलो वाहन के चालक ने ब्रेक लगाया था इस दौरान काफिले की 4 गाड़ियां आपस में टकरा गई।
CG NEWS: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े हादसे का शिकार

हादसे में मंत्री राजवाड़े की कार भी काफिले की ही एक कार से टकरा गई। हालांकि मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े पूरी तरह सुरक्षित हैं। वह दूसरे वाहन से रवाना भी हो गईं। उनका इलाज रायपुर के अस्पताल में चल रहा है।
CG NEWS: मैच के समापन समारोह में जा रहीं थीं राजवाड़े
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े कुसमी में आयोजित फुटबाल मैच के समापन समारोह में शामिल होने जा रहीं थीं। अंबिकापुर से मंत्री के वाहनों का काफिला करीब 3 बजे राजपुर के पास पहुंचा। काफिले के एक वाहन चालक ने हाइवा से बचने के लिए ब्रेक लगाया। हादसे के बाद मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि हम सब सुरक्षित हैं। छोटा सा हादसा हुआ। जब घटना हुई, मुझे झपकी आ गई थी। ईश्वर की कृपा से किसी को चोट नहीं आई है। वहीं, चालक ने बताया कि, हाइवा वाहन चालक की लापरवाही की वजह से हादसा हुआ। काफिले के एक वाहन की स्पीड कम होने पर पीछे से तेज रफ्तार में आ रही काफिले की चार वाहन आपस में टकरा गए।
CG NEWS: जांच के बाद रवाना हुई मंत्री
हादसे के बाद मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े को राजपुर के अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने लक्ष्मी राजवाड़े की जांच की। इसके बाद दूसरे वाहन से कुसमी के लिए रवाना हो गईं। लक्ष्मी राजवाड़े बलरामपुर जिले की प्रभारी मंत्री भी हैं। राजपुर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
CG NEWS: 2 दिन पहले मंत्री राम विचार नेताम का हुआ था एक्सीडेंट

छत्तीसगढ़ सरकार के कृषि मंत्री रामविचार नेताम शुक्रवार को सड़क हादसे में घायल हो गए। वे कवर्धा-बेमेतरा के रास्ते से रायपुर लौट रहे थे। तभी हाईवे में उनकी कार पिकअप से टकरा गई। मंत्री की गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है उनके सिर पर चोट आई है और बाएं हाथ में फ्रैक्चर है।
